Cricket
Ravindra Jadeja-Sanjay Manjrekar: रवींद्र जडेजा ने ली संजय मांजरेकर की चुटकी, कमेंटेटर का भी आया मजेदार जवाब-Check OUT

Ravindra Jadeja-Sanjay Manjrekar: रवींद्र जडेजा ने ली संजय मांजरेकर की चुटकी, कमेंटेटर का भी आया मजेदार जवाब-Check OUT

Ravindra Jadeja-Sanjay Manjrekar: ‘मेरे प्यार दोस्त को…’ रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर ली संजय मांजरेकर की चुटकी-Check OUT
Ravindra Jadeja-Sanjay Manjrekar: भारतीय टीम के स्टार आल-राउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इन दिनों घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हैं। रवींद्र जडेजा ने गुरुवार (29 सितंबर) को प्रशंसकों को उस समय चौंका दिया, जब उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) के बारे में एक ट्वीट पोस्ट किया। […]

Ravindra Jadeja-Sanjay Manjrekar: भारतीय टीम के स्टार आल-राउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इन दिनों घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हैं। रवींद्र जडेजा ने गुरुवार (29 सितंबर) को प्रशंसकों को उस समय चौंका दिया, जब उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) के बारे में एक ट्वीट पोस्ट किया। इस ट्वीट का अब संजय मांजरेकर ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। मांजरेकर और जडेजा का एक कड़वा  इतिहास रहा है, क्योंकि पूर्व क्रिकेटर ने 2019 विश्व कप के दौरान जडेजा को ‘बिट्स एंड पीस’ क्रिकेटर कह दिया था। LLC 2022 जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

रवींद्र जडेजा के ट्वीट पर संजय मांजरेकर का मजेदार जवाब

संजय मांजरेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा “और आपका प्यारा दोस्त आपको आपको जल्द ही मैदान पर देखने के लिए उत्सुक है।”

 रवींद्र जडेजा का ट्वीट

 

Ravindra Jadeja-Sanjay Manjrekar: ‘मेरे प्यार दोस्त को…’ रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर ली संजय मांजरेकर की चुटकी-Check OUT

मांजरेकर को अपनी तीखी टिप्पणियों के लिए जाना जाता है, लेकिन उन्होंने खासकर तीनों प्रारूपों में बल्लेबाजी के लिए अपने खेल में सुधार के लिए जडेजा की प्रशंसा की है। हाल ही में, एशिया कप 2022 के दौरान ये दोनों दुबई में एक बार फिर आमने-सामने आए, जब जडेजा ने भारत को लिए खलेते हुए पहले दौर में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार योगदान दिया, तो संजय मांजरेकर ने उनका इंटरव्यू किया था। इस दौरान संज ने जडेजा से बात करने से पहले पूछा था कि क्या वह उनके सवालों के जवाब देंगे।

गुरुवार को जडेजा ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट में मणिपाल टाइगर्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच मैच के मैच के बाद के प्रस्तुति समारोह से मांजरेकर के अपने मोबाइल फोन से एक तस्वीर ली और इसे ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में कैप्शन दिया, “मेरे प्यारे दोस्त को स्क्रीन पर देख रहा हूं।”

एशिया कप के दौरान रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें सुपर 4 से चूकना पड़ा और अब वह ऑस्ट्रेलिया में आगामी टी 20 विश्व कप 2022 में भी नहीं खेल पाएंगे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें। 

Editors pick