IND vs SA 2nd T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium Cuttack) में सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। शनिवार को टीम इंडिया (Team India) शाम को अपना अभ्यास सत्र किया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के प्लेयर्स ने भी 1 बजे से अभ्यास किया। क्रिकेट और अन्य खेल की ख़बरों को हिंदी में पढ़ने के लिए Hindi.InsideSport.In को फॉलो करें।
भारतीय खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र शाम के समय आयोजित हुआ। कल मैच में स्टेडियम पूरा खचाखच भरा रहेगा, और इसकी एक छोटी सी झलक आज भी देखने को मिली। शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान भी लगभग सभी सीटें भरी हुई थी, फैंस अपने चहेते क्रिकेटर्स को देखने स्टेडियम के अंदर भारी संख्या में मौजूद थे।
Match day feels on a non-match day. 👌 👌
A packed stadium here in Cuttack to watch #TeamIndia train. 💪#INDvSA | @Paytm pic.twitter.com/lLYwx06Jk3
— BCCI (@BCCI) June 11, 2022
5:00 pm IST – भारतीय खिलाड़ी भी मैदान पर पहुंच चुके हैं. खिलाड़ियों ने अभ्यास किया।




Team India : टीम इंडिया होटल से रवाना
4:20 pm – भारतीय क्रिकेट टीम बाराबती स्टेडियम में शाम को 5 बजे से अभ्यास करेगी। टीम में अधिकतर खिलाड़ी युवा हैं, और बाराबती में मैच से पहले शनिवार को होने वाला अभ्यास कैंप महत्वपूर्ण है। टीम होटल से रवाना हो गई है। कुछ देर में स्टेडियम पहुंचकर टीम 5 बजे से अभ्यास करेगी।
[VIDEO] Team India leaves hotel for practice at Cuttack Barabati stadium | India-South Africa T20Ihttps://t.co/82QwSvXscE pic.twitter.com/yCWBQRVYFl
— OTV (@otvnews) June 11, 2022
IND vs SA 2nd T20: दक्षिण अफ्रीका टीम का अभ्यास सत्र
पहला मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका टीम के हौसले बुलंद हैं। तेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली टीम ने शनिवार को कटक में अभ्यास किया। दोपहर 1 बजे से दक्षिण अफ्रीका के खिलाडियों ने बाराबती में अभ्यास किया, हालांकि ये अभ्यास सत्र ऑप्शनल था यानी टीम साउथ अफ्रीका इसे स्किप भी कर सकती थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। कटक में मौसम ज्यादा गर्म नहीं है, यहां दोनों टीमों को दिल्ली के मुकाबले राहत है।
बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium Cuttack) की पिच रिपोर्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।


ସୁପର ସଣ୍ଡେରେ ମୁହାମୁହିଁ ହେବ ପନ୍ଥ ଓ ବାଭୂମା ବାହିନୀ . ଓଡ଼ିଶାରେ ପହଞ୍ଚିଲେ ଖେଳାଳି. ପାରମ୍ପାରିକ ରୀତି ନୀତି, ଶଙ୍ଖ ଧ୍ବନୀ ଓ ଘୋଡା ନାଚ ସହ ଉଭୟ ଦଳକୁ କରାଗଲା ଭବ୍ୟ ସ୍ବାଗତ . #INDvsSA #T20 pic.twitter.com/X6Vf5QR5ER
— Argus News (@ArgusNews_in) June 11, 2022
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच का लाइव स्कोर अपडेट यहां देख सकते हो।
India vs South Africa 2nd T20 : दोनों टीमों का स्क्वॉड
India T20 Squad vs South Africa 2022 : ऋषभ पंत (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हूडा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक
South Africa T20 Squad vs India 2022 : एडेन मारक्रम, डेविड मिलर, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, रेजा हेन्ड्रिक्स, तेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, द्वैत प्रीटोरियस, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्खिया, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी नागिदी, तबरेज शम्सी, वेन पार्नेल
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।