Centurion Test, IND vs SA 1st Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park Centurion) में खेला गया। मुकाबले के आखिरी दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हरा दिया (India beat South Africa)। इससे पहले तक इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा था। इससे पहले तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस क्रिकेट मैदान पर अब तक 26 टेस्ट मैच खेले थे। इसमें से उसने 21 मैचों में जीत हासिल की है। केवल 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के साथ भारत तीसरी टीम बनी है जिसने दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन में मात दी है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
सेंचुरियन में जीते वाली तीसरी टीम भारत
Ind vs SA, India beat South Africa, SuperSport Park Centurion: दक्षिण अफ्रीका ने पहला टेस्ट नवंबर 1995 में सेंचुरियन में खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ यह टेस्ट ड्रॉ रहा था। पिछले 26 साल में दक्षिण अफ्रीका ने यहां 26 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें टीम 21 में जीती, 2 में हार गई। 3 मैच ड्रॉ रहे। यहां केवल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही प्रोटियाज (दक्षिण अफ्रीका) को मात दे पाए हैं। इंग्लैंड ने यहां जनवरी 2000 में महज 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 6 साल पहले यहां साउथ अफ्रीका को 281 रन से हराया था। अब भारत तीसरी टीम बन गई है जिसने दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन में हराया है।
#TeamIndia go 1-0 up in the series with their first ever Test win at Centurion.#SAvIND pic.twitter.com/DB68dMunHL
— BCCI (@BCCI) December 30, 2021
सेंचुरियन में भारत की पहली जीत
Centurion Test, IND vs SA 1st Test: इससे पहले तक सेंचुरियन में भारतीय टीम ने दो टेस्ट मैच खेले थे। यह दोनों मुकाबले भारत ने साल 2010 और 2017/18 में खेले थे। दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2010 में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पारी और 25 रन से हराया था। वहीं 2017/18 में इसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत को 135 रनों से पटखनी दी थी।
सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका की टीम काफी मजबूत
Ind vs SA, India beat South Africa, SuperSport Park Centurion: सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका की टीम किस हद तक मजबूत है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने यहां 9 मैचों में पारी से जीत हासिल की थी। यहां प्रोटियाज की सबसे बड़ी जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ दर्ज है। दिसंबर 2014 में दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज टीम को एक पारी और 220 रनों के बड़े अंतर से हराया था।
सेंचुरियन में इंग्लैंड ने खेले सबसे ज्यादा मैच
दक्षिण अफ्रीका ने इस मैदान पर 3 टेस्ट मैच ड्रा खेले हैं। इन तीनों टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के सामने थी। इंग्लैंड इस मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली विदेशी टीम है। इंग्लैंड ने 6 टेस्ट खेले हैं। इनमें से 3 ड्रॉ, 2 हार और एक जीत इंग्लिश टीम ने जीती है। बाकी मेहमान टीमों के लिए यहां टेस्ट मैच ड्रा कराना भी चुनौती बन जाता है। श्रीलंका ने यहां सभी पांच टेस्ट गंवाए हैं।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें