Shikhar Dhawan से पहले इन स्टार क्रिकेटरों का भी हो चुका है तलाक, किसी ने कर ली दूसरी शादी तो कोई तन्हा गुजार रहा जिंदगी- टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और उनकी पत्नी Ayesha Mukherjee के बीच तालाक हो गया है। धवन और आयशा मुख़र्जी 30 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे। शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का एक बेटा (जोरावर धवन) भी है। ऑस्ट्रेलियाई मूल की आयशा की शिखर धवन के साथ दूसरी शादी थी। धवन से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन से शादी की थी। पहले पति से आयशा की 2 बेटियां है, जिनका नाम है Rhea और Aliyah है। धवन के आलावा और भी कई भारतीय क्रिकेटर हैं जो शादी के बंधन में तो बंधे लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। आईए ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बताते हैं। Shikhar Dhawan divorce, Shikhar Dhawan, Dinesh Karthik, Dinesh Karthik divorce, Ayesha Mukherjee
टीम इंडिया और कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पहली शादी निकिता वंजारा से हुई थी। बाद में दिनेश कार्तिक के दोस्त और टीम इंडिया सलामी बल्लेबाज मुरली विजय से प्यार हो गया और उन्होंने दिनेश से तलाक ले लिया और उनसे शादी कर ली। दिनेश ने इसके बाद साल 2015 में भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के साथ शादी की। आज कर दिनेश क्रिकेट कमेंट्री करते हुए भी नजर आते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी कंमेंट्री को काफी पसंद किया जा रहा था।
मोहम्मद अजहरुद्दीन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी दो शादी की हैं। उनकी पहली शादी नौरीन से हुई थी जिनसे उनके दो बेटे थे। लेकिन बाद में वह 1996 में अभिनेत्री संगीता बिलजानी से शादी के कारण उनसे अलग हो गए। संगीता से भी उनकी शादी 2010 में टुट गई।
विनोद कांबली
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने 1998 में अपने बचपन की दोस्त नोएला लुईस से शादी की थी। लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। जिसके बाद पता चला उन्होंने पूर्व मॉडल एंड्रिया हेविट से शादी करने के लिए उन्हें तलाक दिया था।
जवागल श्रीनाथ
टीम इंडिया के पूर्व तेज तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की पहली शादी ज्योत्सना से हुई थी। लेकिन बाद में उन्हें माधवी पत्रावली नाम की पत्रकार से प्यार हो गया। उनसे शादी करने के लिए जवागल ने ज्योत्सना को तलाक दे दिया। दोनों ने 2008 में शादी की थी। Shikhar Dhawan divorce, Shikhar Dhawan, Dinesh Karthik, Dinesh Karthik divorce, Ayesha Mukherjee