Cricket
Syed Mushtaq Ali 2021: विदर्भ के गेंदबाज Akshay Karnewar ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

Syed Mushtaq Ali 2021: विदर्भ के गेंदबाज Akshay Karnewar ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

Syed Mushtaq Ali 2021: विदर्भ के गेंदबाज Akshay Karnewar ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
Syed Mushtaq Ali 2021, Akshay Karnewar, Akshay Karnewar Bowling: विदर्भ के गेंदबाज अक्षय कर्नेवर (Akshay Karnewar) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में मणिपुर के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टी20 क्रिकेट के इतिहास में आज तक ये कारनामा कोई नहीं कर सका है। अक्षय कर्नेवर ने मणिपुर के खिलाफ […]

Syed Mushtaq Ali 2021, Akshay Karnewar, Akshay Karnewar Bowling: विदर्भ के गेंदबाज अक्षय कर्नेवर (Akshay Karnewar) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में मणिपुर के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टी20 क्रिकेट के इतिहास में आज तक ये कारनामा कोई नहीं कर सका है। अक्षय कर्नेवर ने मणिपुर के खिलाफ हुए मैच में बिना रन दिए अपने चार ओवर पूरे किए और दो विकेट भी लिया।

इससे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान के नाम टी20 में सबसे किफायती चार ओवर का स्पैल फेंकने का रिकॉर्ड था। वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 के एक अन्य मैच में मध्य प्रदेश की ओर से खेल रहे वेंकटेश अय्यर ने अपने चार ओवर के स्पैल में सिर्फ दो रन देते हुए दो विकेट झटके।

 

विदर्भ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में मणिपुर को सोमवार को प्लेट ग्रुप मैच में 167 रन से हराकर रनों के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। गत चैम्पियन विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 222 रन बनाने के बाद मणिपुर की पारी को 16.3 ओवर में 55 रन पर समेट दिया। इस बड़ी जीत से टीम के नेट रन रेट में +4.537 का सुधार हुआ।

Syed Mushtaq Ali, Manipur vs Vidarbha, most economical T20 over: विदर्भ प्लेट ग्रुप में 16 अंकों के साथ शीर्ष पर है, नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय से उसके चार अधिक अंक हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे बड़े अंतर (रनों के मुताबिक) से जीत का रिकार्ड आंध्र के नाम है जिसने 2019 में नागालैंड के खिलाफ 179 रन से जीत दर्ज की थी।

Syed Mushtaq Ali 2021, Akshay Karnewar, Akshay Karnewar Bowling: सलामी बल्लेबाज अथर्व ताइडे ने 21 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर विदर्भ को तेज शुरुआत दिलायी। जीतेश शर्मा (31 गेंद में 71) और अपूर्व वानखेड़े (16 गेंद में 49) ने आखिरी छह ओवरों में 105 रन की अटूट साझेदारी कर टीम के स्कोर को चार विकेट पर 222 तक पहुंचा दिया।

ये भी पढ़ें- Syed Mushtaq Ali Trophy 2021: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के सिलेक्शन से पहले Venkatesh Iyer ने गेंद से किया कमाल, Sanju Samson फेल

Syed Mushtaq Ali, Manipur vs Vidarbha, most economical T20 over: अक्षय कर्नेवर ने अपने चार ओवर में बिना कोई रन खर्च किये दो विकेट झटके । आदित्य ठाकरे (3.3 ओवर में 17 रन) और ताइडे (एक ओवर में बिना रन दिये) ने भी दो-दो विकेट लिये।

Editors pick