Cricket
IPL 2022: प्रीति जिंटा से लेकर जूही चावला तक, बेहद खूबसूरत है आईपीएल टीम की मालकिनें- See Photos

IPL 2022: प्रीति जिंटा से लेकर जूही चावला तक, बेहद खूबसूरत है आईपीएल टीम की मालकिनें- See Photos

IPL 2022: प्रीति जिंटा से लेकर जूही चावला तक, बेहद खूबसूरत है आईपीएल टीम की मालकिनें- See Photos
IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में भी इसका उत्साह दर्शकों के बीच से कम नहीं हुआ है। 12-13 फरवरी को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) बैंगलोर में होना तय हुआ है। इस बार आईपीएल में कुल 10 टीमें खेलेंगी। पहली बार आईपीएल 2008 में खेला गया था। उसके बाद से आज […]

IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में भी इसका उत्साह दर्शकों के बीच से कम नहीं हुआ है। 12-13 फरवरी को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) बैंगलोर में होना तय हुआ है। इस बार आईपीएल में कुल 10 टीमें खेलेंगी। पहली बार आईपीएल 2008 में खेला गया था। उसके बाद से आज तक इसका उत्साह उसी तरह से बरकरार है। आईपीएल हमेशा से क्रिकेट फैंस का पसंदीदा टूर्नामेंट रहा है। आइए आज हम आपको बताते हैं आईपीएल टीमों की उन (IPL Team) की ओनर (IPL Owners) के बारे में, जिनकी चर्चा स्टेडियम से लेकर सोशल मीडिया तक रही। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए Hindi.InsideSport.IN

IPL 2022: आईपीएल टीम की मालकिनें चाहें वे बॉलीवुड एक्ट्रेस हों या बिजनेस वुमेन उनकी खूबसूरती देश से लेकर विदेश तक हैं। शिल्पा शेट्टी राजस्थान रॉयल्स की पूर्व सह-मालिकों में से एक थी। जब शिल्पा राजस्थान रॉयल्स की सह मालिक थी उस समय शेन वॉर्न ने 2008 में आईपीएल का खिताब जीती था। 2008 में आईपीएल पहली बार खेला जा रहा था। उद्घाटन सत्र शिल्पा शेट्टी की टीम राजस्थान रॉयल्स ने जीता था।

 

काविया मारन सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। काविया सनराइजर्स हैदराबाद खेलों में नियमित रुप से देखी जाती हैं। उन्हें SRH ‘मिस्ट्री गर्ल’ के रूप में भी जाना जाता है।

बॉलीवुड स्टार जूही चावला 2008 से शाहरुख खान के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की सह-मालिक हैं। केकेआर दो बार की आईपीएल चैंपियन टीम रही है। आईपीएल 2021 के फाइनल में केकेआर की चेन्नई सुपर किंग्स से भिंड़त हुई थी। जिसमें केकेआर को हार का सामना करना पड़ा था।

बॉलीवुड स्टार प्रीति जिंटा 2008 से आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालिक हैं। पंजाब किंग्स, जिन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के रूप में शुरुआत की थी, अभी तक आईपीएल का एक भी सीजन नहीं जीत पाए हैं। लेकिन 2022 में पंजाब किंग्स एक नई उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगा।

गायत्री रेड्डी डेक्कन क्रॉनिकल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और डेक्कन चार्जर्स आईपीएल टीम के पूर्व मालिक वेंकटराम रेड्डी की बेटी हैं। चार्जर्स को सन ग्रुप को बेच दिया गया था और अब इसे सनराइजर्स हैदराबाद के नाम से जाना जाता है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick