Cricket
IPL 2022: न रोहित शर्मा न हार्दिक पांड्या, Harbhajan Singh ने MS Dhoni को बताया आईपीएल का सबसे सफल कप्तान

IPL 2022: न रोहित शर्मा न हार्दिक पांड्या, Harbhajan Singh ने MS Dhoni को बताया आईपीएल का सबसे सफल कप्तान

IPL 2022: न रोहित शर्मा न हार्दिक पांड्या, Harbhajan Singh ने MS Dhoni को बताया IPL Best Captain, Harbhajan Singh, Chennai Super Kings
IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कमान वापस से संभालने के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) के लिए क्रिकेट एक्सपर्ट की राय आना बंद नहीं हो रही। भारत के पूर्व ऑलराउंडर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने एमएस धोनी को आईपीएल 2022 का सर्वश्रेष्ठ कप्तान (IPL Best Captain) बताया। धोनी के नेतृत्व में […]

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कमान वापस से संभालने के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) के लिए क्रिकेट एक्सपर्ट की राय आना बंद नहीं हो रही। भारत के पूर्व ऑलराउंडर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने एमएस धोनी को आईपीएल 2022 का सर्वश्रेष्ठ कप्तान (IPL Best Captain) बताया। धोनी के नेतृत्व में सीएसके ने चार बार आईपीएल विजेता का खिताब अपने नाम किया है। हरभजन सिंह ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलते हुए आईपीएल में रिकॉर्ड 150 विकेट लिए थे।  खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की ओर से खेले थे, जब सीएसके 2 साल के बैन के बाद चैंपियन बनी थी। फैंस के लिए ये काफी हैरानी की बात होगी कि भज्जी ने धोनी (MS Dhoni) की तारीफ की। वे अक्सर धोनी की आलोचना करते पाए जाते हैं।

“जब आपके पास एमएस धोनी जैसा कप्तान होता है, तो किसी भी खिलाड़ी से धोनी जैसा व्यावहार या उनके जैसा खेलने की उम्मीद करना गलत है। उन्हें कप्तान के रूप में बदलना सीएसके के लिए एक कठिन निर्णय था। यह एक बड़ा फैसला था। मुझे अब भी लगता है कि वह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं।” भज्जी ने न्यूज 18 को बताया।

“सीएसके ने रवींद्र जडेजा के साथ कोशिश की, लेकिन असफल रहे और वे धोनी के पास वापस आ गए, जो बहुत अच्छी बात है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सीएसके धोनी से साथ आगे कैसा प्रदर्शन करती है। जब हम धोनी की कप्तानी की बात करते हैं तो उन्होंने टी20 विश्व कप, विश्व कप और यहां तक ​​कि चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती है और आईपीएल में सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उन्हें ये सारा श्रेय इसलिए जाता है क्योंकि वे इतने साल से इस शो को लगातार चला रहे हैं। वह हमेशा सीएसके के साथ रहेंगे। फिर चाहे वह मैदान में हो या उसके बाहर।”

  • दिलचस्प बात ये है कि हरभजन सिंह ने आईपीएल में रोहित शर्मा के साथ भी कुछ समय खेला है, जिनकी कप्तानी में एमआई ने 5 आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। लेकिन उसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा को एमएस धोनी के ऊपर नहीं चुना।
  • हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस और केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2022 में शीर्ष दो टीमों में शामिल हैं। हरभजन ने अभी भी एमएस धोनी को चुना जिन्होंने आईपीएल 2022 के मध्य में कप्तान के रूप में वापसी की।
  • एमएस धोनी ने SRH के खिलाफ सीएसके की कमान संभाली और उस मैच में सीएसके को जीत दिलाई। लेकिन आईपीएल 2022 के प्लेऑफ रेस में आरसीबी से अहम मैच हार गई।
  • धोनी ने सीएसके को 4 आईपीएल ट्रॉफी और 2 चैंपियंस लीग खिताब दिलाया है। उन्होंने हाल ही में आईपीएल के लिए 200 मैच पूरे किए हैं। 2016-17 में जब सीएसके को कुछ वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया था, तब उन्होंने पुणे सुपरजायंट्स का नेतृत्व किया था।
  • भज्जी ने एमएस धोनी के साथ सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, इसके अलावा सीएसके के साथ अपने अकेले सत्र में जब सीएसके ने आईपीएल का खिताब तीसरी बार जीता था।
IPL captaincy stats
Player Span Mat Won Lost Tied NR %
MS Dhoni 2008-2022 206 122 83 0 1 59.51
(Chennai Super Kings, Rising Pune Supergiants)
RG Sharma 2013-2022 139 77 58 4 0 56.83
(Mumbai Indians)
KL Rahul 2020-2022 37 18 17 2 0 51.35
(Kings XI Punjab, Lucknow Super Giants, Punjab Kings)
HH Pandya 2022-2022 10 7 3 0 0 70.00
(Gujarat Titans)
Harbhajan Singh 2008-2012 20 10 10 0 0 50.00
(Mumbai Indians)

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick