Cricket
CSK vs DC: धोनी ने बताया आखिर क्यों टीम से बाहर हुए रवींद्र जडेजा, इस सीजन नहीं रहा अच्छा प्रदर्शन

CSK vs DC: धोनी ने बताया आखिर क्यों टीम से बाहर हुए रवींद्र जडेजा, इस सीजन नहीं रहा अच्छा प्रदर्शन

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ (CSK vs DC)आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 55वें मुक़ाबले में प्लेइंग XI में जगह नहीं बना पाए हैं। कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने पुष्टि करते हुए बताया कि […]

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ (CSK vs DC)आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 55वें मुक़ाबले में प्लेइंग XI में जगह नहीं बना पाए हैं। कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने पुष्टि करते हुए बताया कि जडेजा एक फिटनेस मुद्दे के कारण महत्वपूर्ण मैच में नहीं खेल रहे हैं।खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

रवींद्र जडेजा पिछले महीने कप्तान की भूमिका से हटने के बाद पहली बार आईपीएल 2022 में सीएसके की प्लेइंग xi में जगह नहीं बना पाए हैं। यह ऑलराउंडर इस सीजन में खराब फॉर्म से झूझ रहे हैं, उन्होंने अब तक 10 मैचों में सिर्फ 116 रन बनाए हैं और 5 विकेट लिए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली के खिलाफ टॉस हारने के बाद प्लेइंग xi की जानकारी दी और कहा, “जड्डू फिट नहीं है और उनकी जगह शिवम दुबे को प्लेइंग xi में शामिल किया है।”

रवींद्र जडेजा वर्षों से सीएसके के एक मुख्य खिलाड़ी रहे हैं और इस स्टार ऑलराउंडर को आईपीएल 2022 सीज़न की शुरुआत में कप्तानी की कमान सौंपी गयी थी। हालाँकि, अपने कप्तान के रूप में सिर्फ 8 मैचों के बाद जडेजा ने अपनी भूमिका से हटकर एमएस धोनी को फिर से टीम की बागडोर सौंप दी थी।

सीएसके ने अपने पहले 8 मैचों में से सिर्फ 2 जीत हासिल की जिसके बाद जडेजा ने शीर्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। धोनी ने उनके कप्तानी छोड़ने के बाद कहा था कि जडेजा अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी के बोझ से छुटकारा चाहते थे।

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11 : ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, शिवम् दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, महेश तीक्षणा

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick