WWE Superstars Injury Updates: ये टॉप 5 रेसलर हैं इंजरी के कारण WWE TV से दूर, दो सुपरस्टार इस समय हैं चैपियन
WWE Superstars Injury Updates- ये टॉप 5 रेसलर हैं इंजरी के कारण WWE Tv से दूर, दो सुपरस्टार इस समय हैं चैपियन:पिछले…

WWE Superstars Injury Updates- ये टॉप 5 रेसलर हैं इंजरी के कारण WWE Tv से दूर, दो सुपरस्टार इस समय हैं चैपियन:पिछले एक महीने में कई डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार्स (WWE Superstars) चोटिल होकर डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी (WWE TV) से दूर हो गए हैं। इनमें से एक सुपरस्टार तो ऐसा भी है जो एक चैंपियन भी है,तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो सुपस्टार जिन्हें इस एक महीने में हुई हैं इंजरी।
WWE Superstars Injury Updates: डेमियन प्रीस्ट
मिज और मॉरिसन के साथ अपनी फ्यूड के दौरान सभी को प्रभावित करने के वाले डेमियन प्रीस्ट इस समय खुद घायल हैं। प्रीस्ट की पीठ में चोट लगी है और उन्हें कुछ समय के लिए छुट्टी लेने की सलाह दी गई है।वह उन सुपरस्टारों में से एक रहे हैं जिन्होंने रेड ब्रांड पर अभी तक कोई मैच नहीं हार हैं।
उनका आखिरी इन-रिंग मैच 17 मई को डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ पर हुआ था। जहां उन्होंने जॉन मॉरिसन को एक सिंगल मुकाबले में हराया था, तब से उनकी पीठ में दर्द है और उनकी वापसी के बारे में अभी कोई पुख्ता खबर नहीं है।
ये भी पढ़ें-WWE NXT Results: Diamond Mine ने एनएक्सटी रोस्टर पर की अपनी शुरुआत,आते ही किया इस सुपरस्टार पर हमला
WWE Superstars Injury Updates: केविन ओवंस
पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन डब्ल्यूडब्ल्यूई के ब्लू ब्रांड के मेन सुपरस्टारों में से एक हैं। पिछले दो हफ्तों से वह कमांडर अज़ीज़ की नाइजीरियाई नेल का निशाना रहे हैं। जिसने उनके गले को कई बार घायल किया है।
हाल ही में वह अपने लंबे समय के दुश्मन सैमी जेन के खिलाफ हैल इन ए सैल पीपीवी इवेंट में एक्शन में थे। इस पूरे मुकाबले में केविन को सांस लेने में परेशानी हो रही थी और वह हांफ रहे थे। जिसकी वजह से वह इस मुकाबले को भी हार गए। इस पीपीवी इवेंट के बाद उन्होंने रेसलिंग से अपने ब्रेक की घोषणा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया, लेकिन इसके साथ यह भी आश्वासन दिया कि वह जल्द ही वापस आएंगे।
WWE Superstars Injury Updates: डोमिनिक मिस्टेरियो
डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियंस डोमिनिक मिस्टेरियो टीवी से कुछ समय के लिए दूर रहेंगे क्योंकि वह इस समय पर घायल हैं। स्मैकडाउन गो-होम एपिसोड टू हैल इन ए सैल पीपीवी से एक हफ्ते पहले यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस द्वारा डोमिनिक मिस्टेरियो को टॉप रोप से फर्श पर पावरबॉम्ब किया गया था। जिसके बाद से ही डोमिनिक को डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी से दूर ऱखने का फैसला किया था। डोमिनिक सच में घायल हैं या फिर यह किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा है। इसके बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
WWE Superstars Injury Updates: शेमस
यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन शेमस पिछले तीन हफ्तों से डबल्यूडब्ल्यूई रॉ पर एक्शन में नहीं हैं। उन्होंने अभी-अभी अपनी नाक की सर्जरी कराई है और रोस्टर पर मौजूद होने और डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी पर आने के बावजूद भी सेल्टिक वॉरियर अभी कुछ समय के लिए एक्शन में नजर नहीं आएंगे।
WWE Superstars Injury Updates: मोंटेज़ फोर्ड
BREAKING: @MontezFordWWE is being evaluated at a local medical facility following @otiswwe's vicious attack on #SmackDown. https://t.co/ta7sFCvItq pic.twitter.com/ZAp6dTvbwM
— WWE (@WWE) June 12, 2021
स्ट्रीट प्रॉफिट्स के सदस्य मोंटेज़ फोर्ड ब्लू ब्रांड पर एक और चोटिल सुपरस्टार हैं।वह चाड गेबल के खिलाफ मैच के दौरान ओटिस द्वारा हमला करने पर घायल हो गए थे। ओटिस के हमले में फोर्ड को आंशिक रूप से रिब फ्रैक्चर और टोर्न इंटरकोस्टल कार्टिलेज का सामना करना पड़ रहा है। इस समय उनका ईलाज चल रहा है और वह रिकवरी मो़ड पर है। वह ब्लू ब्रांड पर कब वापसी करेंगे,इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।