Cricket
MI vs DC Highlights: अक्षर पटेल और ललित यादव ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को धोया, दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई शानदार जीत

MI vs DC Highlights: अक्षर पटेल और ललित यादव ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को धोया, दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई शानदार जीत

MI vs DC Highlights: अक्षर पटेल और ललित यादव ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को धोया, दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई शानदार जीत
MI vs DC Highlights:, Delhi Capitals beat Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन (IPL 2022) का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Delhi Capitals vs Mumbai Indians) के बीच खेला गया। बतौर कप्तान रोहित शर्मा के सामने ऋषभ पंत थे। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का […]

MI vs DC Highlights:, Delhi Capitals beat Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन (IPL 2022) का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Delhi Capitals vs Mumbai Indians) के बीच खेला गया। बतौर कप्तान रोहित शर्मा के सामने ऋषभ पंत थे। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य रखा, जिसे टीम ने 10 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Delhi Capitals Score – 179/6 (18.2) Won by 4 wickets

दिल्ली कैपिटल्स एक समय पर हारती हुई नजर आ रही थी, और मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आ रहा था लेकिन अंतिम ओवरों में अक्षर पटेल और ललित यादव की धमाकेदार पारी ने हारी हुई बाजी पलट दी और दिल्ली कैपिटल्स को पहली जीत दिलाई। ओपनर पृथ्वी शॉ ने 38 और टिम सेफर्ट ने 21 रन बनाए। मनदीप सिंह शून्य, ऋषभ पंत 1 और रोवमन पॉवेल शून्य पर आउट हुए। इस समय ऋषभ पंत पूरी तरफ बैकफुट पर थी। फिर शार्दुल ठाकुर ने 22 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत की उम्मीद दिलाई, और फिर आए अक्षर पटेल ने ललित यादव के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई।

Mumbai Indians: 177/5 (20 ओवर)

सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने शुरू से लेकर आखिर तक एक छोर संभालकर 48 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाये जिससे मुंबई इंडियन्स ने बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के झटकों के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पांच विकेट पर 177 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

रोहित शर्मा (32 गेंदों पर 41, चार चौके, दो छक्के) और इशान (11 चौके, दो छक्के) ने पहले विकेट के लिये 67 रन जोड़कर बल्लेबाजी का न्योता पाने वाले मुंबई को बहुत अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन इन दोनों के अलावा मुंबई का कोई भी अन्य बल्लेबाज देर तक नहीं टिक पाया। कुलदीप दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिये।

दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी का आगाज करने वाले शार्दुल ठाकुर (चार ओवर में 47 रन) के लिये आज कुछ भी अनुकूल नहीं रहा। उनके पहले दो ओवरों में रोहित और इशान ने छक्के लगाये। इसके बाद उन्होंने तब रोहित का कैच टपकाया जब वह 25 रन पर खेल रहे थे। मुंबई ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 53 रन बनाये।

रोहित हालांकि जीवनदान का खास फायदा नहीं उठा पाये और कुलदीप की गेंद पर डीप मिडविकेट पर कैच दे बैठे। उनका स्थान लेने के लिये उतरे अनमोलप्रीत सिंह (आठ) को कुलदीप ने आसान कैच देने के लिये मजबूर किया। इस स्पिनर ने कीरोन पोलार्ड (तीन) का विकेट लेकर अपने स्पैल को महत्वपूर्ण बना दिया।

इस बीच तिलक वर्मा भी 15 गेंद पर 22 रन बनाकर खलील अहमद (27 रन देकर दो) की अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर अपर कट करके सीमा रेखा पर कैच दे बैठे थे। इशान ने हालांकि एक छोर संभाले रखा। उन्होंने अक्षर पटेल पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

ठाकुर के लिये पारी का अंत भी अच्छा नहीं रहा। सिंगापुर के टिम डेविड (12) और डेनियल सैम्स (नाबाद सात) ने भी उन पर छक्के लगाये जबकि इशान ने आखिर में उनकी दों गेंदों को सीमा रेखा तक पहुंचाया।

16.2- ईशान किशन ने छक्के के साथ अपना 10वां आईपीएल पचासा लगाया. किशन ने 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.

15.5 – कुलदीप यादव ने कीरोन पोलार्ड के रूप में बड़ा विकेट चटकाया. इस विकेट को टिम सेफर्ट का भी कह सकते हैं, जिन्होंने शानदार डाइव लगाकर हवा में इस कैच को लपका.

14.2 – तिलक वर्मा ने आते ही बड़े शॉट्स लगाए, लेकिन इस छोटी ओर अच्छी पारी का अंत. तिलक वर्मा ने खलील अहमद की बाउंसर गेंद पर जगह बनाकर मारना चाहा, जिसे थर्ड मैन पर खड़े पृथ्वी शॉ ने शानदार कैच पकड़ा.

10.4 ओवर-विकेट: मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा। अनमोलप्रीत सिंह 9 गेंदों पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुलदीप यादव ने दिल्ली को दूसरी सफलता दिलाई। कुलदीप इस समय शानदार लय में नजर आ रहे हैं। हालांकि कुलदीप ने काफी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन फिर भी वह मुंबई के बल्लेबाजों पर भारी पड़ रहे हैं।

8.2 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियस का पहला विकेट गिरा। रोहित शर्मा 32 गेंदों पर 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुलदीप यादव ने दिल्ली का पहली सफलता दिलाई। मिडिल स्‍टंप पर लेंथ बॉल को रोहित पुल करने गए थे डीप मिडविकेट की ओर लेकिन गेंद को बाउंड्री तक नहीं भेज सके। डीप मिडविकेट पर तैनात फील्डर के हाथों में पहुंची गेंद।

6 ओवर का खेल समाप्त: मुंबई का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 53 रन है। रोहित शर्मा 30 और ईशान किशन 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई के लिए पावरप्ले शानदार रहा है।

चार ओवर का खेल समाप्त: मुंबई का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 32 रन है। रोहित शर्मा 14 और ईशान किशन 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

दूसरा ओवर: खलील अहमद ने किया दूसरा ओवर, मुंबई ने इस ओवर में 6 रन बटोरे।

पहला ओवर: दिल्ली की ओर से शार्दुल ठाकुर ने किया पहला ओवर। मुंबई की टीम ने इस ओवर में 10 रन बटोरे।

Delhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच डिटेल

  • मैच नंबर – 2
  • स्थान – ब्रेबोर्न स्टेडियम
  • टॉस – दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
  • समय – 3:30 बजे से

LIVE UPDATES

2:57 pm IST – तिलक वर्मा, टिम डेविड और टीमल मिल्स मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू कर रहे हैं

1:20 pm IST – मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स अपने होटल से निकलने के लिए तैयार हैं. कुछ देर में टीम स्टेडियम परिसर में होगी. कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी और बेटी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगी, वह और अन्य खिलाड़ियों का परिवार भी टीम के साथ स्टेडियम पहुंचेगा.

Brabourne Stadium pitch report: ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट
MI vs DC, MI vs DC Live Score, MI vs DC Live: ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम की पिच अच्छी है, और ये बल्लेबाजी के अनुकूल रहती है। लेकिन पिच पर खेल आगे बढ़ने के साथ पिच में गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी और स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी। यहां दूसरी बल्लेबाजी करना टीम के लिए अच्छा निर्णय हो सकता है।

  • ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में कुल 8 टी20 मुकाबले खेले गए हैं।
  • 6 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।
  • वहीं 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है।
  • पहली पारी में यहां एवरेज स्कोर 157 तो दूसरी पारी में 147 रन है।

मुंबई का पलड़ा भारी
MI vs DC, IPL 2022: दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से मुंबई इंडियंस ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में दिल्ली का सर्वाधिक स्कोर 213 तो मुंबई का 218 रन है। वहीं दिल्ली का लोएस्ट स्कोर 66 रन और मुंबई इंडियंस का 92 रन है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करने हुए 11 और दिल्ली ने 5 मुकाबले जीते हैं।

ये भी पढ़ें: MI vs DC Head to Head: आईपीएल का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच, MI का पलड़ा भारी

मैच का लाइव प्रसारण
MI vs DC, IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का लाइव प्रसारण फैंस स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी। जियो यूजर्स जियो टीवी पर मैच देख सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, कप्तान), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी
  • मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, देवाल्ड ब्रेविस, राहुल बुद्धि, सूर्यकुमार यादव, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल सैम्स, फैबियन एलन, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, कीरोन पोलार्ड, मो. अरशद खान, एन. तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, संजय यादव, टिम डेविड, बासिल थम्पी, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ और टाइमल मिल्स।

दिल्ली: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), सरफराज खान, केएस भरत, मनदीप सिंह, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, खलील अहमद, अश्विन हेब्बर, रिपल पटेल , यश धुल, विक्की ओस्तवाल, लुंगी एनगिडी, टिम सीफर्ट, प्रवीण दुबे, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick