WWE Smackdown Results: John Cena और Roman Reigns के सेगमेंट के अलावा ये थे आज के शो के 3 बेस्ट मोमेंट्स, आपने देखे क्या
WWE Smackdown Results: John Cena और Roman Reigns के सेगमेंट के अलावा ये थे आज के शो के 3 बेस्ट मोमेंट्स, आपने…

WWE Smackdown Results: John Cena और Roman Reigns के सेगमेंट के अलावा ये थे आज के शो के 3 बेस्ट मोमेंट्स, आपने देखे क्या: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन (WWE Smackdown) के आज रात के एपिसोड की शुरुआत जॉन सीना और रोमन रैंस (John Cena And Roman Reigns) के सेगमेंट से हुई। यह सेगमेंट आज के शो का मुख्य आकर्षण था। लेकिन इसके अलावा भी आज के शो के तीन मोमेंट्स ऐसे थे। जिन्हें देखकर फैंस पूरी तरह से चौंक गए तो चलिए डालते हैं आज के शो के तीन बेस्ट मोमेंट्स पर एक नजर।
ये भी पढ़ेें- WWE Smackdown Results: Baron Corbin ने चुराया Big E का कॉन्ट्रैक्ट, क्या अब पूर्व किंग बन गए हैं नए मिस्टर मनी इन द बैंक
WWE Smackdown Results: बैरन कॉर्बिन ने चुरा लिया बिग ई का मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट
बैरन कॉर्बिन हर बार की तरह इस बार भी काफी निराश दिखाई दिए। उन्होंने एक बार फिर से डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स से पैसे मांगे। लेकिन इस हताशा ने आज उन्हें चोर भी बना दिया। क्योंकि आज रात के एपिसोड में उन्हें बिग ई के मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट को चुराते हुए देखा गया।
.@BaronCorbinWWE just stole the #MITB contract from @WWEBigE! 😱#SmackDown pic.twitter.com/o4xg0Cs15u
— WWE (@WWE) August 14, 2021
केविन ओवेन्स के खिलाफ अपनी लड़ाई हारने के बाद बैरन कॉर्बिन दुखी होकर बैकस्टेज घूम रहे थे। जब डब्ल्यूडब्ल्यूई संवाददाता कायला ब्रेक्सटन ने उनका इंटरव्यू लेने की कोशिश की और उनसे पूछा कि उनके लिए आगे क्या है। इससे पहले कि कॉर्बिन जवाब दे पाते उन्होंने बिग ई को दूर से देखा और दौड़कर टेबल पर पड़े उनके ब्रीफकेस उठाकर तेजी से वहां से भाग गए।
WWE Smackdown Results: साशा बैंक्स ने बियांका बेलेयर पर किया हमला
आज रात का मेन इवेंट साशा बैंक्स और बियांका बेलेयर के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के लिए बुक था। सोन्या डेविल ने इस सेगमेंट का संचालन करते हुए कहा कि इसे खराब नहीं करना चाहिए।
HERE WE GO!!!#SmackDown @BiancaBelairWWE @SashaBanksWWE pic.twitter.com/qiYPi1YYQU
— WWE (@WWE) August 14, 2021
लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्योंकि जब एक बार इन दोनों विमेंस सुपरस्टार्स ने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिए तो उसके बाद इन दोनों के बीच में विवाद छिड़ गया। साशा को कार्मेला और जेलिन वेगा का भीा साथ मिला और तीनों ने मिलकर बुरी तरह से बियांका पर अटैक कर दिया। जिसके बाद बियांक को 3 ऑन 1 का सामना करना पड़ा और इस सेगमेंट के अंत में साशा रिंग में बियांका के टाइटल के साथ रिंग में खड़ी थीं।
अंग्रजी में भी पढ़ें- WWE Smackdown: Is Baron Corbin the new Mr. Money in the Bank? Check details
WWE Smackdown Results: शिंसुके नाकामुरा नए इंटरकांटिनेंटल चैंपियन बने
आज रात स्मैकडाउन के एपिसोड में हमें एक बड़ा टाइटल चेंज देखने को मिला। जहां किंग नाकामुरा ने अपोलो क्रूस को हराकर उनके टाइटल रन को पूरी तरह से खत्म कर दिया और वह अपने करियर में दूसरी बार इंटरकांटिनेंटल चैंपियन बने।
👑👑👑
— WWE (@WWE) August 14, 2021
King @ShinsukeN is your NEW Intercontinental Champion!!!#SmackDown @rickboogswwe @PatMcAfeeShow pic.twitter.com/lY9wnGVlZt
इस मैच में रेफरी ने भी एक बड़ी अहम भूमिका निभाई क्योंकि उन्होंने रिक बूग्स और कमांडर अजीज को रिंग से दूर भेज दिया। इसके बाद रिंग में क्रूस और नाकामुरा का जबरदस्त मैच देखने को मिला। जहां नाकामुरा ने किंशासा लगाकर क्रूस को पिन करके इस मैच में जीत हासिल कर ली।