Cricket
KKR vs RR IPL 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की, राजस्थान रॉयल्स को 86 रन से हराकर किया बाहर

KKR vs RR IPL 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की, राजस्थान रॉयल्स को 86 रन से हराकर किया बाहर

KKR vs RR IPL 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की, राजस्थान रॉयल्स को 86 रन से हराकर किया बाहर
KKR vs RR IPL 2021-Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2021 के 54वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ी अहम जीत दर्ज की है। Shah Rukh Khan की टीम केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को 86 रन से शिकस्त दी। इसी के साथ कोलकाता टीम ने प्लेऑफ के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर […]

KKR vs RR IPL 2021-Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2021 के 54वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ी अहम जीत दर्ज की है। Shah Rukh Khan की टीम केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को 86 रन से शिकस्त दी। इसी के साथ कोलकाता टीम ने प्लेऑफ के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। 8 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच होना है। मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बहुत बड़े मार्जिन से जीतना होगा। यदि मुंबई ऐसा करती है, तब उसी स्थिति में कोलकाता बाहर होगी, वरना कोलकाता का प्लेऑफ तय है। वहीं, कोलकाता से हारने के बाद राजस्थान टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…

8 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच होना है। यही एक मैच प्लेऑफ की चौथी टीम तय कर देगा। जानिए कैसे?

  • यदि सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, तो मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। ऐसे में Shah Rukh Khan की कोलकाता टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनेगी।
  • यदि मैच में मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करती है, तो उसे सनराइजर्स के खिलाफ 170 से ज्यादा रन के अंतर से मैच जीतना होगा। वरना मुंबई बाहर और केकेआर प्लेऑफ में होगी।

राजस्थान रॉयल्स की पारी के अपडेट्स…

  • 17वें ओवर की पहली ही बॉल पर शिवम मावी ने राहुल तेवतिया को शिकार बनाया। तेवतिया 36 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हुए। यहां राजस्थान टीम ऑलआउट हुई और मैच गंवा दिया।
  • 16वें ओवर में सुनील नरेन ने राजस्थान रॉयल्स को 9वां झटका दिया। उन्होंने चेतन सकारिया को चलता किया। ओवर में भी सिर्फ 2 ही रन बने।
  • 15वें ओवर में लोकी फर्ग्युसन ने एक बाउंड्री खाई और ओवर में सिर्फ 8 रन दिए।
  • 14वां ओवर वरुण चक्रवर्ती ने किया। उन्होंने अपने आखिरी ओवर में सिर्फ 1 रन दिया।
  • 13वां ओवर सुनील नरेन की बॉल पर राहुल तेवतिया ने एक छक्का जड़ा। इसी के साथ ओवर में 8 रन बने।
  • 12वें ओवर में लोकी फर्ग्युसन ने 8 रन दिए और टीम को 8वीं सफलता दिलाई। उन्होंने जयदेव उनादकट को कैच आउट कराया।
  • 11वां ओवर वरुण चक्रवर्ती ने किया। इसमें राहुल तेवतिया ने एक छक्का लगाते हुए ओवर में कुल 9 रन बनाए।
  • 10वां ओवर शिवम मावी ने ही किया। इसमें उन्हें राहुल तेवतिया ने 3 चौके लगाए। इसी के साथ ओवर में 14 रन बने।
  • 9वां ओवर लेकर आए वरुण चक्रवर्ती ने टीम को 7वीं सफलता दिलाई। उन्होंने क्रिस मॉरिस को LBW किया। ओवर में भी सिर्फ एक ही रन दिया।
  • 8वां ओवर शिवम मावी का शानदार रहा। उन्होंने तीसरी बॉल पर ग्लेन फिलिप और आखिरी बॉल पर शिवम दुबे को क्लीन बोल्ड किया। ओवर में सिर्फ 4 रन दिए।
  • 7वां ओवर राजस्थान टीम के लिए अच्छा रहा। सुनील नरेन की बॉल पर शिवम दुबे और ग्लेन फिलिप ने 1-1 छक्का जड़ा। इसी के साथ ओवर में 13 रन निकाले।
  • छठा ओवर लोकी फर्ग्युसन ही लेकर आए। उन्होंने लगातार दूसरे ओवर में एक ही रन दिया।
  • 5वां ओवर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती लेकर आए। इसमें उन्होंने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 रन दिए।
  • चौथे ओवर में लोकी फर्ग्युसन ने एक रन देकर टीम को दो सफलता दिलाईं। पहले उन्होंने दूसरी बॉल पर लियाम लिविंगस्टोन को कैच आउट कराया। इसके बाद चौथी बॉल पर अनुज रावत को LBW किया।
  • तीसरा ओवर सुनील नरेन ने किया। वेस्टइंडीज के इस स्पिनर ने एक बाउंड्री के साथ 8 रन दिए।
  • दूसरा ओवर शिवम मावी लेकर आए। उन्होंने टीम को पहली ही बॉल पर दूसरी सफलता दिलाई। मावी ने राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को कैच आउट कराया।
  • पहला ओवर शाकिब अल हसन ने किया। उन्होंने पहले ही ओवर की तीसरी बॉल पर टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को क्लीन बोल्ड किया। ओवर में भी एक ही रन बना।

शुभमन ने खेली अर्धशतकीय पारी

KKR vs RR IPL 2021-Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता टीम ने 4 विकेट गंवाकर 171 रन बनाए। टीम के लिए ओपनर शुभमन गिल ने 44 बॉल पर 56 रन की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 4 चौके जड़े। उनके अलावा वेंकटेश अय्यर ने 35 बॉल पर 38 रन बनाए। वहीं, राजस्थान टीम के लिए क्रिस मॉरिस, चेतन सकारिया, राहुल तेवतिया और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिया।

Rajasthan Royals Innings 85/10 (16.1 ov)
Batsmen R B 4S 6S SR
Yashasvi Jaiswal b Shakib Al Hasan 0 3 0 0 0.00
Liam Livingstone c RA Tripathi b LH Ferguson 6 6 1 0 100.00
Sanju Samson (WK/C) c EJG Morgan b Shivam Mavi 1 4 0 0 25.00
Shivam Dubey b Shivam Mavi 18 20 0 1 90.00
Anuj Rawat lbw b LH Ferguson 0 1 0 0 0.00
Glenn Phillips b Shivam Mavi 8 12 0 1 66.67
Rahul Tewatia b Shivam Mavi 44 36 5 2 122.22
Chris Morris lbw b Varun Chakravarthy 0 2 0 0 0.00
Jaydev Unadkat c Shakib Al Hasan b LH Ferguson 6 5 1 0 120.00
Chetan Sakariya runout (Dinesh Karthik / Shakib Al Hasan) 1 5 0 0 20.00
Mustafizur Rahman Not out 0 3 0 0 0.00
Extra 1 (b 1, w 0, nb 0, lb 0)
Total 85/10 (16.1)
BOWLING O M R W ECON
Shakib Al Hasan 1 0 1 1 1.00
Shivam Mavi 3.1 0 21 4 6.63
Sunil Narine 4 0 30 0 7.50
Lockie Ferguson 4 0 18 3 4.50
Varun Chakravarthy 4 0 14 1 3.50
Fall Of Wickets FOW Over
Yashasvi Jaiswal 1-0 0.3
SV Samson 2-1 1.1
LS Livingstone 3-12 3.2
Anuj Rawat 4-13 3.4
Glenn Phillips 5-33 7.3
S Dubey 6-34 7.6
CH Morris 7-35 8.6
Jaydev Unadkat 8-62 11.2
C Sakariya 9-85 15.3
R Tewatia 10-85 16.1

KKR vs RR IPL 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के अपडेट्स…

  • 20वां ओवर अब तक सबसे किफायती रहे क्रिस मॉरिस लेकर आए। इसमें उन्होंने 16 रन लुटाए। ओवर में ओएन मोर्गन ने एक चौका और एक छक्का जड़ा।
  • 19वां ओवर मुस्तफिजुर रहमान ने किया। इसमें कोलकाता के कप्तान ओएन मोर्गन ने एक चौका जरूर लगाया, लेकिन इस अहम ओवर में सिर्फ 7 ही रन बन सके।
  • 18वां ओवर राजस्थान के लिए शानदार रहा। इसमें चेतन सकारिया ने पहली ही बॉल पर घातक हो रहे राहुल त्रिपाठी को शिकार बनाया। इसके बाद अपने आखिरी ओवर में सकारिया ने सिर्फ 3 ही रन दिए।
  • 17वां ओवर लेकर आए मुस्तफिजुर रहमान के ओवर में 10 रन बने। उनके ओवर की 5वीं बॉल पर दिनेश कार्तिक ने लंबा छक्का जड़ा।
  • 16वें ओवर में क्रिस मॉरिस ने टीम को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने फिफ्टी लगा चुके शुभमन गिल को कैच आउट कराया। गिल ने 44 बॉल पर 56 रन बनाए। मॉरिस ने ओवर में 8 रन दिए।
  • 15वां ओवर तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने किया। शुरुआती 4 बॉल पर 4 सिंगल रन बने। 5वीं बॉल पर चौका लगाते हुए शुभमन गिल ने 8 रन बनाए।
  • 14वां ओवर शिवम दुबे लेकर आए। इसमें राहुल त्रिपाठी ने 2 चौके लगाए। बाकी शिवम की सधी हुई गेंदबाजी के बावजूद ओवर में 13 रन बन गए।
  • 13वां ओवर मुस्तफिजुर को ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने चौंका जड़ा। इस ओवर में 9 रन बने।
  • 12वां ओवर एक विकेट, एक वाइड, 2 चौके और एक छक्का। ग्लेन फिलिप्स का ये ओवर उतार चढ़ाव भरा रहा। ग्लेन ने पांचवी गेंद पर नीतीश राणा को लिविंगस्टोन के हाथों कैच आउट कराया!
  • 11वां ओवर एक छक्का, एक वाइड और एक विकेट। राहुल तेवतिया ने वेंकटेश अय्यर को अपनी पांचवी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। ओवर में बने कुल 11 रन।
  • 10वां ओवर जयदेव उनादकट का ये ओवर काफी महंगा साबित हुआ। वेंकटेश अय्यर ने उन्हें दो छक्के जड़ दिए। ओवर में बने कुल 14 रन।
  • 9वां ओवर मिडिल तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे लेकर आए। इसमें वेंकटेस अय्यर ने कुछ रिस्की शॉट खेले, लेकिन बाउंड्री नहीं लगा सके। ओवर में सिर्फ 5 ही रन निकले।
  • 8वां ओवर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने किया। उनकी सधी हुई गेंदबाजी के आगे कोलकाता टीम के ओपनर सिर्फ सिंगल-डबल से 6 रन ही बना सके।
  • 7वां ओवर जयदेन उनादकट ही लेकर आए। इसमें भी कोलकाता के ओपनर्स सिंगल-डबल ही खेलते रहे। 5वीं बॉल पर वेंकटेश ने एक चौका जमाया और ओवर से 10 रन निकाले।
  • छठा ओवर क्रिस मॉरिस ने किया। पावरप्ले के इस आखिरी ओवर में सुधी हुई गेंदबाजी करते हुए मॉरिस ने सिर्फ 3 ही रन दिए।
  • 5वां ओवर लेकर आए चेतन सकारिया का शुभमन गिल ने छक्के के साथ स्वागत किया। आखिरी बॉल पर वेंकटेश अय्यर ने एक चौका जड़ा और ओवर में कुल 11 रन बनाए।
  • चौथा ओवर जयदेव उनादकट लेकर आए। इसमें भी कोलकाता के बल्लेबाज अपने हाथ नहीं खोल सके और ओवर में सिर्फ 3 ही रन निकले।
  • तीसरा ओवर चेतन सकारिया को मिला। उन्होंने कोलकाता के ओपनर्स को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया और ओवर में सिर्फ 2 रन ही दिए।
  • दूसरा ओवर क्रिस मॉरिस लेकर आए। शुरुआती 5 बॉल ठीक निकली,लेकिन आखिरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर ने चौका ओवर में कुल 7 रन बनाए।
  • पहला ओवर जयदेव उनादकट ने किया। इसमें शुभमन गिल ने एक चौका जमाया। साथ ही 4 सिंगल रन के साथ ओवर में कुल 8 रन निकले।
Kolkata Knight Riders Innings 171/4 (20 ov)
Batsmen R B 4S 6S SR
Shubman Gill c Yashasvi Jaiswal b CH Morris 56 44 4 2 127.27
Venkatesh Iyer b R Tewatia 38 35 3 2 108.57
Nitish Rana c LS Livingstone b Glenn Phillips 12 5 1 1 240.00
Rahul Tripathi b C Sakariya 21 14 3 0 150.00
Dinesh Karthik (WK) Not out 14 11 0 1 127.27
Eoin Morgan (C) Not out 13 11 1 1 118.18
Extra 17 (b 5, w 9, nb 0, lb 3)
Total 171/4 (20)
Yet To Bat Shakib Al HasanSP NarineLH FergusonShivam MaviVarun Chakravarthy
BOWLING O M R W ECON
Jaydev Unadkat 4 0 35 0 8.75
Chris Morris 4 0 28 1 7.00
Chetan Sakariya 4 0 23 1 5.75
Mustafizur Rahman 4 0 31 0 7.75
Shivam Dubey 2 0 18 0 9.00
Rahul Tewatia 1 0 11 1 11.00
Glenn Phillips 1 0 17 1 17.00
Fall Of Wickets FOW Over
VR Iyer 1-79 10.5
N Rana 2-92 11.5
Shubman Gill 3-133 15.4
RA Tripathi 4-145 17.1

राजस्थान की टीम में 4 बदलाव हुए
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11 में कप्तान संजू सैमसन ने चार बदलाव किए। टीम में लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट और अनुज रावत की वापसी हुई। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान ओएन मोर्गन ने एक बदलाव किया। तेज गेंदबाज टिम साउदी को बाहर कर, उनकी जगह लोकी फर्ग्युसन को मौका दिया। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान टीम को कोलकाता का दिया हुआ टारगेट 11 ओवर में चेज करना होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: लियाम लिविंगस्टोन, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, अनुज रावत, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान और चेतन सकारिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, ओएन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर),शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती।

Editors pick