Cricket
IPL 2021 in UAE: क्या IPL 2021 से इन भारतीय खिलाड़ियों के हेयरस्टाइल बनेंगे नए ट्रेंड, MS Dhoni से लेकर Shreyas Iyer तक शामिल

IPL 2021 in UAE: क्या IPL 2021 से इन भारतीय खिलाड़ियों के हेयरस्टाइल बनेंगे नए ट्रेंड, MS Dhoni से लेकर Shreyas Iyer तक शामिल

IPL 2021 in UAE: क्या IPL 2021 से इन भारतीय खिलाड़ियों के हेयरस्टाइल बनेंगे नए ट्रेंड, MS Dhoni से लेकर Shreyas Iyer तक शामिल
IPL 2021 in UAE: क्या IPL 2021 से इन भारतीय खिलाड़ियों के हेयरस्टाइल बनेंगे नए ट्रेंड, MS Dhoni से लेकर Shreyas Iyer तक शामिल – आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन बचे हुए हैं। कई खिलाड़ी इसके लिए तैयारी भी शुरू कर चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज […]

IPL 2021 in UAE: क्या IPL 2021 से इन भारतीय खिलाड़ियों के हेयरस्टाइल बनेंगे नए ट्रेंड, MS Dhoni से लेकर Shreyas Iyer तक शामिल – आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन बचे हुए हैं। कई खिलाड़ी इसके लिए तैयारी भी शुरू कर चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे कई बड़े खिलाड़ी यूएई में आईपीएल खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि, इस सीजन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से ज्यादा उनके हेयरस्टाइल चर्चा का विषय बनने वाले हैं। क्योंकि कई खिलाड़ी अभी से ही अपने हेयरस्टाइल को बदल रहे हैं और ये भी हो सकता है कि आईपीएल के दौरान इनके स्टाइल देखकर फैंस भी अपने आपके रोक न सके और उन्हीं के रंग में रंगे नजर आए। आइए आपको बताते हैं पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में, जो इस बार नए हेयरस्टाइल के साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

IPL 2021: ये पांच खिलाड़ी बदले लुक के साथ मैदान पर उतरेंगे खेलने- (Indian Players Hairstyle)

IPL 2021 in UAE:  महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni)
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए एक साल होने वाले हैं। संन्यास के बाद से धोनी सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं और एक बार फिर फैंस अपने सबसे पसंदीदा खिलाड़ी को जल्द ही खेलते हुए देख सकते हैं। एमएस धोनी अपनी कप्तानी के साथ-साथ अपनी हेयरस्टाइल के लिए भी चर्चा का केंद्र बने रहते हैं। धोनी ने कुछ दिन पहले ही अपना नया हेयरस्टाइल अपनाया है। धोनी कलर्ड हेयर के साथ फिर नए लुक में दिखे हैं। हालांकि, धोनी आईपीएल के शुरू होने से पहले नए हेयरस्टाइल में दिखते हैं, अब फैंस को एक बार फिर इंतजार होगा कि धोनी इस बार कौन से लुक में दिखेंगे।

 

 

IPL 2021 in UAE:  श्रेयस अय्यर ( shreyas Iyer )
दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर शांत स्वभाव के खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं। श्रेयस अय्यर को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के दौरान कंधे में चोट लग गई थी जिस वजह से वो आईपीएल 2021 में हिस्सा नहीं ले सके थे लेकिन अब वे फिट हैं और आईपीएल 2021 के दूसरे सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, सीजन के शुरू होने से पहले श्रेयस अय्यर ने अपने बालो को ग्रे कलर से रंगा है और फंकी लुक में नजर आ रहे हैं। श्रेयस अय्यर इससे पहले अपने हेयरस्टाइल को लेकर कम चर्चा में रहते थे लेकिन इस बार ये खिलाड़ी भी बदला-बदला नजर आएगा।

 

यह भी पढ़ें- IPL 2021: NCA clears Shreyas Iyer for IPL in UAE, will Delhi Capitals give him responsibility of captaincy?

 

 

IPL 2021 in UAE:  शुभमन गिल ( shubhman Gill)
कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर थे लेकिन चोटिल होने के कारण वो वापस भारत लौट आए हैं। युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से पहले अपना लुक बदल लिया है। KKR के बल्लेबाज ने अपने नए स्टाइल का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

 

हार्दिक पांड्या ( hardik Pandya)
मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। पांड्या अपने प्रदर्शन के साथ -साथ अपने हेयरस्टाइल को लेकर फैंस के बीच फेमस हैं। हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गए थे, जिसके बाद वो भारत लौट आए हैं। अपने हेयरस्टाइल को हमेशा बदलने वाले पांड्या एक बार फिर आईपीएल में नए लुक के साथ नजर आ सकते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

 

यह भी पढ़ें- IPL 2021 in UAE: Chennai Super Kings के बाद Mumbai Indians भी दुबई जाने को तैयार, लेकिन अब तक नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति

Indian Players Hairstyle- 

सुरेश रैना ( suresh Raina)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने एमएस धोनी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अपना हेयरकट चेंज किया है और वो अपने बदले हुए लुक के साथ उतरने के लिए तैयार हैं।

 

Editors pick