WWE Smackdown Results Highlights: फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) का इस हफ्ते का एपिसोड पेनसिल्वेनिया के विल्केस-बैरे टाउनशिप में केसी प्लाजा में मोहेगन सन एरिना से लाइव हुआ था। जिसकी शुरुआत आरके-ब्रो (RK-Bro) के सेगमेंट से हुई थी और वहीं आज के शो का अंत द बल्डलाइन (The Bloodline) के सेगमेंट से हुआ था। लेकिन इसके अलावा और क्या आज रात स्मैकडाउन में आइए जानत हैं…
WWE Smackdown Results Highlights: RK-Bro Segment
The #WWERaw Tag Team Champions are kicking off #SmackDown LIVE on @FOXTV!@RandyOrton @SuperKingofBros pic.twitter.com/JODYlJ9Ekm
— WWE (@WWE) May 14, 2022
फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के आज के शो की शुरुआत रैंडी ऑर्टन और रिडल ने की। जहां दोनों ने रिंग आकर टैग टीम यूनिफिकेशन चैंपियनशिप मैच की मांग की। इस मैच को बुक करने के लिए रैंडी ने रिंग में रोमन रैंस को बुलाया। लेकिन रोमन और द उसोस में से कोई भी बाहर नहीं आया। लेकिन इसी बीच बल्डलाइन की टी शर्ट पहने हुए सैमी जेन जरूर बाहर आए और उन्होंने कहा कि कोई भी यूनिफिकेशन मैच नहीं चाहता।
.@SamiZayn's advice: "Go back to #WWERaw and don't come back."#SmackDown @RandyOrton @SuperKingofBros pic.twitter.com/tYZYewI1B2
— WWE (@WWE) May 14, 2022
इसके बाद सैमी ने कहा कि आरके-ब्रो को वापस रॉ में चले जाना चाहिए। लेकिन तब ही रैंडी ने सैमी को रिडल से लड़ने के लिए कहा और साथ ही यह भी कहा कि अगर रिडल यह मैच जीत जाते हैं तो यह मैच जारी रहेगा। जिसके बाद एडम पीयर्स ने इस मैच को ऑफिशियल कर दिया।
WWE Smackdown Results Highlights: Riddle vs. Sami Zayn
.@SamiZayn sends @SuperKingofBros flying!#SmackDown pic.twitter.com/JgV3ElwuSs
— WWE (@WWE) May 14, 2022
इस मैच की शुरुआत में ही रिडल सैमी जेन पर हावी हो गए। लेकिन सैमी ने भी जबरदस्त तरीके से मैच में वापसी की। इस बीच सैमी को फ्लोटिंग ब्रो और ब्रो टू स्लीप मूव को भी काउंटर करते हुए देखा गया। लेकिन सैमी का ध्यान रैंडी ऑर्टन की वजह से भटक गया। जिसका फायदा रिडल ने उठाया और उन्हें रोप्स से डीडीटी लगा दी।
VINTAGE @SuperKingofBros!#SmackDown pic.twitter.com/WU5DIzGkVE
— WWE (@WWE) May 14, 2022
Proud Viper. 🙌@SuperKingofBros takes down @SamiZayn on #SmackDown! @RandyOrton pic.twitter.com/CkpiHasUKJ
— WWE (@WWE) May 14, 2022
लेकिन सैमी ने खुद पर आरकेओ हिट नहीं होने दिया और रिंग के बाहर रिडल को भेजकर उन पर हमला किया और रिंग में आ गए। जिससे वह इस मैच का काउंटआउट से जीत सके। लेकिन रिडल समय पर रिंग में पहुंचने में कामयाब रहे। इसके बाद रिडल ने सैमी को ब्रो डेरेक लगाते हुए पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE Smackdown Results Highlights: Ronda Rousey open challenge
OPEN CHALLENGE!!!#SmackDown @RondaRousey pic.twitter.com/x7k5k601nA
— WWE (@WWE) May 14, 2022
नई स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी को आज रात एक सेगमेंट में शामिल होता हुआ देखा गया। जहां उन्होंने कहा कि वह एक फाइटिंग चैंपियन बने रहना चाहती हैं और उन्होंने पूरे स्मैकडाउन के विमेंस लॉकर रूम को एक ओपन चैलेंज जारी किया।
.@RaquelWWE has accepted @RondaRousey's open challenge!
They square off for the #SmackDown Women's Title NEXT on @FOXTV! pic.twitter.com/xFnGXt6MW0
— WWE (@WWE) May 14, 2022
जिसके बाद रकील रोड्रिगज म्यूजिक हिट हुआ और वह रिंग में आई और फिर उन्होंने रोंडा के इस चैलेंज को स्वीकार किया।
WWE Smackdown Results Highlights: Ronda Rousey vs. Raquel Rodriguez
👀#SmackDown @RaquelWWE @RondaRousey pic.twitter.com/pJWyTfWIu0
— WWE (@WWE) May 14, 2022
रकील ने इस मैच की शुरुआत में ही रोंडा पर अटैक कर दिया और उन पर हावी होने की कोशिश की। उन्होंने रोंडा पर क्लॉथलाइन हिट करने के बाद उन पर फॉल-अवे स्लैम भी लगाया। लेकिन रोंडा ने भी पलटवार करते हुए रकील को गिलटिन लॉक में जकड़कर जबरदस्त तरीके से पलटवार किया।
.@RaquelWWE is DOMINATING @RondaRousey! #SmackDown pic.twitter.com/NIAFiPaivJ
— WWE (@WWE) May 14, 2022
What a performance from @RaquelWWE! 👏#SmackDown @RondaRousey pic.twitter.com/kwuyukAvJQ
— WWE (@WWE) May 14, 2022
लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में जब रकील रोंडा को पावरबॉम्ब के लिए उठाती हैं तो रोंडा रकील को एक हरिकेन राना लगा देती हैं और फिर उन्हें पिन करते हुए इस मैच को जीत लेती हैं। इस मैच के बाद रकील और रोंडा एक-दूसरे को सम्मान देती हैं और हाथ मिलाती हैं।
WWE Smackdown Results Highlights: Backstage
All eyes on @RondaRousey's #SmackDown Women's Title!@ShotziWWE @WWE_Aliyah pic.twitter.com/KsENmGl98N
— WWE (@WWE) May 14, 2022
बैकस्टेज स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच का मौका न मिल पाने की वजह से शॉट्जी और आलिया निराश दिखाई दीं। जिसके लिए दोनों ने एडम पीयर्स से भी बात की।
WWE Smackdown Results Highlights: Madcap Moss Segment
Where did Happy Corbin come from?!#SmackDown @BaronCorbinWWE @MadcapMoss pic.twitter.com/z2cKTqAVB7
— WWE (@WWE) May 14, 2022
इस सेगमेंट में कायला ब्रेक्सटन ने मैडकैप मॉस का इंटरव्यू लिया। जहां वह कहते हैं कि मॉस के खिलाफ उनका मैच बहुत बड़ा मुकाबला था। वह सबमिशन में लगभग फंस चुके थे। लेकिन वह डटे रहे और अंत में उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद मॉस कहते हैं कि वह मनी इन द बैंक में जाना चाहते हैं और ब्रीफकेस को लेकर चैंपियनशिप के लिए मुकाबला करना चाहते हैं।
What has Happy Corbin done?!#SmackDown @BaronCorbinWWE @MadcapMoss pic.twitter.com/qtBFQVzBf6
— WWE (@WWE) May 14, 2022
Despicable. #SmackDown @BaronCorbinWWE @MadcapMoss pic.twitter.com/WOBWDB9112
— WWE (@WWE) May 14, 2022
लेकिन तब ही हैप्पी कॉर्बिन पीछे से आते हैं और स्टील चेयर से मैडकैप मॉस पर अटैक कर देते हैं। वह लगातार मॉस की पीठ पर चेयरशॉट लगाते हैं और फिर हैं उनके गले में स्टील चेयर को फंसाकर मैडकैप की ट्रॉफी से चेयर पर वार करते हैं। जिससे मॉस का गला बुरी तरह से घायल हो जाता है और तब ही ऑफिशियल्स रिंग में आ जाते हैं। जिसके बाद कॉर्बिन मुस्कुराते हुए रिंग से बाहर चले जाते हैं और फिर मॉस को स्ट्रेचर पर हॉस्पिटल ले जाया जाता है।
WWE Smackdown Results Highlights: Naomi and Sasha Banks vs. Natalya and Shayna Baszler Women’s Tag Team Championship Match
🖤🖤🖤#SmackDown @NatbyNature @QoSBaszler pic.twitter.com/fVdsTMvcCa
— WWE (@WWE) May 14, 2022
इस मैच की शुरुआत नाओमी और नताल्या ने की। जहां नाओमी शुरुआत में ही साशा को टैग देने में कामयाब हीं। लेकिन इसके बाद शायना ने भी नताल्या को टैग दे दिया। जहां नताल्या पूरी तरह से साशा पर हावी हो गईं। लेकिन साशा ने भी जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए नताल्या को एक रनिंग नी लगाकर पिन करने की कोशिश की। लेकिन नताल्या ने किक आउट कर दिया। इसके बाद नताल्या ने साशा को रोलअप करने की कोशिश की।
लेकिन साशा ने उन्हें सबमिशन में डाल दिया। जिसे तोड़ने में नताल्या कामयाब रहीं। लेकिन तब ही शायना ने पीछे से आकर साशा पर अटैक कर दिया। इसके बाद शायना पूरी तरह से साशा पर हावी हो गईं। इसी बीच जब शायना ने साशा को पिन करने की कोशिश की तो नाओमी ने उस कवर को तोड़ दिया और फिर शायना को रिंग के बाहर फेंक दिया। इसके बाद नाओमी एप्रन पर टैग के लिए खड़ी हो गईं।
Not so fast, @NatbyNature and @QoSBaszler!#SmackDown pic.twitter.com/0Q4JQmvHkB
— WWE (@WWE) May 14, 2022
जहां शायना ने उन्हें पकड़ लिया और फिर उनके हाथ पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन नाओमी इससे बच गईं और वहीं साशा ने एप्रन पर खड़ी शायना पर अटैक कर दिया। जिसके नाओमी ने साशा से टैग ले लिया और फिर नाओमी ने पूरी तरह मैच का रूख बदल दिया। इसके बाद दोनों रिंग में दोनों टीमों का एक्शन देखने को मिला। जहां मैच के अंतिम क्षणों में जब नताल्या नाओमी को शार्प शूटर लगाने वाली थीं तब ही नाओमी ने उन्हें रोलअप कर दिया और पिन करते हुए ये मैच जीत लिया और अपने टाइटल को रिटेन कर लिया।
WWE Smackdown Results Highlights: Backstage
Gotta be careful in these hallways…#SmackDown @DrewGulak @Gunther_AUT @wwe_kaiser pic.twitter.com/GQtV3ZsKHZ
— WWE (@WWE) May 14, 2022
बैकस्टेज रिकोशे ड्रू गुलाक का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आए। जिसके लिए गुलाक ने रिकोशे को धन्यवाद दिया और फिर गनथर का सामना करने का वादा करते हुए वह आगे बढ़ गए। लेकिन तब ही गंथर और लुडविग कैसर उनके सामने आ जाते हैं और फिर गंथर उनकी टीशर्ट फाड़कर उनकी छाती पर अटैक कर देते हैं। जिसकी वजह से गुलाक गिर जाते हैं।
WWE Smackdown Results Highlights: Butch vs. Kofi Kingston
🎺🥞🦄👾🎺#SmackDown @TrueKofi @AustinCreedWins pic.twitter.com/seJMGMrm1Z
— WWE (@WWE) May 14, 2022
इस मैच की शुरुआत में कोफी किंग्सटन ने पहले से ही बुच पर अटैक कर दिया। लेकिन बुच ने भी जबरदस्त तरीके से वापसी की और कोफी पर अटैक करना शुरू कर दिया। इसके बाद बुच कोफी की पीठ पर बैठ गए और उनकी उंगलियों को तोड़ने लगे। लेकिन इसके बाद कोफी ने बुच को रिंग से बाहर निकाल दिया।
🆘#SmackDown @TrueKofi pic.twitter.com/BQUHtfsGgE
— WWE (@WWE) May 14, 2022
लेकिन जब वह बुच पर अटैक करने वाले थे तब ही शेमस और हॉलैंड ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद बुच रिंग के अंदर चले गए और कोफी ने जबरदस्त तरीके से उन पर रिंग के बाहर से अटैक किया और रिंग के अंदर चले गए। लेकिन इसके बाद बुच कोफी पर हावी होते हुए नजर आए। लेकिन कोफी ने भी बुच पर पंच लगाकर मैच में वापसी कर ली।
Butch has pinned @TrueKofi! 😮#SmackDown pic.twitter.com/qEjnxBhkg8
— WWE (@WWE) May 14, 2022
इसके बाद कोफी ने कोंबर्स लगाकर बुच को पिन करने की कोशिश की। लेकन बुच ने किक आउट कर दिया। इसके बाद कोफी ने टॉप रोप से बुच पर हमला किया। लेकिन बुच इससे बच गए। इसके बाद बुच शेमस के पास गए। जहां शेमस ने उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद बुच ने कोफी पर रनिंग नी लगाने की कोशइश की। लेकिन कोफी इससे बच गए और फिर उन्होंने बुच की छाती पर नी ड्रॉप लगा दिया।
… aaaaaaaand Butch is outta here.#SmackDown pic.twitter.com/nbzdVpLUoj
— WWE (@WWE) May 14, 2022
इसके बाद शेमस ने रिंग के बाहर जेवियर वुड्स पर अटैक कर दिया। जिसके बाद शेमस एप्रन पर चढ़ गए। जहां कोफी ने उन्हें एक सुपरकिक लगाई और बुच ने कोफी अपना फनिशिंग मूव विटर एंड लगाते हुए कोफी को पिन कर दिया और इस मैच को जीत लिया।
WWE Smackdown Results Highlights: The Usos answer the challenge of RK-Bro
A different level. ☝️#SmackDown @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle pic.twitter.com/sujExKjA0j
— WWE (@WWE) May 14, 2022
इस सेगमेंट में द उसोस रोमन रैंस और पॉल हेमैन के साथ रिंग में आते हैं। जहां पॉल हेमैन उन्हें माइक देते हैं। जहां पेनसलवेनिया को उन्हें स्वीकार करने के लिए कहते हैं और फिर कहते हैं कि वह जॉन सीना और ब्रॉक लेसनर को हरा चुके हैं और अब उनके लिए कोई भी बचा ही नही है। बैकलैश में ड्रयू मैकइंटायर और आरके-ब्रो को हराने के बाद अब उन्हें कोई हराने वाला नहीं है।
"@JohnCena is ten times the Superstar you will EVER be!" 😱#SmackDown @RandyOrton @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/7BD78szx5Z
— WWE (@WWE) May 14, 2022
लेकिन द उसोस के पास अभी भी रैंडी ऑर्टन और रिडल की चुनौती है।तो वह इसके लिए क्या करने जा रहे हैं?इसके बाद रोमन जे उसो को माइक दे देते हैं। लेकिन तब ही आरके-ब्रो का म्यूजिक हिट होता है और वह रिंग में आ जाते हैं। जहां रैंडी कहते हैं कि तुमने जॉन सीना को हराया। लेकिन सीना तुमसे बहुत अच्छे चैंपियन हैं।
इसके बाद रिडल कहते हैं कि वह सोने से पहले पुराने मैच देखते हैं और पिछली रात उन्होंने बैकलैश के सिक्स मैन-टैग टीम मैच को देखा। जिससे वह टाइटल यूनिफिकेशन मैच को टेबल पर वापस लाना चाहते थे।इसके बाद द उसोस इस चुनौती को स्वीकार कर लेते हैं और अब अगले हफ्ते एक डब्ल्यूडब्ल्यूई टैग टीम यूनिफिकेशन टाइटल मैच होगा।
.@SuperKingofBros just kneed The Head of the Table!#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle @WWEUsos pic.twitter.com/J1paSBuAtf
— WWE (@WWE) May 14, 2022
इसके बाद जैसे ही उसोस और रोमन ने अपना टाइटल उठाया और तब ही रिडल ने रोमन रैंस को नी-टू- फेस लगा दिया और रैंडी के साथ रिंग से भाग गए।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें