Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में सऊदी अरब के अल-नस्र एफसी क्लब को ज्वाइन किया है। क्लब ने उनकी लॉन्चिंग भी की, जिसमें हजारों दर्शक पहुंचे। रोनाल्डो के साथ उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिगेज (Ronaldo Girlfriend Georgina Rodriguez) और बच्चे भी सऊदी अरब में आए हैं। लेकिन अब एक मुश्किल खड़ी हो गई है। सऊदी अरब के सख्त कानून (Saudi Arabia Rules for Foreigners) के अनुसार रोनाल्डो और जॉर्जिना एक साथ नहीं रह सकते। इस कानून के साथ आपको बताते हैं रोनाल्डो इससे कैसे बच सकते हैं।
37 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्डकप के बाद सऊदी अरब के अल-नस्र एफसी क्लब में शामिल हुए। उनका इस क्लब के साथ 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट हुआ, प्रत्येक वर्ष उन्हें 200 मिलियन यूरो (करीब 1700 करोड़ रूपये) में साइन किया गया है। रोनाल्डो सऊदी अरब आकर टीम के साथ अभ्यास भी शुरू कर चुके हैं, हालाँकि उनका डेब्यू करना अभी बाकी है।
Cristiano Ronaldo Georgina Rodriguez Relationship: रोनाल्डो का रिलेशनशिप स्टेटस
रोनाल्डो की कई गर्लफ्रेंड रही, लेकिन उन्होंने कभी किसी के साथ शादी नहीं की। रोनाल्डो के कुल 6 बच्चे हैं। पहली बार वह 2010 में पिता बने थे, बच्चे की कस्टडी उन्होंने रखी लेकिन कभी भी बच्चे की मां के बारे में किसी को नहीं बताया। अभी वह अर्जेंटीना में जन्मी स्पेनिश मॉडल जॉर्जिना (Georgina Rodríguez) के साथ रिलेशन में हैं, लेकिन उनके साथ भी शादी नहीं की। 2022 में जॉर्जिना ने ट्विन्स को जन्म दिया लेकिन बेबी चाइल्ड की जन्म के साथ मौत हो गई जबकि बेटी ने सर्वाइव किया।
Saudi Arabia Rules for Foreigners: क्या है सऊदी अरब में कानून
सऊदी अरब में कानून के तहत आप बिना शादी के साथ नहीं रह सकते। समलैंगिक, लिव-इन में रहना, बिना शादी के बच्चे पैदा करना आदि गैरकानूनी है। इसके लिए कड़ी सजा का भी प्रावधान है। रोनाल्डो की स्थिति में बिना शादी के एक साथ रहने वाला कानून अड़चन बन रहा है। रोनाल्डो और जॉर्जिना साथ है, सऊदी में साथ रह रहे हैं लेकिन वहां तो ऐसा गैरकानूनी है। अब सवाल उठता है कि क्या रोनाल्डो ने कॉन्ट्रैक्ट के साथ इस कानून के तहत कोई छूट मांगी थी, और क्या उन्हें छूट मिली थी। क्या इस कानून को लेकर कुछ बातचीत हुई भी थी? इस तरह के सवाल अब उठ रहे हैं।
खुद सऊदी अरब में भी इसको लेकर सवाल किया जा रहा है। अभी स्थिति साफ़ नहीं है कि रोनाल्डो को इस कानून के तहत कुछ छूट मिली है। क्या वह जॉर्जिना के साथ बिना शादी के सऊदी अरब में साथ रह सकते हैं या वह कानूनी रूप से जल्द शादी करने वाले हैं। अगर उन्हें कानून के तहत कोई छूट नहीं मिली है तो रोनाल्डो को कानूनी कार्यवाही का सामना भी करना पड़ सकता है। इस मामले में स्थिति आने वाले दिनों में साफ़ होगी।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Cricket News, Sports News, Breaking Cricket Updates) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।