WWE Smackdown Results- Sasha Banks की वापसी से लेकर Sonya Deville और Naomi के शानदार मैच तक ये हैं आज रात के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या: फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) का इस हफ्ते का शो रॉयल रंबल का गो- होम एडिशन था। जिसका प्रसारण मिसौरी,कैनसस सीटी के टी-मोबाइल सेंटर से हुआ था। आज का शो रॉयल रंबल पीपीवी इवेंट (Royal Rumble PPV Event) के अंतिम बिल्ड-अप पर आधारित था। जिसमें कई बेहतरीन मैच और सेगमेंट देखे गए। जिनमें से कुछ पल काफी शानदार भी थे। इन्हीं बेहतरीन पलों को हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं स्मैकडाउन के आज के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Smackdown Results: साशा बैंक्स की वापसी
द बॉस साशा बैंक्स ने फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में अपनी वापसी कर ली है। साशा ने अपनी यह वापसी आज रात के शुरुआती सेगमेंट के दौरान की थी। जहां उन्होंने खुद को 30-विमेंस रॉयल रंबल मैच के लिए घोषित किया।
The way she pull off that jacket ?? #SashaBanks pic.twitter.com/zeEM0oNx1t
— $asha (@bankstwtfans) January 29, 2022
साशा इस महीने की शुरुआत में शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ एक हाउस शो के दौरान चोटिल हो गई थीं। जिसके बाद वह फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के तीन एपिसोड में उपस्थित नहीं हो सकी थीं और इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह रॉयल रंबल मैच में भी मुकाबला नहीं कर पाएंगी। लेकिन साशा ने इन सभी अटकलों को खत्म करते हुए आज अपनी वापसी की और खुद को रॉयल रंबल मैच के लिए घोषित कर दिया।
WWE Smackdown Results: सैथ रॉलिन्स ने दिया रोमन रैंस को चकमा
आज रात के शो के क्लोजिंग सेगमेंट में रोमन रैंस और सैथ रॉलिंस आमने-सामने थे। जहां दोनों ने माइक पर एक-दूसरे पर शब्दों के कई वार किए। रॉलिंस ने इस सेगमेंट में रोमन को याद दिलाया कि अतीत में वह उनके साथ क्या-क्या कर चुके हैं और वह हमेशा उनसे बेहतर कैसे रहे हैं।
View this post on Instagram
रॉलिंस ने इस बात का उल्लेख किया कि कैसे उन्होंने द शील्ड के ब्रेकअप के दौरान रोमन की पीठ पर स्टील चेयर से प्रहार किया था, जिसे रोमन अभी भी याद करते हैं और इसकी वजह से रॉलिंस उनसे नफरत करते हैं। इसके बाद रोमन गुस्से में आकर रिंग से जाने लगे। लेकिन तब ही वह वापस मुड़े और उन्होंने रॉलिंस को एक सुपरमैन पंच मारने की कोशिश की। लेकिन रॉलिंस इससे बच गए और रिंग से बाहर जाकर हंसने लगे।
WWE Smackdown Results: सोन्या डेविल बनाम नाओमी
Vindication for @NaomiWWE!#SmackDown @SonyaDevilleWWE pic.twitter.com/pQy1Y8IHiz
— WWE (@WWE) January 29, 2022
आज रात फैंस को आखिरकार सोन्या डेविन और नाओमी का वन-ऑन-वन मैच देखने को मिल ही गया। यह एक शानदार मैच था। सोन्या लगभग दो साल के बाद किसी सिंगल मैच का हिस्सा बन रही थीं। इस मैच में सोन्या का प्रदर्शन काफी शानदार था।
.@SonyaDevilleWWE has put herself in tomorrow night's 30-Woman #RoyalRumble Match! #SmackDown pic.twitter.com/p4qwlC47Xa
— WWE (@WWE) January 29, 2022
उन्होंने नाओमी को इस मैच में जबदस्त टक्कर दी। लेकिन सोन्या नाओमी को इस मैच में हारने में कामयाब नहीं हो पाईं। लेकिन इस मैच के बाद सोन्या ने एक और घोषणा की, जिसमें उन्होंने कहा कि वह कल रात होने वाले विमेंस रॉयल रंबल मैच का हिस्सा बनने जा रही हैं।