Cricket
ICC Women’s World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया का अब तक खेले गए विश्व कप में दबदबा, भारत का कैसा रहा प्रदर्शन?

ICC Women’s World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया का अब तक खेले गए विश्व कप में दबदबा, भारत का कैसा रहा प्रदर्शन?

ICC Women’s World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया का अब तक खेले गए विश्व कप में दबदबा, भारत का कैसा रहा प्रदर्शन
ICC Women’s World Cup 2022: आईसीसी महिला विश्व कप (ICC Women’s World Cup 2022) का 12वां संस्करण न्यूजीलैंड (New Zealand) में 4 मार्च से 3 अप्रैल तक खेला जाएगा। इस विश्व कप में दूनिया की सर्वश्रेष्ठ 8 देशों की टीम (8 Teams) हिस्सा ले रही है। सभी टीम और उसके खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट […]

ICC Women’s World Cup 2022: आईसीसी महिला विश्व कप (ICC Women’s World Cup 2022) का 12वां संस्करण न्यूजीलैंड (New Zealand) में 4 मार्च से 3 अप्रैल तक खेला जाएगा। इस विश्व कप में दूनिया की सर्वश्रेष्ठ 8 देशों की टीम (8 Teams) हिस्सा ले रही है। सभी टीम और उसके खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने के लिए अपनी कमर कस चुकी हैं। फिर वह भारत (Indian Women’s Cricket Team) हो या दक्षिण अफ्रीका, सभी टीम चमचमाती हुई ट्रॉफी को जीतना चाहते हैं। भारतीय महिला टीम को आज भी अपने पहले विश्व कप की तलाश है। महिला विश्व कप के हुए अब तक के 11 संस्करणों की बात करें तो इसमें ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम का दबदबा रहा है जो सबसे ज्यादा 6 बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

ICC Women’s World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का टूर्नामेंट में रहा है दबदबा

ऑस्ट्रेलिया की टीम का हमेशा से महिला विश्व कप में दबदबा रहा है। 1978 का विश्व कप हो या फिर 2013 का ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम 6 बार इस खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रही है। अब तक के 11 विश्‍व कप में से 8 बार ऑस्‍ट्रेलियाई टीम फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड (England) ने 4 बार विश्व कप जीतने में सफलता प्राप्त की हैं। इंग्लैंड के बाद तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है जिसने 2000 में अपना पहला विश्व कप जीता है।

यह भी देखें- ICC Women’s World Cup 2022: बल्लेबाजी में अधिक साझेदारियां निभाने और 250 रन से ऊपर का स्कोर बनाने पर भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया जोर

भारत ने 2 बार फाइनल तक का सफर तय किया

भारतीय टीम 2005 और 2017 में विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही लेकिन टीम को आखिरी मोर्चे पर नाकामी ही हाथ लगी। 2005 में ऑस्ट्रेलिया तो 2017 में इंग्लैंड ने भारत का अपना पहला विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया। कुल मिलाकर महिला विश्‍व कप की चमचमाती ट्रॉफी पर अभी तक सिर्फ 3 ही टीमों के हाथ लग सके हैं। देखना दिलचस्‍प होगा कि क्‍या इस बार मिताली राज (Mithali Raj) की टीम यह ट्रॉफी चौथी टीम तक पहुंच पाता है या नहीं।

ICC Women’s World Cup: अब तक की विजेता टीम

  • 1973- इंग्लैंड (20 अंक) ने अंकों के आधार पर ऑस्‍ट्रेलिया (20 अंक) को मात दी।
  • 1978- ऑस्‍ट्रेलिया (6 अंक) ने अंकों के आधार पर इंग्‍लैंड (4 अंक) को मात दी।
  • 1982- ऑस्ट्रेलिया ने इंग्‍लैंड को 3 विकेट से हराया।
  • 1988- ऑस्ट्रेलिया ने इंग्‍लैंड को 8 विकेट से पराजित किया।
  • 1993- इंग्लैंड ने 67 रनों से न्‍यूजीलैंड को मात दी।
  • 1997- ऑस्ट्रेलिया ने न्‍यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया।
  • 2000- न्यूजीलैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया को 4 रन से हराया।
  • 2005- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से करारी शिकस्त दी।
  • 2009- इंग्लैंड ने न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया।
  • 2013- ऑस्ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज को 114 रनों से पराजित किया।
  • 2017- इंग्लैंड ने बेहद रोमांचक मैच में भारत को 9 रन से हराया।

भारत महिला विश्व कप टीम: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव।

रिजर्व खिलाड़ी: एस. मेघना, एकता बिष्ट, सिमरन दिल बहादुर।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick