Cricket
IPL 2022: लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी साथ में रहेंगे, किराए पर लिया फ्लैट

IPL 2022: लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी साथ में रहेंगे, किराए पर लिया फ्लैट

IPL 2022: लखनऊ के कप्तान KL Rahul और उनकी गर्लफ्रेंड Athiya Shetty साथ में रहेंगे, Rahul & Athiya Flat , Lucknow Super Giants,
IPL 2022: आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की कप्तानी करने वाले केएल राहुल का शादी की चर्चाएं इन दिनों जोरों पे है। कुछ दिनों पहले ही सुनने में आया था कि केएल राहुल (KL Rahul) और उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) विंटर वेडिंग करेंगे। लोकेश राहुल की शादी दक्षिण भारतीय […]

IPL 2022: आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की कप्तानी करने वाले केएल राहुल का शादी की चर्चाएं इन दिनों जोरों पे है। कुछ दिनों पहले ही सुनने में आया था कि केएल राहुल (KL Rahul) और उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) विंटर वेडिंग करेंगे। लोकेश राहुल की शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ होने की संभावना है। अथिया फिल्म स्टार सुनील शेट्टी की बेटी हैं। शादी के पहले केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने एक फ्लैट (Rahul & Athiya Flat) किराए पर लिया है, जिसमें वे जल्द ही मूव इन करेंगे। इस फ्लैट की कीमत 10 लाख रुपए है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: राहुल के 30वें जन्मदिन पर अथिया ने अपने प्यार का इजहार उनसे किया। इसके बाद खबर आई कि दोनों शादी करने वाले हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो कपल ने मुंबई में घर किराए पर ले लिया है। पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अथिया और राहुल (Rahul & Athiya Flat) बांद्रा के कार्टर रोड के एक अपार्टमेंट में मूव इन करने वाले हैं। यह एक आलीशान सी-फेसिंग 4BHK अपार्टमेंट है। ये अपार्टमेंट बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर है। इसका किराया 10 लाख रुपये है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी की खबर ने इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। यह कपल (KL Rahul- Athiya Shetty Wedding) इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाला है। लोकेश राहुल और आथिया शेट्टी दोनों एक-दूसरे को तीन साल से डेट कर रहे हैं। हाल ही में आरसीबी के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने दक्षिण भारतीय विन्नी रमन से दोनों अंदाज में शादी की। इसके बाद ऐसा संभावाना जताई जा रही है कि राहुल और आथिया की शादी भी साउथ इंडियन (South Indian Wedding) स्टाइल से हो सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी?

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे के बारे में पोस्ट शेयर करने शुरू किए। तब दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जाने लगे थे। अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने उनकी लव लाइफ को प्राइवेट रखने में मदद की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@rahulkl)

इंग्लैंड में हुई टेस्ट सीरीज में अथिया शेट्टी बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ गई थीं। इस दौरान दोनों की कई फोटोज वायरल हुई थीं। इन्हीं फोटोज ने दोनों के रिश्ते में होने की अफवाहों को और हवा दी थी। इसके बाद अथिया को कई बार राहुल के कपड़े पहने हुए भी देखा गया। फिर राहुल और अथिया ने रोमांटिक पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@rahulkl)

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick