Cricket
IND vs NZ 2nd ODI: ग्राउंड पर घुसा फैन, Rohit Sharma के जाकर लगा गले, कप्तान ने कहा- जाने दो उसे: Watch Video

IND vs NZ 2nd ODI: ग्राउंड पर घुसा फैन, Rohit Sharma के जाकर लगा गले, कप्तान ने कहा- जाने दो उसे: Watch Video

IND vs NZ 2nd ODI: ग्राउंड पर घुसा फैन, Rohit Sharma के जाकर लगा गले, मैच के बीच हुआ ये : See Pics
IND vs NZ 2nd ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) दूसरे वनडे के दौरान एक नन्हा फैन (Cricket Fan Enters Ground) ग्राउंड (Raipur Cricket Stadium) में घुस आया। सिक्योरिटी वाले उसे पकड़ने की कोशिश में दौड़े, लेकिन फैन पिच के पास आकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के गले लग गया। इस […]

IND vs NZ 2nd ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) दूसरे वनडे के दौरान एक नन्हा फैन (Cricket Fan Enters Ground) ग्राउंड (Raipur Cricket Stadium) में घुस आया। सिक्योरिटी वाले उसे पकड़ने की कोशिश में दौड़े, लेकिन फैन पिच के पास आकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के गले लग गया। इस बीच सिक्योरिटी से जुड़े शख्स ने बच्चे को पकड़ लिया ओर ग्राउंड से बाहर लेकर गया।

रोहित शर्मा और शुबमन गिल क्रीज पर मौजूद थे, लक्ष्य छोटा था और भारत जीत की ओर बढ़ रही थी। 10वें ओवर में एक फैन बॉउंड्री लाइन फांदकर ग्राउंड पर घुस आया। सिक्योरिटी वालों को जैसे ही बच्चा दिखा, वह इसके पीछे दौड़े। बच्चा कप्तान रोहित के पास पहुंच गया था, इसी बीच जब बच्चे ने रोहित को गले लगाया तो सिक्योरिटी वाले ने छलांग लगाकर उसे अलग किया। इससे रोहित भी लड़खड़ा गए।

IND vs NZ 2nd ODI: रोहित ने कहा, जाने दो

सिक्योरिटी वाला जब बच्चे को ग्राउंड से बाहर ले जा रहा था, तो रोहित ने कहा जाने दो। जो फैन रोहित के पास आकर गले लगा, उसकी उम्र लगभग 10 साल की रही होगी। आपको बता दें कि रायपुर में इस मुकाबले से पहले कभी कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया।

IPL 2023 Schedule: BCCI अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया कब शुरू होगा आईपीएल 2023, फरवरी में होगा ऐलान

Rohit Sharma Fan
Rohit Sharma Fan

रोहित शर्मा ओर शुबमन गिल की जोड़ी ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाई। रोहित ओर गिल ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। रोहित ने 51 रनों की पारी खेली, गिल ने नाबाद 40 रन बनाए। विराट 11 रन बनाकर एक बार फिर मिचेल सेंटनर का शिकार हुए। भारत ने 21वें ओवर में लक्ष्य को हासिल किया।

IND vs NZ 2nd ODI: Rohti Sharma Fan Enters Ground
IND vs NZ 2nd ODI: Rohti Sharma Fan Enters Ground

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड 108 रनों पर ढेर हो गई। मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, उन्होंने पहले ही ओवर में फिन एलेन को शून्य पर बोल्ड किया।

India vs New Zealand: Rohit Sharma Fan
India vs New Zealand: Rohit Sharma Fan

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video, India vs New Zealand) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick