Cricket
IPL 2022: मेगा ऑक्शन में दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा, क्विंटन डी काक सहित इन खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली, देखिए लिस्ट

IPL 2022: मेगा ऑक्शन में दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा, क्विंटन डी काक सहित इन खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली, देखिए लिस्ट

IPL 2022 Mega Auction में दक्षिण अफ्रीका के Kagiso Rabada, Quinton de Kock सहित इन खिलाडि़यों पर लग सकती है बड़ी बोली, Lungi Ngidi
IPL 2022-Kagiso Rabada-Quinton de Kock-Lungi Ngidi: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होने वाली है। इस सीरीज में साउथ अफ्रीका के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इस सीरीज में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे जो टी20 के स्पेशलिस्ट हैं। आईपीएल 2022 के लिए […]

IPL 2022-Kagiso Rabada-Quinton de Kock-Lungi Ngidi: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होने वाली है। इस सीरीज में साउथ अफ्रीका के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इस सीरीज में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे जो टी20 के स्पेशलिस्ट हैं। आईपीएल 2022 के लिए जनवरी में होने वाले मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में इन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

इस खबर में हम आपको दक्षिण अफ्रीका के पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं मेंगा ऑक्शन में जिन पर बड़ी बोली लग सकती है।

क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock)
क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) भारत के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के सभी मैच नहीं खेलेंगे। लेकिन आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में दक्षिण अफ्रीका के इस विकेटकीपर बल्लेबाज पर बड़ी बोली लग सकती है। टी20 फॉर्मेट में वह लगातार रन बना रहे हैं। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से साल 2019- 2020 में मुंबई इंडियंस को खिताब जिताने में खासा सहयोग दिया। 2020 में उन्होंने 503 रन और 2019 में 529 रन बनाए थे। उन्होने इंडियन प्रीमयर लीग के 77 मुकाबलों में 130.93 के स्ट्राइक रेट से 2256 रन बनाए हैं।

कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada)
विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक रबाडा (Kagiso Rabada) पर आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2020 में पर्पल कैप पर कब्जा जमाया था। रबाडा का आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। रबाडा नई गेंद से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। वह सटीक यॉर्कर और डेथ ओवर में अपनी वेरिएशन के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल के पिछले तीन सीजन में रबाडा ने अपने नाम 70 विकेट किए हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 में 15, 2020 में 30 और 2019 में 25 विकेट अपने नाम किए।

लुंगी एनगिडि (Lungi Ngidi)
लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) भी दक्षिण अफ्रीका के शानदार गेंदबाजों में से एक हैं। रबाडा की तरह एनगिडि भी नई और पुरानी दोनों गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं। आईपीएल में अभी वह चेन्नई की तरफ से खेल रहे थे। लुंगी एनगिडि ने आईपीएल 2018 और 2021 में चेन्नई की जीत में योगदान दिया है। 14 मैचों में 25 वर्षीय लुंगी ने 25 विकेट लिए थे। लुंगी ने आईपीएल 2018 में 11, 2020 में 9 और 2021 में 5 विकेट अपने नाम किए थे।

एडेन मार्कराम (Aiden Markram)
Aiden Markram ने IPL 2021 के दूसरे फेज में डेब्यू किया। लीग में पंजाब किंग्स के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी वह अपनी छाप छोड़ गए। 6 मैचों में मार्कराम ने 122 की मिडिल स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी भी की जिसमें उनकी इकॉनमी 6 से भी कम की रही। टी20 विश्वकप में मार्कराम ने शानदार प्रदर्शन किया। एडेन के ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते आईपीएल 2022 में उन पर बड़ी बोली लग सकती है।

मार्को जेन्सेन (Marco Jensen)
मार्को जेनसन (Marco Jensen) ने मुंबई इंडियंस के साथ सीमित समय में अपनी क्षमता की झलक दिखाई। दक्षिण अफ्रीकी तेज क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। पिछली ए सीरीज में शानदार शतक से प्रभावित करने के बाद, 22 वर्षीय ने मार्को भारत के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह बनाई है। आईपीएल 2021 में मार्को जेन्सेन ने दो मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 6 ओवर में 45 रन खर्च कर उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए।

IPL 2022 Mega Auction: क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick