WWE Royal Rumble 2022 Highlights: Roman Reigns के Brock Lesnar पर अटैक करने से लेकर रॉयल रंबल के विजेता तक ये हैं आज के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या
WWE Royal Rumble 2022 Highlights- Roman Reigns के Brock Lesnar पर अटैक करने से लेकर रॉयल रंबल के विजेता तक ये हैं…

WWE Royal Rumble 2022 Highlights- Roman Reigns के Brock Lesnar पर अटैक करने से लेकर रॉयल रंबल के विजेता तक ये हैं आज के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉयल रंबल 2022 (WWE Royal Rumble 2022) आज मिसौरी, सेंट लुईस के अमेरिकाज सेंटर के द डोम से लाइव हुआ। जहां 43,000 से ज्यादा लोगों ने इस शो का आनंद उठाया। आज रात रॉयल रंबल में कुछ छह मैच हुए। जिसमें से कुछ पल फैंस को चौंकाने वाले भी थे। इन्हीं कुछ पलों को हम यहां आपके लिए लेकर आएं हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं रॉयल रंबल पीपीवी (Royal Rumble PPV) के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Royal Rumble 2022 Highlights: रोमन रैंस और किया डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप मैच में ब्रॉक लेसनर पर हमला
What did we just see?!?#RoyalRumble @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/sVtyJOtSzm
— WWE (@WWE) January 30, 2022
बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लेसनर के बीच हुए ड्रीम मैच को आज रोमन रैंस ने बर्बाद कर दिया, जिनके हस्तक्षेप की वजह से ब्रॉक लेसनर को अपना डब्ल्यूडब्ल्यूई टाइटल गंवाना पड़ा। किसी को उम्मीद नहीं थी रोमन इस मैच को इस तरह से खराब कर देंगे, जिसे बनाने में 20 साल लगे। मैच के अंतिम क्षणों में जब लेसनर ने बॉबी को F5 लगाई तो बॉबी का पैर रेफरी को लग गया। जिसके बाद ब्रॉक रेफरी को देखने लगे।
😮#RoyalRumble @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/Vyxyt8cBZs
— WWE (@WWE) January 30, 2022
लेकिन तब ही अचानक पीछे से रोमन आए और उन्होंने पहले तो ब्रॉक को एक स्पीयर लगाया और फिर पॉल हेमैन से डब्ल्यूडब्ल्यूई टाइटल लेकर उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद रिंग में दूसरा रेफरी आया और बॉबी ने आसानी से ब्रॉक को पिन करके उनका टाइटल छीन लिया। लेकिन इसके बाद पॉल को फिर से रोमन के साथ जाते हुए देखा गया। जिससे यह साफ जाहिर था कि ब्रॉक के साथ यह धोखा पॉल हेमैन की वजह से हुआ है।
WWE Royal Rumble 2022 Highlights: ब्रॉक लैसनर ने रॉयल रंबल मैच जीता
F5 TO BAD BUNNY!!!#RoyalRumble @BrockLesnar @sanbenito pic.twitter.com/qVEZBPIjrA
— WWE (@WWE) January 30, 2022
द बीस्ट इनकार्नेट भले ही आज अपना डब्ल्यूडब्ल्यूई टाइटल हार गए हों। लेकिन आज रात उन्होंने 30- मेंस रॉयल रंबल मैच में भाग लेकर सभी की चौंका दिया। ब्रॉक न केवल इस मैच का हिस्सा बने बल्कि उन्होंने इस मैच को जीतकर रेसलमेनिया 38 का टिकट का भी पक्का कर लिया है।
👀#RoyalRumble #WrestleMania @BrockLesnar pic.twitter.com/zDHYSk7ymJ
— WWE WrestleMania (@WrestleMania) January 30, 2022
ब्रॉक ने आज रात 30-मेंस रॉयल रंबल मैच में 30वें स्थान पर एंट्री की। जहां उन्होंने रैंडी ऑर्टन, रिडल, बैड बनी, शेन मैकमोहन और अंत में ड्रयू मैकइंटायर को एलिमिनेट किया और इस मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर सभी चौंका दिया। लेकिन अब ब्रॉक किसका सामना करेंगे। इसका जवाब तो आने वाले समय में ही मिलेगा।
WWE Royal Rumble 2022 Highlights रोंडा राउजी ने जीता विमेंस रॉयल रंबल मैच
.@RondaRousey returns to #WWERaw this Monday! #RoyalRumble #WrestleMania pic.twitter.com/lGMbGL81Ub
— WWE (@WWE) January 30, 2022
द बैडेस्ट वूमेन ऑन द प्लेनेट रोंडा राउजी ने आज डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापसी करते हुए 30-विमेंस रॉयल रंबव मैच में हिस्सा लिया और इस मैच को जीता भी। जिसके बाद अब वह रेसलमेनिया 38 को हैडलाइन करेंगी।
The Baddest Woman on the Planet @RondaRousey reacts to winning the 2022 #RoyalRumble Match! pic.twitter.com/CJccxIHLKx
— WWE (@WWE) January 30, 2022
किसी को उम्मीद नहीं थी कि रोंडा इस मैच में हिस्सा लेंगी। लेकिन उन्होंने आज रात विमेंस रॉयल रंबल मैच में 28वें नंबर पर एंट्री की और इस मैच को जीतकर सभी को चौंका दिया। रोंडा ने इस मैच में अंतिम सुपरस्टार के रूप में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर को एलिमिनेट किया था।