Cricket
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, बीच आईपीएल में ही स्वदेश रवाना हुए Shimron Hetmyer

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, बीच आईपीएल में ही स्वदेश रवाना हुए Shimron Hetmyer

IPL 2022: Rajasthan Royals को लगा बड़ा झटका, Shimron Hetmyer आईपीएल के बीच ही स्वदेश रवाना हुए, Indian Premier League, RR vs PBKS
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के बीच से ही गयाना रवाना हो गये हैं। शनिवार को डबल हेडर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से पंजाब किंग्स (RR vs PBKS) को हराया था। […]

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के बीच से ही गयाना रवाना हो गये हैं। शनिवार को डबल हेडर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से पंजाब किंग्स (RR vs PBKS) को हराया था। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने ट्वीट किया, ‘‘हम उनकी (Shimron Hetmyer) हर तरह से मदद कर रहे हैं और हमारी शुभकामनाएं उनके और उनकी पत्नी निर्वाणी के साथ हैं।’’ फ्रेंचाइजी ने बताया कि हेटमायर बच्चे के जन्म के बाद मुंबई लौटेंगे और आईपीएल के शेष मैचों में खेलने के लिये उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि शिमरोन फिर मुंबई लौटेंगे और आईपीएल 2022 में हमारे बाकी बचे मैचों में खेलने के लिये उपलब्ध रहेंगे।’’ रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स (RR vs PBKS) को हराया था। उसका अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

शिमरोन हेटमायर ने इस सीजन में 11 पारियों में 72.75 के शानदार औसत और 166.28 के स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। राजस्थान रॉयल्स के लिए शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) काफी अच्छे बल्लेबाज साबित हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अभई तक आईपीएल 2022 में 11 मैचों में से 7 मैचों में जीत हासिल की है जिसमें हेटमायर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आरआर को आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए अगले तीन मैचों में कुछ अंकों की आवश्यकता होगी।

IPL 2022: हेटमायर की अनुपस्थिति में, आरआर के पास जेम्स नीशम, रस्सी वैन डेर डूसन और डेरिल मिशेल के रूप में अन्य विकल्प मौजूद हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

 

 

 

 

 

Editors pick