Cricket
IPL 2022: David Warner के शानदार प्रदर्शन का शिकार बनी Kavya Maran, सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर किया ट्रोल- See Photos

IPL 2022: David Warner के शानदार प्रदर्शन का शिकार बनी Kavya Maran, सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर किया ट्रोल- See Photos

IPL 2022: David Warner के शानदार प्रदर्शन का शिकार बनी Kavya Maran, फैंस ने जमकर किया ट्रोल, Sunrisers Hyderabad, Delhi Capitals
IPL 2022: आईपीएल 2022 का 50वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला गया। जहां दिल्ली ने सनराइजर्स को 21 रनों से हरा दिया। गुरुवार को डेविड वार्नर (David Warner) की शानदार पारी (58 गेंदों में 92 रनों) ने सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटा दी। इसी के साथ डेविड […]

IPL 2022: आईपीएल 2022 का 50वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला गया। जहां दिल्ली ने सनराइजर्स को 21 रनों से हरा दिया। गुरुवार को डेविड वार्नर (David Warner) की शानदार पारी (58 गेंदों में 92 रनों) ने सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटा दी। इसी के साथ डेविड वॉर्नर ने अपनी पिछली आईपीएल टीम के खिलाफ अपना बदला भी पूरा किया। डेविड वॉर्नर के प्रदर्शन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल्स हुई। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

‘नेशनल क्रश’ के नाम से विख्यात सनराइजर्स हैदराबाद की काव्या मारन SRH आयो दिन सुर्खियों में रहती हैं। काव्या ने आईपीएल 2022 ऑक्शन में डेविड वॉर्नर को खरीदने में कोई दिल्चस्पी नहीं दिखाई। 2016 के चैंपियन को पिछले सीजन के दौरान कप्तानी से और फिर प्लेइंग इलेवन से हटा दिया गया था। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज अपने आईपीएल करियर में पहली बार प्रदर्शन करने में असफल रहे और इसी समय SRH मैनेजमेंट ने भी उनका साथ नहीं दिया।

डेविड वॉर्नर को ऑरेंज आर्मी के साथ हुई सारी शर्मिंदगी याद रही और इसका बदला उन्होंने गुरुवार के मैच में लिया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स मारे और इसके साथ ही अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ एक सटीक गेंदबाजी भी की। उन्होंने चौथे विकेट के लिए 122 रनों की महत्वपूर्ण नाबाद साझेदारी भी की।

डेविड वॉर्नर ने गुरुवार को टी20 क्रिकेट में अपना 89वां अर्धशतक भी बनाया। उनके इस अर्धशतक ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है। गेल के नाम टी20 प्रारूप में 88 टी20 अर्धशतक हैं, जिसके बाद विराट कोहली (77), एरोन फिंच (70) और रोहित शर्मा (69) जैसे अन्य शानदार बल्लेबाजों का नाम शामिल है। इस जीत से डीसी प्वाइंट टेबल में 5 वें स्थान पर और SRH 6वें स्थान पर आ गई है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick