Cricket
Shane Warne Passes Away: स्पिन के बादशाह शेन वॉर्न का हमेशा से रहा है विवादों से नाता, जानें उनके जीवन के 5 बड़े विवाद

Shane Warne Passes Away: स्पिन के बादशाह शेन वॉर्न का हमेशा से रहा है विवादों से नाता, जानें उनके जीवन के 5 बड़े विवाद

Shane Warne Passes Away: Australian Spinner Shane Warne का हमेशा से रहा है विवादों से नाता, 5 big Controversy, Cardiac arrest
Shane Warne Passes Away-Australian Spinner Shane Warne: स्पिन के बादशाह कहे जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न का 52 साल की आयु में दिल का दौरा (Cardiac arrest) पड़ने से निधन हो गया। र्न की मैनेजमेंट टीम ने शनिवार (एईडीटी) को एक संक्षिप्त बयान जारी किया, कि उनका थाईलैंड के कोह समुई में […]

Shane Warne Passes Away-Australian Spinner Shane Warne: स्पिन के बादशाह कहे जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न का 52 साल की आयु में दिल का दौरा (Cardiac arrest) पड़ने से निधन हो गया। र्न की मैनेजमेंट टीम ने शनिवार (एईडीटी) को एक संक्षिप्त बयान जारी किया, कि उनका थाईलैंड के कोह समुई में एक संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी का विवादों से हमेशा से नाता रहा है। आइए जानें उनके जीवन के पांच बड़े विवाद (5 big Controversy)… खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

बुकी से लेन-देन का मामला: 1994 में श्रीलंका दौरे में वार्न को एक भारतीय बुकी से लेन-देन के आरोपों में पकड़ा गया था। शेन वॉर्न ने बुकी को पिच की स्थिति और मौसम परिस्थिति की जानकारी दी थी। इस मामले में उनके साथ मार्क वॉ भी आरोपी थे।

Shane Warne Passes Away, (5 big Controversy): 2003 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान, शेन वार्न को ड्रग्स लेने के मामले में एक साल के लिए खेल से बैन कर दिया गया था। 2003 वे वर्ल्ड कप खेलने के लिए पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर वार्न दक्षिण अफ्रीका गए थे। उन्होंने ये भी घोषणा की थी कि वह इस टूर्नामेंट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। ड्रग्स टेस्ट में वॉर्नर पाजिटिव पाए गए थे।

सेक्स स्कैंडल में फंसे: 2006 में शेन वॉर्न का नाम एक सेक्स स्कैंडल में भी आया था। एमटीवी प्रेजेंटर कॉरैली इचोल्ट्ज और एम्मा के साथ उनकी न्यूड फोटोज वायरल हो गई थी। दोनों मॉडल्स के साथ वार्न की फोटो एक ब्रिटिश मैगजीन ने छापी थी। वार्न का नाम और कई महिलाओं के साथ भी जुड़ा रहा।

शेन वॉर्न: शेन वॉर्न (Shane Warne) को स्पिन का राजा कहा जाता है। उन्होंने टेस्ट मैच में 708 विकेट लिए हैं। ग्राउंड पर अपनी स्विंग से होश उड़ाने वाले शेन वॉर्न मैदान के बाहर भी अपने रंगीन किस्सों को लेकर हमेशा चर्चा में रहे। शेन वॉर्न ने एक ब्रिटिश नर्स के साथ छेड़छाड़ की थी। 2006 में काउंटी चैम्पियनशिप से पहले कुछ मॉडलों के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। मेलबर्न के वे एक स्ट्रिपर के साथ क्वलिटी टाइम बिताते हुए पकड़े गए थे। वॉर्न के कई एक्सट्रा मैराइटल संबंध भी थे। उन्होंने 2011 के आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड एलिजाबेथ हर्ले को सबके सामने किस किया था।

पॉर्न स्टार से की हाथापाई: सितंबर 2017 में उन पर पॉर्न स्टार वलेरी फॉक्स के साथ लंदन के नाइट क्लब में हाथापाई का आरोप भी लग चुका है। वलेरी फॉक्स ने तब चोटिल आंखों के साथ वाली अपनी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उन्होंने उस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, आप मशहूर हस्ती हैं, इसका मतलब ये कतई नहीं कि किसी औरत पर हाथ उठाया जा सकता है।

कप्तान से भी रहा विवाद: शेन वॉर्न के ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे स्टीव वॉ से संबंध अनबन भरे थे। 1999 के वेस्टइंडीज दौरे पर वॉ ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया था। साल 2016 में वार्न ने कहा था, वॉ सबसे ज्यादा स्वार्थी इंसान है, जिसके साथ मैं खेला हूं। इसके अलावा और भी कई कारण हैं जिस कारण मैं स्टीव को बिलकुल पसंद नहीं करता हूं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick