IND vs SA ODI Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa 1st ODI) के बीच पहला वनडे मैच 19 जनवरी को बोलैंड पार्क स्टेडियम (Boland Park, Paarl Stadium) में खेला जाएगा। विराट कोहली (Virat Kohli) को कप्तानी से हटाए जाने के बाद ये पहली वनडे सीरीज है। रोहित की गैरमौजदगी में लोकेश राहुल (KL Rahul) के हाथों में कमान है। खिलाड़ियों ने पहले वनडे के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने सोमवार को अभ्यास सत्र की कुछ फोटो शेयर की, जिसे देखकर विराट कोहली के फैंस कुछ भावुक भी हो गए।
IND vs SA ODI Series:
कप्तानी से हटने के बाद विराट का टीम के साथ पहला अभ्यास सत्र- विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 कप्तानी खुद से छोड़ी, जिसकी जानकारी उन्होंने टी20 वर्ल्डकप से पहले दे दी थी। इसके बाद बीसीसीआई ने विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया था।
विराट कोहली के कप्तानी से हटने के बाद ये पहली वनडे सीरीज है। लोकेश राहुल (KL Rahul) कप्तानी करेंगे। वैसे तो रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है, लेकिन वह चोटिल होने के कारण बाहर हैं और उनकी जगह राहुल को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।
RCB lobby ????❤️ pic.twitter.com/yT9wJvXFg3
— MaHi? (@MaHi_Shreyasian) January 17, 2022
इस पोस्ट पर आरसीबी और विराट कोहली के इमोशनल कमेंट भी आए। दरअसल विराट कोहली इस अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों के साथ खड़े हुए हैं, और कप्तान लोकेश राहुल संबोधित कर रहे हैं। वह अपनी रणनीति को लेकर खिलाड़ियों को बता रहे हैं, राहुल द्रविड़ भी बतौर कोच टीम से बात कर रहे हैं। विराट कोहली दोनों को सुन रहे हैं, ऐसे में ये फैंस के लिए थोड़ा इमोशनल मोमेंट जरूर है!
Kohli listening to KL ? pic.twitter.com/wkltAOMQux
— Sherlock ? (inactive) (@The_Savage_V) January 17, 2022
जसप्रीत बुमराह की प्रेस कांफ्रेंस से जुड़ी अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
ODI MODE ?
We are here at Boland Park to begin prep for the ODIs ??#TeamIndia | #SAvIND pic.twitter.com/psMVDaNwbc
— BCCI (@BCCI) January 17, 2022
India vs South Africa 1st ODI:
- पहला वनडे – 19 जनवरी 2022
- टॉस का समय – 1:30 pm IST (भारतीय समयनुसार)
- मैच का समय – 2:30 pm IST (भारतीय समयनुसार)
- स्थान – बोलैंड पार्क स्टेडियम (Boland Park, Paarl Stadium)
IND vs SA ODI Series 2022-
India Squad: KL Rahul (C), Shikhar Dhawan, Ruturaj Gaikwad, Virat Kohli, Shreyas Iyer, Suryakumar Yadav, Venkatesh Iyer, Ravichandran Ashwin, Rishabh Pant, Ravichandran Ashwin Yuzvendra Chahal, Jasprit Bumrah, Bhuvneshwar Kumar, Deepak Chahar, Prasidh Krishna, Shardul Thakur, Mohammed Siraj, Jayant Yadav, Navdeep Saini.
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें