Cricket
IND vs SA 1st Test: दक्षिण अफ्रीका में भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने Virat Kohli, Rahul Dravid और MS Dhoni को पीछे छोड़ा

IND vs SA 1st Test: दक्षिण अफ्रीका में भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने Virat Kohli, Rahul Dravid और MS Dhoni को पीछे छोड़ा

IND vs SA 1st Test: दक्षिण अफ्रीका में भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने Virat Kohli, Rahul Dravid और MS Dhoni को पीछे छोड़ा
Virat Kohli, Rahul Dravid, MS Dhoni: भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) (IND vs SA 1st Test) के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सुपरस्पोर्ट पार्क सेंचुरियन में खेला गया। मुकाबले के आखिरी दिन भारत ने जीत दर्ज की। सेंचुरियन के मैदान पर यह भारत की पहली टेस्ट जीत है। […]

Virat Kohli, Rahul Dravid, MS Dhoni: भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) (IND vs SA 1st Test) के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सुपरस्पोर्ट पार्क सेंचुरियन में खेला गया। मुकाबले के आखिरी दिन भारत ने जीत दर्ज की। सेंचुरियन के मैदान पर यह भारत की पहली टेस्ट जीत है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 197 रन बना सकी। भारत ने दूसरी पारी में 174 रन बनाए। दूसरी पारी में 197 रन ही बना सकी और भारत ने 113 रनों से पहला टेस्ट जीत लिया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IND vs SA 1st Test, India vs South Africa: इस मुकाबले में जीत के साथ ही भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह दक्षिण अफ्रीका में भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन गए हैं। इस मामले में कोहली ने वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। विराट ने दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है वही राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया एक-एक मैच जीतने में सफल रही थी।

Virat Kohli, Rahul Dravid, MS Dhoni: राहुल द्रविड़ की कप्तानी में 2007 में भारतीय टीम ने जोहानिसबर्ग में जीत हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका के मैदान पर भारत की यह पहली टेस्ट जीत थी। इस मुकाबले को भारत ने 123 रन से जीता था। इसके बाद 2010 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने किंग्समीड में खेले गए मुकाबले में 87 रन से जीत हासिल की थी। 2018 में कोहली की कप्तानी में जोहानिसबर्ग में खेले गए टेस्ट मैच को इंडिया ने 63 रन से अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें: Ind vs SA: सेंचुरियन में भारत की पहली जीत; इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका को इस मैदान पर हराने वाली तीसरी टीम बनी इंडिया

IND vs SA 1st Test, India vs South Africa: इसके अलावा भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत, दक्षिण अफ्रीका के मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाला एशियाई देश बन गया है। इस मामले में भारत ने श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है। श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैच जीते हैं। अब भारत उससे ज्यादा चार टेस्ट जीत चुका है। एशियाई टीम में पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। उसने दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीते हैं।

दक्षिण अफ्रीका में किस टीम का कैसा प्रदर्शन

देश मैच जीत हार ड्रॉ
इंग्लैंड 85 34 20 31
ऑस्ट्रेलिया 54 29 16 9
भारत 21 4 10 7
न्यूजीलैंड 25 2 17 5
श्रीलंका 17 3 13 1
पाकिस्तान 15 2 12 1
वेस्टइंडीज 14 1 12 2
बांग्लादेश 6 0 6 0
जिम्बाब्वे 4 0 4 0

Virat Kohli, Rahul Dravid, MS Dhoni: क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick