CWG 2022 LIVE: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल
CWG 2022 India DAY-2 LIVE: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में भारत को पहला गोल्ड मेडल (Gold Medal) मिल चुका है। और…

CWG 2022 India DAY-2 LIVE: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में भारत को पहला गोल्ड मेडल (Gold Medal) मिल चुका है। और ये कारनामा किया है वेटलिफ्टर भारत की मीराबाई चानू (Chanu Saikhom Mirabai) ने, 49 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में सिल्वर पदक से संतोष करने वाली मीराबाई चानू ने स्नैच में 88 किलो का भार लिफ्ट किया। वहीं क्लीन एंड जर्क में 113 किलो का बेस्ट प्रयास किया। चानू ने कुल 201 किलो का वजन उठाया। खेल जगत की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
MIRABAI WINS GOLD 🥇@mirabai_chanu wins 1️⃣st Gold & 3️⃣rd Medal for 🇮🇳 at @birminghamcg22 🤩🤩 & her 3rd consecutive medal at CWG: 2 🥇1 🥈
The Confident Mira lifted a total of 201 Kg (GR) in the Women’s 49kg Finals🏋♂️ at #B2022
Snatch- 88kg (GR)
Clean & Jerk- 113kg (GR)
1/1 pic.twitter.com/kI56gxxIqg— SAI Media (@Media_SAI) July 30, 2022
इस कॉमनवेल्थ गेम्स में चानू ने अपना ही सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बरकरार रखा। उन्होंने गोल्डकोस्ट में 2018 के कॉमनवेल्थ खेल में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इससे पहले 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी मीराबाई ने सिल्वर पर अपना कब्जा जमाया था।

वहीं इससे पहले चानू ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास में 109 का वेट लिफ्ट करने में कामयाब रहीं। वहीं दूसरे प्रयास में भी वो 113 किलो भार उठाने में कामयाब रहीं, हालांकि, वो अपने तीसरे प्रयास 115 किलो उठाने का था जिसमें वो नाकाम रहीं। इसके साथ ही वो स्नैच के अपने तीसरे प्रयास में भी 90 किलो वजन उठाने में नाकामयाब रहीं। लेकिन उन्होंने 88 किलो के प्रयास में सफलता हासिल की।
The exceptional @mirabai_chanu makes India proud once again! Every Indian is delighted that she’s won a Gold and set a new Commonwealth record at the Birmingham Games. Her success inspires several Indians, especially budding athletes. pic.twitter.com/e1vtmKnD65
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2022
वहीं मीराबाई चानू की जीत से पूरा देश जश्न मना रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने चानू की इस कामयाबी पर उन्हें बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने लिखा, “मीराबाई चानू ने एक बार फिर भारत को गर्व महसूस कराया है। हर भारतीय इस बात से खुश है कि उसने बर्मिंघम खेलों में गोल्ड मेडल जीता और एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, विशेषकर नए एथलीटों को।”
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।