Cricket
WTC Final 2023 के लिए रिकी पोंटिंग ने चुनी भारत ऑस्ट्रेलिया की कंबाइन प्लेइंग 11

WTC Final 2023 के लिए रिकी पोंटिंग ने चुनी भारत ऑस्ट्रेलिया की कंबाइन प्लेइंग 11

WTC Final 2023 के लिए रिकी पोंटिंग ने चुनी भारत ऑस्ट्रेलिया की कंबाइन प्लेइंग 11
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने कंबाइन प्लेइंग 11 चुनी है। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के टॉप 11 प्लेयर्स को चुना, जिन्हे वो मानते हैं कि मिलकर एक मजबूत एकादश (WTC Final 2023 Playing 11) बन सकती है। इस टीम में उन्होंने 4 भारतीय और 6 विदेशी […]

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने कंबाइन प्लेइंग 11 चुनी है। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के टॉप 11 प्लेयर्स को चुना, जिन्हे वो मानते हैं कि मिलकर एक मजबूत एकादश (WTC Final 2023 Playing 11) बन सकती है। इस टीम में उन्होंने 4 भारतीय और 6 विदेशी प्लेयर्स को चुना है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच (India vs Australia) डब्ल्यूटीसी का फाइनल 7 से 11 जून के बीच खेला जाएगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का ये दूसरा संस्करण है। इससे पहले 2021 में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था। न्यूजीलैंड इस साल फाइनल में जगह नहीं बना सका जबकि भारत लगातार दूसरी बार आईसीसी डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेलने उतरेगा। विराट कोहली समेत आधी टीम लंदन में अभ्यास शुरू कर चुकी है जबकि आधी टीम कुछ दिन में इंग्लैंड पहुंच जाएगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया मजबूत टीम है और दोनों के बीच द ओवल में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। कप्तान के रूप में रोहित शर्मा और पेट कमिंस आमने सामने होंगे। ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रहे रिकी पोंटिंग ने डब्ल्यूटीसी के लिए अपनी कंबाइन प्लेइंग 11 चुनी है। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को बनाया और कुल 4 भारतीय प्लेयर्स इस टीम में रखे।

WTC Final 2023 Playing 11 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स की मिलाकर प्लेइंग 11, Ricky Ponting के अनुसार

रोहित शर्मा (कप्तान)भारतीय
उस्मान ख्वाजाऑस्ट्रेलियाई
मेरेनस लाबुषाणयाऑस्ट्रेलियाई
विराट कोहलीभारतीय
स्टीव स्मिथऑस्ट्रेलियाई
रविंद्र जडेजाभारतीय
अलेक्स कैरीऑस्ट्रेलियाई
पैट कमिंसऑस्ट्रेलियाई
मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलियाई
नैथन ल्योनऑस्ट्रेलियाई
मोहम्मद शमीभारतीय

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का शेड्यूल

World Test Championship Final 2023 Date7 – 11 June 2023
VenueThe Oval, London
TeamsIndia vs Australia
Time3:30 pm IST

Editors pick