WWE Raw Results Highlights: रिडल ने की मंडे नाइट रॉ में वापसी, एज ने मिज और मरीस को वेडिंग सेगमेंट में अपमानित करके किया शो का अंत
WWE Raw Results Highlights- रिडल ने की मंडे नाइट रॉ में वापसी, एज ने मिज और मरीस को वेडिंग सेगमेंट में अपमानित…

WWE Raw Results Highlights- रिडल ने की मंडे नाइट रॉ में वापसी, एज ने मिज और मरीस को वेडिंग सेगमेंट में अपमानित करके किया शो का अंत: मंडे नाइट रॉ (Monday Night Raw) पर आज रात डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 (WWE Day 1) का गो होम एडिशन हुआ। जिसकी शुरुआत रिडल और रैंडी ऑर्टन (Randy Orton and Riddle) ने की और आज के शो का अंत मिज और मरीस के वेडिंग सेगमेंट ( Miz and Maryse Wedding segment) से हुआ। जहां एज (Edge) ने मिज और मरीस के वेडिंग सेगमेंट में दखल देकर उन्हें अपमानित किया। इसके अलावा और क्या हुआ आज रात के शो में आइए जानते हैं…
WWE Raw Results Highlights: Randy Orton & Riddle Segment
#WWERaw Tag Team Champions #RKBro in the house! pic.twitter.com/4EUOaPxdW3
— WWE (@WWE) December 28, 2021
रॉ टैग-टीम चैंपियन रिडल और रैंडी ऑर्टन ने 2021 के फाइनल रॉ में डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स का स्वागत करते हुए शो की शुरुआत की।जहां अपनी बेवकूफी भरी लेकिन मजेदार बातों के साथ रिडल रैंडी को परेशान करते हुए नजर आए, लेकिन रैंडी शांत रहने की कोशिश कर रहे थे। रैंडी ने रिडल को बताया कि नए साल पर वह और आरके-ब्रो कैसे खुश हो सकते हैं।
What does that Christmas card for @RandyOrton say, @SuperKingofBros?#WWERaw pic.twitter.com/bsu9NCJIFd
— WWE (@WWE) December 28, 2021
उन्होंने कहा कि अगर वह आज रात ओटिस को हराते हैं और अगर वे (आरके-ब्रो) शनिवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 पीपीवी में अपना टाइटल रिटेन करते हैं तो यह उनके लिए हैप्पी न्यू ईयर होगा। इसके बाद रैंडी ने पिछले हफ्ते के फुटेज भी रोल किए और रिडल को दिखाया कि कैसे ओटिस एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन आरकेओ से बचे।
We're getting @WWEGable vs. @SuperKingofBros FIRST on #WWERaw and it's UP NEXT!
— WWE (@WWE) December 28, 2021
It's going to be a very busy and eventful night for #RKBro and the #AlphaAcademy. pic.twitter.com/u4h2M2d1ow
जब रैंडी बात कर रह थे तब ही ओटिस और गेबल ने उनके इस सेगमेंट को बाधित किया। गेबल माइक के साथ बाहर आए और अल्फा एकेडमी के बारे में डींगे मारने लगे और आरके-ब्रो से कहा कि उन्होंने मास्टर्स डिग्री ले ली है और वह अब समाज के एक उत्कृष्ट भाग हैं। इसके बाद दोनों टीमों ने कुछ शब्दों का आदान-प्रदान किया और फिर रिडल ने गेबल को एक वन-ऑन-वन मैच के लिए चैलेंज दे दिया। जिसे गेबल ने स्वीकार कर लिया।
WWE Raw Results Highlights: Chad Gable vs. Riddle
He's the MASTER!
— WWE (@WWE) December 28, 2021
MASTER!@WWEGable#WWERaw pic.twitter.com/83DbHUfNmf
इन दोनों सुपरस्टार्स ने इस मैच की शुरुआत क्लासिक रेसलिंग के साथ की। जिसके बाद रिडल ने गेबल को एक ट्राइंगल में पकड़ लिया। जिसे छुड़ाने के लिए गेबल ने रस्सियों का सहारा लिया। इसके बाद जल्द ही गेबल अपना ध्यान रिडल के बाएं हाथ पर स्थानांतरित कर दिया।
इसके बाद गेबल ने रिडल के बाएं पैर पर हमला किया और फिर गेबल रिडल के बाएं पैर पर काम करने लगे। जिससे रिडल काफी दर्द में दिखाई दिए। गेबल ने इस मैच के दौरान एंगल लॉक भी लगाया, लेकिन इस होल्ड से बचने में रिडल कामयाब रहे।
As @SuperKingofBros picks up the win, @otiswwe wastes no time in sending a message!#WWERaw pic.twitter.com/3jOs29ovEM
— WWE (@WWE) December 28, 2021
मैच के अंतिम क्षणों में रिडल ने गेबल के चेहरे पर घुटना मारा और फिर रिवर्स मूनसॉल्ट के लिए टॉप टर्नबकल पर चढ़ गए। इस मनूसॉल्ट को लगाने के बाद रिडल ने गेबल को पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली। रिडल की जीत के ठीक बाद ओटिस रिंग में आ गए और उन्होंने रिडल पर अटैक करके उन्हें रिंग से बाहर भेज दिया।
WWE Raw Results Highlights: Randy Orton vs. Otis
.@otiswwe flattens @RandyOrton!!#WWERaw pic.twitter.com/g6mGxAiRfv
— WWE (@WWE) December 28, 2021
इस मैच के लिए जैसे ही घंटी बजी वैसे ही ओटिस ने रैंडी पर अटैक कर दिया और वह 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन पर पूरी तरह से हावी हो गए। रैंडी ने ओटिस को जल्दी आरकेओ लगाने की कोशिश की। लेकिन ओटिस इससे बच गए और उन्होंने रैंडी के सीने पर एक बॉडी ड्रॉप लगा दिया।
😲😲😲@RandyOrton@otiswwe#WWERaw pic.twitter.com/1NB1YMo1V1
— WWE (@WWE) December 28, 2021
जिससे रैंडी काफी परेशानी में नजर आ रहे थे। इसके बाद ओटिस ने एपेक्स प्रीडेटर पर एक डाइविंग हेडबट लगाया। लेकिन इसके बाद रैंडी ने एक बार फिर से ओटिस को आरकेओ लगाने की कोशिश की। लेकिन ओटिस रैंडी को रिंग से बाहर भेजकर इससे बच गए। ओटिस ने रिंग के बाहर रैंडी का पीछा किया और उन्हें स्टील स्टेप्स से मारने की कोशिश की। लेकिन रैंडी इससे बच गए और ओटिस का घुटना स्टील स्टेप्स में लग गया।
RK-NO!@RandyOrton@otiswwe#WWERaw pic.twitter.com/gBo3UVq2So
— WWE (@WWE) December 28, 2021
इसके बाद रैंडी रिंग के अंदर चले गए और ओटिस के अंदर आने का इंतजार करने लगे। ओटिस ने रिंग में आने की कोशिश की लेकिन रैंडी ने उन्हें एक शातिर मीडिल रोप डीडीटी के लिए पकड़ लिया और फिर उन्होंने ओटिस को आरकेओ लगाने की कोशिश की लेकिन ओटिस फिर से इससे बच गए। इसके बाद ओटिस ने रैंडी को एक बॉडी स्लैम लगाया।
HE DID IT!!!@RandyOrton gave @otiswwe the RKO! 👏👏👏#WWERaw pic.twitter.com/UrOPqk42Bw
— WWE (@WWE) December 28, 2021
इस बॉडी स्लैम के बाद ओटिस एक बॉडी डाइव के लिए टॉप-टर्नबकल पर चढ़ गए। लेकिन रैंडी इससे बच गए और फिर उन्होंने आखिरकार ओटिस को आरकेओ लगाने में सफलता प्राप्त कर ली और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
HUG IT OUT!@RandyOrton@SuperKingofBros#WWERaw pic.twitter.com/XsKG7sGEez
— WWE (@WWE) December 28, 2021
इस मैच के खत्म होने के बाद रिडल ने रैंडी से अपना क्रिसमस गिफ्ट मांगा। वह अपने भाई रैंडी ऑर्टन से गले मिलना चाहता थे। लेकिन वाइपर को शुरू में इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन जब फैंस ने उन्हें चीयर करना शुरू कर दिया तो उन्होंने रिडल को गले लगा लिया।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
केविन ओवंस का इंटरव्यू केविन पैट्रिक द्वारा बैकस्टेज लिया जाता है। जहां पहले ओवंस को डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन बिग ई की ओर से एक वीडियो मैसेज दिखाया गया। जिसमें बताया गया था कि वह शनिवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 पीपीवी के बाद अपनी चैंपियनशिप को बरकरार रखेंगे।
Can @FightOwensFight become the new #WWEChampion THIS SATURDAY at #WWEDay1?#WWERaw pic.twitter.com/1sVDhjaeHx
— WWE (@WWE) December 28, 2021
इसके बाद ओवंस ने यह कहकर शुरुआत की कि उन्होंने पिछले हफ्ते बिग ई के साथ जो कुछ भी किया, वह लैश्ले और उनकी योजना थी। सैथ ने उनकी मदद की, लेकिन यह उनकी योजना थी जो बहुत अच्छी थी। इसके बाद उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस पीपीवी इवेंट में वह डब्ल्यूडब्ल्यूई टाइटल पर कब्जा करेंगे।
WWE Raw Results Highlights: Reggie & Dana Brooke vs. R-Truth & Tamina
NO ONE MEANA
— WWE (@WWE) December 28, 2021
THAN TAMINA@TaminaSnuka#WWERaw pic.twitter.com/xAaNBc3sYZ
इस मिक्सड टैग टीम मैच की शुरुआत आर ट्रुथ और रेजी ने की। लेकिन जल्द ही ट्रुथ ने टमिना को टैग दे दिया। जिसके बाद टमिना ने रेजी को एक सुपरकिक लगाई। जिसके बाद डैना ब्रुक रिंग में आईं। जिसके बाद डैना टमिना पर हमला करते हुए उन पर हावी हो गईं।
Can @TaminaSnuka & @RonKillings coexist?#WWERaw pic.twitter.com/VGWBJPWara
— WWE (@WWE) December 28, 2021
हालांकि टमिना ने मैच में वापसी की पूरी कोशिश की। लेकिन इसी बीच ट्रुथ ने उनसे टैग ले लिया और इसके बाद रेजी ने भी डैना से टैग ले लिया। मैच के अंतिम क्षणों में रेजी ने ट्रुथ को रोलअप करके पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE Raw Results Highlights: The Mysterio’s vs. The Street Profits
🤔@RandyOrton@SuperKingofBros#WWERaw pic.twitter.com/HYo6PeQEBk
— WWE (@WWE) December 28, 2021
इस मैच की शुरुआत डोमिनिक और मांटेज फोर्ड ने की। जहां दोनों ने ही अपने टीम मेंबर्स को जल्दी ही टैग दे दिया। रे ने रिंग में आकर एंजलो डॉकिंस पर पूरी से कंट्रोल प्राप्त कर लिया। लेकिन डॉकिंस फोर्ड को टैग देने में कामयाब रहे। इसके बाद रे और डोमिनिक ने एक-दूसरे को जल्दी-जल्दी टैग देते हुए फोर्ड पर अपनी पकड़ बनाई।
.@reymysterio has left the chat.#WWERaw pic.twitter.com/9KK2Qs8I23
— WWE (@WWE) December 28, 2021
इस मैच के दौरान रे को फोर्ड पर 619 लगाते हुए और डोमिनिक को टैग करते हुए देखा गया। जिसके बाद डोमिनिक ने फोर्ड पर एक फ्रॉग स्पलैश लगाकर उन्हें कवर करने की कोशिश की। लेकिन फोर्ड ने किकआउट कर दिया। इसके बाद चारो सुपरस्टार्स के बीच एक ब्रॉल भी देखने को मिला।
THE STREET PROFITS WIN THE RK-BRONAMENT!@RandyOrton & @SuperKingofBros vs. @MontezFordWWE & @AngeloDawkins THIS SATURDAY at #WWEDay1. pic.twitter.com/BW2bJYUhO4
— WWE (@WWE) December 28, 2021
लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने फूर्ती दिखाते हुए डोमिनिक पर एक ब्लॉकबस्टर हिट लगा दी और उन्हें पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया और अब रॉ टैग-टीम चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर बन गए हैं।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
HE'S BACK.@WWE Hall of Famer @EBischoff will be officiating @mikethemiz & @MaryseMizanin's special ceremony TONIGHT on #WWERaw! pic.twitter.com/bofL9J5J1i
— WWE (@WWE) December 28, 2021
बैकस्टेज मिज को अपनी शादी की परफेक्शन पर काम करते देखा गया।जहां उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर और पूर्व रॉ जनरल मैनेजर एरिक बिस्ऑफ का परिचय दिया जो मिज और मरीस के विवाह समारोह में शामिल होंगे।
WWE Raw Results Highlights: Aj Styles Segment
"I'm here … where is @TheGiantOmos?"@AJStylesOrg wants answers on #WWERaw! pic.twitter.com/3qtf64NcnK
— WWE (@WWE) December 28, 2021
इस सेगमेंट में एजे स्टाइल्स रिंग में आए,जहां उन्होंने ओमोस को मैच के लिए बुलाया। लेकिन ऐसा लग रहा था कि ओमोस आज रात रॉ पर नहीं थे। एनएक्सटी सुपरस्टार ग्रेसन वालर को देखने से पहले एजे बार-बार ओमोस को बुला रहे थे। वही ऑडियंस के बीच वालर एक तख्ती पकड़े हुए थे, जिस पर लिखा था, “ग्रेसन वालर इफेक्ट फेनोमेनल है।” एजे ने उन्हें अंदर बुलाया और डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स से उनका परिचय कराया।
Oy vey.@GraysonWWE of #WWENXT 2.0 is here on #WWERaw with a message for @AJStylesOrg. pic.twitter.com/IgXO1e8aS4
— WWE (@WWE) December 28, 2021
एजे ने बताया कि ग्रेसन को डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स द्वारा अच्छी तरह से स्वीकार नहीं किया गया और उसे अपमानित किया गया। इसके बाद एजे ने वालर को एक मैच के लिए चुनौती भी दी लेकिन इससे पहले कि वालर कुछ कह पाते, कमांडर अजीज और अपोलो क्रूस ने एजे को बाधित कर दिया।
The Phenomenal One gets a match with a GIANT regardless tonight on #WWERaw.@CommanderAzeez goes one-on-one with @AJStylesOrg up next! pic.twitter.com/brEF1kkcYv
— WWE (@WWE) December 28, 2021
अपोलो ने एजे से कहा कि ओमोस आज रात यहां नहीं है तो वह उनके 7 फीट लंबे दोस्त कमांडर अजीज का सामना क्यों नहीं करते। अजीज ने एजे को मैच के लिए चुनौती दी। जिसे फेनोमेनल वन ने स्वीकार कर लिया।
WWE Raw Results Highlights: AJ Styles vs. Apollo Crews
.@WWEApollo stepped in for this match against @AJStylesOrg!#WWERaw pic.twitter.com/JSyg12ZmPo
— WWE (@WWE) December 28, 2021
कमांडर अजीज के एजे को चुनौती देने के बाद अपोलो क्रूस ने एजे को चुनौती दे दी। जिसके बाद इन दोनों के बीच यह मैच शुरू हुआ। जहां क्रूस को शुरुआत में ही एजे पर हावी होते हुए देखा गया। उन्होंने एजे को बिग बैक बॉडी ड्रॉप लगाकर मैच पर कंट्रोल हासिल कर लिया।
The Phenomenal One is feeling rejuvenated once again!
— WWE (@WWE) December 28, 2021
Who else missed THIS @AJStylesOrg??#WWERaw pic.twitter.com/EM1xAnf6HH
लेकिन इसके बाद एजे ने मैच में वापसी करते हुए बीच की रस्सी से अपोलो क्रूस को गिरा दिया और उन्हें रिंग के बाहर भेज दिया। इसके बाद फेनोमेनल वन एप्रन से क्रूस को मूव लगाने वाले थे। लेकिन तब ही अपोलो ने उनका पैर पकड़कर खींच लिया और वह फर्श पर बुरी तरह से लैंड हुए। इसके बाद क्रूस ने एजे को उठाकर एप्रन पर बैक-फर्स्ट लगा दिया।
THIS IS AWE-SOME! 👏 👏 👏 👏 👏@WWEApollo@AJStylesOrg#WWERaw pic.twitter.com/1q8sPaanOm
— WWE (@WWE) December 28, 2021
इसके बाद दोनों सुपरस्टार्स को रिंग में देखा गया। जहां दोनों एक-दूसरे पर वार कर रहे थे। इसके बाद एजे ने क्रूस पर पेले किक लगाई। लेकिन जब लग रहा था कि एजे को ओपनिंग मिल चुकी है तब ही क्रूस ने स्टाइल्स को एक पॉवरबॉम्ब लगा दिया। इसके बाद क्रूस एक कवर के लिए गए लेकिन एजे ने 2 पर किक आउट कर दिया। अपोलो एक और मूव लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन एजे टॉप टर्नबकल पर चढ़ गए और एक रिवर्स डीडीटी में उन्हें पकड़ लिया।
इसके बाद कमांडर अजीज ने क्रूस की एजे स्टाइल्स के फेनोमेनल फोरआर्म से बचने में मदद की। मैच के अंतिम क्षणों में क्रूस को एजे को एप्रन पर पटकते हुए देखा गया, लेकिन स्टाइल्स ने मैच में वापसी करते हुए क्रूस को एक स्टाइल्स क्लैश लगा दिया और उन्हें पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया।
PHENOMENAL FOREARM!!!@AJStylesOrg slays a giant on #WWERaw! pic.twitter.com/FsHmsZC4mu
— WWE (@WWE) December 28, 2021
इस मैच के खत्म होने के बाद कमांडर अजीज ने एजे पर अटैक करने की कोशिश की, लेकिन वह रिंग से बच निकले। लेकिन जब कमांडर अजीज थके हुए क्रूस को देख रहे थे तब ही अचानक से एजे स्टाइल्स ने कमांडर अजीज को एक फेनोमेनल फोरऑर्म लगा दिया।
WWE Raw Results Highlights: Kevin Owens in the ring
Smarter than @WWERollins.
— WWE (@WWE) December 28, 2021
Tougher than @WWEBigE.
Stronger than @fightbobby.
Do you agree with @FightOwensFight?#WWERaw pic.twitter.com/9CGdiY5trp
केविन ओवंस ने रिंग में आकर डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स को संबोधित करते हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 पीपीवी में डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप मैच के लिए अपनी तैयारियों के बारे में बात की। उन्होंने अपनी रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि वह डे 1 पर चैंपियन बनने वाले हैं क्योंकि ऑड्स उनके पक्ष में हैं। जब वह अपनी बात कह रहे थे तब ही एमवीपी ने आकर उनके सेगमेंट को बाधित किया।
"I am going to rip the wet noodle arms off of @FightOwensFight's ectomorphic body. Someone is gonna end up in the Hurt Lock because we are back in The All Mighty Era!"@fightbobby 📱 @The305MVP#WWERaw pic.twitter.com/1a9ysnLWLy
— WWE (@WWE) December 28, 2021
एमवीपी डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 पर बॉबी लैश्ले की संभावनाओं को बताने के लिए रैंप पर आए। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते केविन ने जो बॉबी और बिग के साथ किया वह उनकी इस रणनीति की सरहाना करते हैं। इसके बाद यह सेगमेंट हर्ट बिजनेस के शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक अलेक्जेंडर के द्वारा बाधित किया गया।
UP NEXT on #WWERaw@FightOwensFight vs. @CedricAlexander pic.twitter.com/8gAmraB8dy
— WWE (@WWE) December 28, 2021
ओवंस ने सोचा था कि एमवीपी एक योजना के साथ आए हैं, लेकिन ऐसा नहीं था।बेंजामिन और अलेक्जेंडर दोनों ही अपने आप वहां पहुंचे थे। जिसके बाद केविन और हर्ट बिजनेस के बीच कुछ शब्दों का आदान-प्रदान हुआ और इसके बाद ओवंस ने सेड्रिक अलेक्जेंडर को एक मैच के लिए चुनौती दी।
WWE Raw Results Highlights: Kevin Owens vs. Cedric Alexander
.@CedricAlexander is feelin' it!#WWERaw pic.twitter.com/4uRXFaShhK
— WWE (@WWE) December 28, 2021
इस मैच की शुरुआत से ही केविन सेड्रिक पर भारी पड़े। जहां केविन सेड्रिक को कॉर्नर में ले जाते और केनन बॉल लगाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने सेड्रिक को उठाकर उन्हें एक सुपलेक्स लगा दिया। ओवंस इस मैच में कंट्रोल में थे। लेकिन जब ओवंस ने सेड्रिक को पॉप-अप पॉवरबॉम्ब लगाने की कोशिश की तब ही सेड्रिक मैच में वापसी करते हुए नजर आए।
DOMINANT.@FightOwensFight#WWERaw pic.twitter.com/PEdRz7dYbr
— WWE (@WWE) December 28, 2021
उन्होंने ओवंस को रिंग के बाहर भेजा और उन पर एक रनिंग डाइव लगा दी। इसके बाद सेड्रिक ने रिंग में लाकर ओवंस पर अपना हमला जारी रखा। उन्होंने पहले ओवंस के चेहरे पर एप्रन से लात मारी और फिर उन्हें मैट पर पटक दिया। लेकिन इसी बीच अचानक से ओवंस ने सेड्रिक को एक पॉवरबॉम्ब और फिर उसके बाद एक स्टनर लगा दिया और उन्हें पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया।
Ask for a mic.
— WWE (@WWE) December 28, 2021
Get STUNNED.@FightOwensFight is ready for #WWEDay1 THIS SATURDAY.#WWERaw pic.twitter.com/xWLoAKHXKL
इस मैच के खत्म होने के बाद शेल्टन बेंजामिन रिंग में आए लेकिन ओवंस ने एक स्टनर के साथ उनका स्वागत किया।
WWE Raw Results Highlights: Video Footage
It is ON for the #WWERaw #WomensTitle at #WWEDay when @YaOnlyLivvOnce challenges @BeckyLynchWWE!
— WWE (@WWE) December 28, 2021
Stream #WWEDay1 live THIS SATURDAY at 8E/5P exclusively on @peacockTV in the U.S. and @WWENetwork everywhere else. pic.twitter.com/MBKxGk3Oj8
लिव मॉर्गन और बेकी लिंच के बीच दुश्मनी की एक वीडियो फुटेज चलाई गई।
WWE Raw Results Highlights: United States Championship- Damian Priest vs. Dolph Ziggler
Have a seat, @HEELZiggler.@ArcherofInfamy#WWERaw pic.twitter.com/EUVhdkkp32
— WWE (@WWE) December 28, 2021
इस मैच के लिए जैसे ही घंटी बजी वैसे ही डॉल्फ जिगलर और डेमियन प्रीस्ट एक-दूसरे के आगे पीछे चले गए। जिगलर प्रीस्ट के प्रहारों से बच रहे थे। जिसमें वह कुछ समय तक तो कामयाब रहे। लेकिन अंत में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन उन्हें एक बिग बूट लगाने में सफल हो गए।
VINTAGE ZIGGLER!@HEELZiggler#WWERaw pic.twitter.com/hEThZnZcDy
— WWE (@WWE) December 28, 2021
इसके बाद प्रीस्ट पूरी तरह से जिगलर पर हावी हो गए और उन्हें वापसी का कोई भी मौका नहीं दे रहे थे।लेकिन कुछ ही देर के बाद दोनों सुपरस्टार्स रिंग के बाहर अनाउंस टेबल के पास पहुंच गए। जहां प्रीस्ट ने जिगलर को टाइमकीपर एरिया में फेंक दिया। लेकिन इसके बाद ही दोनों को रिंग में देखा गया। जहां जिगलर को अपने पैर के द्वारा प्रीस्ट को मैट पर फर्स्ट लगाते हुए देखा गया।
HERE COMES DAMIAN!!!@ArcherofInfamy#WWERaw pic.twitter.com/c3aIIhuQEh
— WWE (@WWE) December 28, 2021
इसके बाद जिगलर ने प्रीस्ट को कुछ शब्द कहते हुए एक थप्पड़ लगा दिया।जिसके बाद प्रीस्ट गुस्से में आ गए और उन्होंने जिगलर पर बुरी तरह से अटैक करना शुरू कर दिया और उन्हें कॉर्नर में ले गए। जहां उन्होंने जिगलर पर अपना हमला जारी रखा और जब वह रेफरी के कहने पर भी नहीं रुके तो रेफरी ने इस मुकाबले को डिस्क्वालिफाई कर दिया।
HIT THE LIGHTS, DAMIAN!@ArcherofInfamy#WWERaw pic.twitter.com/4ehUXKfHCi
— WWE (@WWE) December 28, 2021
लेकिन प्रीस्ट इतने गुस्से में थे कि वह मैच के खत्म होने के बाद भी नहीं रुके उन्होंने पहले तो जिगलर को रिंग से बाहर निकाला और फिर उन्हें बैरिकेड्स पर पटका। इसके बाद उन्होंने जिगलर को रिंगसाइड के पास एक परफेक्ट रेकनिंग लगा दी।
WWE Raw Results Highlights: The Miz and Maryse Wedding segment
Ahhh it feels SO good to hear that Hall of Fame theme music again for @EBischoff on #WWERaw! pic.twitter.com/jFVnEioMTL
— WWE (@WWE) December 28, 2021
मिज और मरीस की शादी के लिए सबसे पहले एरिक बिशफ रिंग में दिखाई दिए। जहां उन्होंने कहा कि उन्हें वापसीक करते हुए काफी खुशी हो रही है। इसके बाद द मिज और मरीस रिंग में आए। जहां मिज को फिर से मरीस से प्यार का इजहार करते हुए देखा गया। इसके बाद दोनों ने स्पीच देनी शुरू की, जहां दोनों ही एज के ऊपर निशाना साधते हुए नजर आए।
😭😭😭😭😭@MaryseMizanin@mikethemiz#WWERaw pic.twitter.com/HrkP4hVubI
— WWE (@WWE) December 28, 2021
इसके बाद बिशफ ने दोनों को अपनी शादी की कसम का आदान-प्रदान करने के लिए कहा। लेकिन जैसे ही दोनों ने अपनी शादी की कसमों का आदान-प्रदान किया वैसे ही रेटेड-आर सुपरस्टार एज इस वेडिंग सेगमेंट में बाधा डालने के लिए आ गए। जिसके बाद एज ने कहा कि वह इस पल को खराब नहीं करना चाहते। लेकिन वह डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 में मिज का बुरा हाल कर देंगे।
This was so entertaining to watch live. 🤣 #WWERaw pic.twitter.com/RI2spAHWWP
— JVSportsTalk PPV Pod (@PPV_Pod) December 28, 2021
It's a BROOD-BATH on #WWERaw courtesy of @EdgeRatedR!@mikethemiz@MaryseMizanin@EBischoff pic.twitter.com/sOTHHFtOZH
— WWE (@WWE) December 28, 2021
इसके बाद एज एक मुकस्कान के साथ रिंग से बाहर चले गए और अचानक से पूरा एरिना लाल हो गया और ब्रूड का म्यूजिक बजने लगा। इसके बाद सब कुछ लाल रंग का हो गया और फिर अचानक से मिज और मरीस के ऊपर एक तरल काला पदार्थ गिरने लगा। जिसकी वजह से मिज और मरीस दोनों के चेहरे और कपड़े काले हो गए और उनकी शादी का यह पूरा सेगमेंट बर्बाद हो गया।