Cricket
CSK vs MI IPL 2021: तीन छक्के लगाते ही Rohit Sharma रच देंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

CSK vs MI IPL 2021: तीन छक्के लगाते ही Rohit Sharma रच देंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

CSK vs MI IPL 2021, CSK vs MI, Rohit Sharma, Rohit Sharma sixes, Rohit Sharm T20 record, most sixes in t20
CSK vs MI IPL 2021: तीन छक्के लगाते ही Rohit Sharma रच देंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का दूसरा चरण यूएई में रविवार (19 सितंबर) से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत के […]

CSK vs MI IPL 2021: तीन छक्के लगाते ही Rohit Sharma रच देंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का दूसरा चरण यूएई में रविवार (19 सितंबर) से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सबसे ज्यादा 5 आईपीएल खिताब जीतने वाले रोहित शर्मा आमने-सामने होंगे। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। CSK vs MI IPL 2021, CSK vs MI, Rohit Sharma, Rohit Sharma sixes, Rohit Sharm T20 record, most sixes in t20- follow hindi.insidesport.in

CSK vs MI IPL 2021:  रोहित की टीम ने सीजन के पहले चरण में चेन्नई को 4 विकेट से हराया था। तब रोहित 24 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने उस मुकाबले में एक छक्का लगाया था। अब रोहित अगर रविवार को होने वाले मैच में तीन छक्के लगा देते हैं तो खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे। उनके नाम अभी टी20 क्रिकेट में 397 छक्के हैं। अगर वे ऐसा करते हैं तो टी20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।

CSK vs MI IPL 2021: ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित आठवें स्थान पर हैं। क्रिस गेल 1042 छक्कों के साथ पहले पायदान पर हैं। कीरोन पोलार्ड ने 755 छक्के लगाए हैं। आंद्रे रसेल के नाम 509 छक्के हैं। उनके बाद ब्रैंडन मैकुलम (485), शेन वॉटसन (467), एबी डिविलियर्स (430) और एरॉन फिंच (399) का नंबर है।

ये भी पढ़ें- IPL 2021 CSK vs MI Head to Head: Chennai Super Kings पर भारी है Mumbai Indians का पलड़ा, रिकॉर्ड जानकर हो जाएंगे हैरान

भारतीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में रोहित शर्मा के बाद सुरेश रैना (324), विराट कोहली (315) और महेंद्र सिंह धोनी (303) का नंबर है। पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम अभी अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उसे सात मैच में चार जीत मिली है। तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में उससे आगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) तीसरे स्थान पर, चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स (DC) पहले स्थान पर है। CSK vs MI, Rohit Sharma, Rohit Sharma sixes, Rohit Sharm T20 record, most sixes in t20- follow hindi.insidesport.in

 

Editors pick