Cricket
IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी शिमला में छुट्टी के दौरान क्रिकेट मैदान पर आए नजर, देखें PHOTO

IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी शिमला में छुट्टी के दौरान क्रिकेट मैदान पर आए नजर, देखें PHOTO

IPL 2021: धोनी शिमला में छुट्टी के दौरान क्रिकेट मैदान पर आए नजर, देखें PHOTO
IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी शिमला में छुट्टी के दौरान क्रिकेट मैदान पर आए नजर, देखें PHOTO- अपने रांची फार्महाउस में अपने पालतू कुत्तों और घोड़ों के साथ समय बिताने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ एक अच्छा ब्रेक […]

IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी शिमला में छुट्टी के दौरान क्रिकेट मैदान पर आए नजर, देखें PHOTO- अपने रांची फार्महाउस में अपने पालतू कुत्तों और घोड़ों के साथ समय बिताने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ एक अच्छा ब्रेक लिया है। वो लॉकडाउन में दी गई ढील के बाद शिमला गए हैं। धोनी, साक्षी और उनकी 6 साल की बेटी जीवा की हालिया वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़ें- ICC T20 विश्व कप की तारीखों का ऐलान, जानें कब खेला जाएगा पहला और फाइनल मुकाबला

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

बता दें, धोनी, उनकी पत्नी साक्षी और उनकी बेटी एक समूह में 9 अन्य लोगों के साथ शिमला के पास रत्नारी गांव में एक होमस्टे में पांच दिनों के लिए छुट्टी पर थे। इस दौरान उनकी काफी तस्वीरें वायरल हुई थी। उन्हें स्थानीय ‘टोपी’ पहने भी देखा गया था और वो एक नए रूप में भी नजर आए थे। धोनी ने शानदार मूंछें रखी थीं। उनका इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे थे।

बता दें, धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 14 वें संस्करण में चेन्नई को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचाया, वो इस साल सितंबर में यूएई में टी 20 लीग फिर से शुरू होने पर एक बार फिर एक्शन में दिखाई देंगे। भारत में बढ़ते COVID-19 मामलों के कारण मई के महीने में IPL 2021 को निलंबित कर दिया गया था। धोनी चाहेंगे कि आईपीएल के दूसरे फेज में उनका बल्ला भी कमाल करे। वो काफी समय से कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं।

Editors pick