IPL 2023: MS Dhoni बने पुलिस अफसर, दबंग अवतार सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल-See PICS

IPL 2023: एमएस धोनी (MS Dhoni) ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना बंद कर दिया हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता में जरा भी…

IPL 2023: MS Dhoni बने पुलिस अफसर, दबंग अवतार सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल-See PICS
IPL 2023: MS Dhoni बने पुलिस अफसर, दबंग अवतार सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल-See PICS

IPL 2023: एमएस धोनी (MS Dhoni) ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना बंद कर दिया हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता में जरा भी गिरावट नहीं आई है। 40 साल की उम्र में भी वह अभी भी सबसे लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं। धोनी एक और आईपीएल (IPL) सीज़न के लिए तैयार हो रहे हैं, सीएसके (CSK) कप्तान को एक विज्ञापन (MS Dhoni Ad) के लिए शूटिंग करते हुए देखा गया, जहां वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर सामने आई है उसमें धोनी पुलिस वालों की तरह खाकी पोशाक पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऐसे शेड्स भी लगाए हैं जो उनके लुक को पूरी तरह से पुलिसवाले के रूप में दिखा रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर उनके फैंस से खूब प्यार मिल रहा है।

कुछ समय पहले धोनी को आईपीएल सीजन से पहले नेट्स में छक्के लगाते हुए भी देखा गया था।

MS Dhoni Practice: धोनी के अभ्यास का वीडियो

सीएसके के फैन पेज से धोनी के अभ्यास का वीडियो शेयर किया गया। वीडियो में आप देख सकते हो कि धोनी कैसे आगे बढ़कर शॉट्स लगा रहे हैं, तो कभी डिफेंस कर रहे हैं। धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलते और ना ही आईपीएल के अलावा कोई अन्य लीग खेल सकते हैं। 41 वर्ष के धोनी फिटनेस के मामले में आज भी कई मौजूदा क्रिकेटर्स को पीछे छोड़ सकते हैं। लेकिन ग्राउंड पर प्रैक्टिस जरुरी है, इसलिए धोनी ने आईपीएल से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है।

इतना ही नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 से पहले, धोनी ने भारतीय ड्रेसिंग रूम का दौरा कर भारतीय क्रिकेटरों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अधिकांश खिलाड़ियों से बात की थी। वहीं मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी इस बारे में बात की थी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, IPL 2023 Latest News) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Share This: