Cricket
IPL 2022 Playoffs: आईपीएल 2022 के प्लेऑफ होंगे कोलकाता के EDEN Gardens में, फाइनल के बारे में BCCI जल्द ही करेगा आधिकारिक घोषणा

IPL 2022 Playoffs: आईपीएल 2022 के प्लेऑफ होंगे कोलकाता के EDEN Gardens में, फाइनल के बारे में BCCI जल्द ही करेगा आधिकारिक घोषणा

IPL 2022 Playoffs: आईपीएल 2022 के प्लेऑफ होंगे कोलकाता के EDEN Gardens में, फाइनल के बारे में BCCI जल्द ही करेगा आधिकारिक घोषणा Ahmedabad
IPL 2022 Playoffs: आईपीएल 2022 के बारे में यह लगभग तय हो गया है कि इस सीजन का फाइनल अहमदाबाद में होगा। अगर कोविड की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होता है, तो ईडन गार्डन्स (EDEN Gardens) अगले महीने क्वालीफायर I और साथ ही एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा। क्वालिफायर 2 की मेजबानी अहमदाबाद (Ahmedabad) में […]

IPL 2022 Playoffs: आईपीएल 2022 के बारे में यह लगभग तय हो गया है कि इस सीजन का फाइनल अहमदाबाद में होगा। अगर कोविड की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होता है, तो ईडन गार्डन्स (EDEN Gardens) अगले महीने क्वालीफायर I और साथ ही एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा। क्वालिफायर 2 की मेजबानी अहमदाबाद (Ahmedabad) में की जाएगी। इस संबंध में बीसीसीआई (BCCI) बहुत जल्द आधिकारिक घोषणा करेगा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

इनसाइडस्पोर्ट को पता चला है कि क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी कोलकाता में की जाएगी। क्वालिफर 2 अहमदाबाद में होगा।

आईपीएल 2022 प्लेऑफ का स्थान और शेड्यूल

  • क्वालीफायर 1: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • एलिमिनेटर: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • क्वालीफायर 2: अहमदाबाद
  • आईपीएल 2022 फाइनल: अहमदाबाद

इस मामले में आधिकारिक घोषणा अगले कुछ दिनों में आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की बैठक के बाद की जाएगी।

इस बात का भी पता चला है कि लखनऊ के नए स्टेडियम को प्लेऑफ के खेलों में से एक देने का भी प्रस्ताव है। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एक क्वालीफायर की मेजबानी करने का औपचारिक अनुरोध किया है। लेकिन ऐसी आशा है कि आईपीएल जीसी इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगी।

इस बीच आईपीएल 2022 में सोमवार शाम गुजरात टाइटंस (जीटी) को इस सीजन में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। गुजरात को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से हराया। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम अब आईपीएल पॉइंट टेबल में 5वें स्थान पर आ गई है। इस बीच SRH के अब 4 मैचों में 4 अंक हो गए हैं। हालांकि वे अभी भी अंक तालिका में 8वें नंबर पर हैं।

स्थान टीम मैच जीते हारे बिना रिजल्ट नेट रन रेट अंक
1 RR 4 3 1 0  +0.951 6
2 KKR 5 3 2 0 +0.446 6
3 RCB 4 3 1 0  +0.294 6
4 LSG 5 3 2 0  +0.174 6
5 GT 4 3 1 0 +0.097 6
6 DC 4 2 2 0  +0.476 4
7 PBKS 4 2 2 0  +0.152 4
8 SRH 4 2 2 0 -0.501 4
9 MI 4 0 4 0  -1.181 0
10 CSK 4 0 4 0 -1.211 0

 

यहां वर्तमान ऑरेंज और पर्पल कैप धारकों की सूची दी गई है:

  • ऑरेंज कैप: जोस बटलर (आरआर) – 218 रन
  • पर्पल कैप: युजवेंद्र चहल (आरआर) – 11 विकेट

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick