Cricket
IPL 2022 Playoff Race: क्या अब मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स भी होगी प्लेऑफ की रेस से बाहर?, सिर्फ ये रास्ता बचा सकता है सीएसके को प्लेऑफ की रेस में

IPL 2022 Playoff Race: क्या अब मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स भी होगी प्लेऑफ की रेस से बाहर?, सिर्फ ये रास्ता बचा सकता है सीएसके को प्लेऑफ की रेस में

IPL 2022 Playoff Race: क्या अब Mumbai Indians के बाद Chennai Super Kings भी होगी प्लेऑफ की रेस से बाहर? CSK vs PBKS
IPL 2022 Playoff Race: आईपीएल के 15वें सीजन में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की स्थिति काफी निराशाजनक है। इस सीजन में सीएसके को 8 में से 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबल में चेन्नई को पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के हाथों 11 […]

IPL 2022 Playoff Race: आईपीएल के 15वें सीजन में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की स्थिति काफी निराशाजनक है। इस सीजन में सीएसके को 8 में से 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबल में चेन्नई को पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के हाथों 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ पांच बार की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल के 15वें सीजन में लगातार 8 हार के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अब सवाल उठता है कि क्या सीएसके भी एमआई का इस रेस में साथ दे सकती है? खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने इस लीग में अपने शुरुआती 8 मुकाबलों में से 6 में हार का सामना किया है जबकि सिर्फ 2 मैचों में ही जीत हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर अब आईपीएल 2022 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबल में सीएसके को 11 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी, लेकिन सीएसके के लिए प्‍लेऑफ में पहुंचने का रास्‍ता अभी बंद नहीं हुआ है।

IPL 2022 Playoff Race: सीएसके के पास अभी भी इस सीजन में प्‍लेऑफ में जगह बनाने का पूरा मौका है। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के अभी 6 मुकाबले बाकी हैं, टीम को इन सब मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। चेन्नई (CSK) को मुकाबला जीतने के साथ-साथ नेट रन रेट पर भी ध्‍यान देना होगा। इस समय सीएसके का नेट रन रेट -0.538 है। 6 मुकाबलों में हार के साथ सीएसके प्वाइंट टेबल पर 9वें स्थान पर है। सीएसके अगर बचे हुए सभी मैच जीत जाती है तो प्‍लेऑफ का फैसला नेट रन रेट ही तय करेगी।

पंजाब किंग्स से इस सीजन में दूसरी बार हारी सीएसके
CSK vs PBKS: आईपीएल 2022 में सीएसके और पीबीकेएस दूसरी बार आमने-सामने हुए। इससे पहले 3 अप्रैल को भी पंजाब और सीएसके के बीच मुकाबले में पंजाब ने सीएसके को 54 रनों से हराया था। पंजाब किंग्स दूसरी बार भी सीएसके को 11 रनों से हराने में कामयाब रही। सीएसके को इस सीजन में दो बार जीत मिली है। पहली बार जब सीएसके ने आरसीबी को हराया और दूसरा जब सीएसके ने मुंबई इंडियंस को हराया।

इन टीमों के खिलाफ CSK को मिली हार 

vs टीम                                           नतीजा

  • कोलकाता नाइट राइडर्स             6 विकेट से हार मिली
  • लखनऊ सुपर जायंट्स               6 विकेट से हार मिली
  • पंजाब किंग्स                             54 रनों से हार मिली
  • सनराइजर्स हैदराबाद                 8 विकेट से हार मिली
  • गुजरात टाइटंस                         3 विकेट से हार मिली
  • पंजाब किंग्स                             11 रनों से हार मिली

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

 

Editors pick