WWE Raw Results Highlights: फिन बैलर को एक शानदार मैच में हराकर थ्योरी बने नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन, मेन इवेंट में कोडी रोड्स के सामने से रिंग छोड़कर भागे केविन ओवंस
WWE Raw Results Highlights & Live Streaming: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) का आज का एपिसोड न्यूयॉर्क, बफेलो के कीबैंक सेंटर…

WWE Raw Results Highlights & Live Streaming: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) का आज का एपिसोड न्यूयॉर्क, बफेलो के कीबैंक सेंटर से लाइव हुआ था। जिसकी शुरुआत सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के सेगमेंट से हुई थी और वहीं आज के शो का अंत कोडी रोड्स और केविन ओवंस (Cody Rhodes and Kevin Owens) के मैच से हुआ। लेकिन इन सबके अलावा और क्या हुआ आज रात रॉ पर आइए जानते हैं…
WWE Raw Results Highlights: Seth Rollins Segment
Hey! @WWERollins has arrived.
— WWE (@WWE) April 19, 2022
It's time for #WWERaw. pic.twitter.com/a08bDYgewl
मंडे नाइट रॉ के आज रात के शो की शुरुआत सैथ रॉलिंस ने की। जहां उन्होंने सबसे पहले रिंग में आकर ऑडियंस का स्वागत किया और फिर कहा कि यह एक पार्टी की तरह लगता है और फिर वह कोडी रोड्स को बाहर आने के लिए आमंत्रित करते हैं। जिसके बाद कोडी रिंग में आते हैं। जहां रॉलिंस उनसे पूछते हैं कि दुनिया के टॉप पर होना कैसा लगता है। जिसके जवाब में रॉलिंस कहते हैं कि बफेलो रोड्स का देश है। सैथ कहते हैं कि उनके साथ उनका मुद्दा समान है।
Where there is @CodyRhodes, there is 💥.#WWERaw pic.twitter.com/76rqFgcL1y
— WWE (@WWE) April 19, 2022
कोडी फैन्स के लिए पोज देते हैं जबकि सैथ उनका प्रोमो कट करते हैं। यह रॉलिंस का एक अलग दिशा में जाने का कारण बनता है। वह रोड्स परिवार के लिए अपने सम्मान के बारे में बात करने जा रहे थे, लेकिन उल्लेख करते हैं कि कैसे उन्होंने एक रात में कोडी को एक स्टार बना दिया। रॉलिन्स कहते हैं कि कोडी को रेसलमेनिया में काफी फायदा हुआ था क्योंकि वह एक आश्चर्यजनक प्रतिद्वंद्वी थे। वह कहते हैं कि वह इस तथ्य के साथ नहीं रह सकते कि कोडी उनसे बेहतर है। इसके बाद सैथ दावा करते हैं कि उनका बात करना और उनका चलता कोडी से बेहतर है।
Upstage @WWERollins? Oh you better believe that's a stompin!@CodyRhodes #WWERaw pic.twitter.com/9amBGdNynm
— WWE (@WWE) April 19, 2022
रॉलिंस पहले डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन रह चुके हैं और यही उनकी नजर में रोड्स से बेहतर है। कोडी कहते हैं कि वह इस तथ्य को नहीं बदल सकते कि वह रेसलमेनिया में जीते थे। वह फैंस से पूछते हैं कि उन दोनों में से कौन से बेहतर है। जिस पर फैंस कोडी को सैथ से बेहतर बताते हैं।रॉलिन्स पहले भी WWE चैंपियन रह चुके हैं और यही उनकी नजर में रोड्स से बेहतर है। कोड़ी का कहना है कि वह इस तथ्य को नहीं बदलता है कि वह रेसलमेनिया में जीता था।
TONIGHT on #WWERaw@WWERollins will picks @CodyRhodes' opponent! Who could it be?? 👀 pic.twitter.com/gYUqQ4LEFf
— WWE (@WWE) April 19, 2022
वह फैंस से पूछते हैं कि उन दोनों में से कौन बेहतर है। उन्हें लगता है कि कोडी रोड्स सैथ रॉलिन्स से बेहतर हैं। इसके बाद रॉलिंस ने कोडी को मेन इवेंट में उनके द्वारा चुने गए एक अनजान प्रतिद्वंदी का सामना करने की चुनौती दी। जिसे रोड्स ने स्वीकार कर लिया।
WWE Raw Results Highlights: WWE Women’s Tag Team Championship Match
😬😬😬@RheaRipley_WWE #WWERaw pic.twitter.com/s1EUJWQO4T
— WWE (@WWE) April 19, 2022
इस मैच की शुरुआत साशा बैंक्स और रिया रिप्ले ने की। जहां रिया साशा पर हावी होती हुई नजर आईं। इसके बाद रिया ने लिव मॉर्गन का टैग किया, जहां दोनों ने डबल टीम का इस्तेमाल करते हुए साशा पर अटैक किया। लेकिन इसके बाद साशा लिव को एक किक लगाते हुए नाओमी को टैग कर देती हैं। जिसके बाद साशा और नाओमी दोनों मिलकर लिव पर अपने घुटनों से प्रहार करते हैं।
Can @SashaBanksWWE bounce back in this one?#WWERaw pic.twitter.com/sJiqyMcDxC
— WWE (@WWE) April 19, 2022
इसके बाद साशा टॉप रोप से लिव को क्रॉस बॉडी लगाती हैं और फिर साशा और नाओमी लिव का चेहर रिंगपोस्ट पर मार देती हैं। लेकिन इसी बीच रिया साशा और नाओमी पर हमला कर देती हैं और साशा को बैरिकेड पर रिप्टाइड लगा देती हैं। इसके बाद नाओमी और रिया रिंग में दिखाई देती हैं। जहां रिया नाओमी पर एक ओवरहेड फेसबस्टर लगाती हैं और फिर लिव को टैग देते हुए डबल टीम का इस्तेमाल करते हुए नाओमी को पिन करने की कोशिश करती हैं। लेकिन नाओमी किक आउट कर देती हैं।
In the zone.@RheaRipley_WWE #WWERaw pic.twitter.com/5Q6XYLZ95p
— WWE (@WWE) April 19, 2022
इसके बाद मॉर्गन नाओमी को एक एनज्यूगिरी लगाती हैं और इसी बीच रिया मॉर्गन से टैग ले लेती हैं। इसके बाद रिया नाओमी को रिप्टाइड लगाकर पिन करने की कोशिश करती हैं। लेकिन साशा इसे तोड़ देती हैं।उनमें से दो ठीक हो गए, क्योंकि लिव ने नाओमी को पॉवरबॉम्ब्स कर दिया। रिया एक रिप्टाइड मारती है लेकिन साशा उसे तोड़ देती है। इसके बाद साशा और नाओमी रिया पर अपने डबल टीम के फिनिशर को लगाती हैं और फिर नाओमी रिया पर नेल्सन लगाती हैं।
WHAT IS HAPPENING?!@RheaRIpley_WWE just betrayed @YaOnlyLivvOnce on #WWERaw! pic.twitter.com/KoK1PPUUCj
— WWE (@WWE) April 19, 2022
जिसके बाद साशा रिया को कवर कर देती हैं और इस मैच में जीत हासिल करके अपने टाइटल को बरकरार रखती हैं। लेकिन इस मैच के बाद रिया और लिव में बहस होती हुई दिखाई देती है और रिया लिव पर पीछे से अटैक कर देती हैं।
WWE Raw Results Highlights: Sonya Deville Segment
Can @SonyaDevilleWWE become #WWERaw Women's Champion? pic.twitter.com/I9D5lb7ZNs
— WWE (@WWE) April 19, 2022
इस हफ्ते सोन्या डेविल को एक सेगमेंट में शामिल होते हुए देखा गया। जहां उन्होंने बियांका बिलेयर पर अटैक करने के बारे में बात की। जब सोन्या अपनी बात कह ही रही थीं कि तब ही बियांका भी रिंग में आ गईं।
cc: @ScrapDaddyAP@SonyaDevilleWWE @BiancaBelairWWE #WWERaw pic.twitter.com/e66xDTjw8i
— WWE (@WWE) April 19, 2022
इसके बाद बाद बियांका ने सोन्या को रॉ पर ही मैच के लिए चुनौती दी। जिसके लिए सोन्या ने साफ इंकार कर दिया। लेकिन इसके बाद सोन्या मान गईं और उन्होंने कहा कि वह अगले हफ्ते उनके खिलाफ लड़ेंगी। जिसके बाद बियांका ने सोन्या को केओडी लगा दी।
WWE Raw Results Highlights: Veer Mahaan vs. Jeff Brooks
Holy Moly!@VeerMahaan #WWERaw pic.twitter.com/jmSKWGkEVw
— WWE (@WWE) April 19, 2022
आज रात वीर महान का मुकाबला एक लोकर टैलेंट जैफ ब्रुक्स के साथ हुआ। जिसमें वीर महान का ही दबदबा देखने को मिला। वीर ने ब्रुक्स पर जीत हासलि करने के लिए पहले उन्हें मिलियन डॉलर आर्म लगाया और फिर उन्हें फिनिशर सर्विकल क्लच में पकड़ लिया।
FEAR VEER@VeerMahaan#WWERaw pic.twitter.com/eiNNR4a9HP
— WWE (@WWE) April 19, 2022
जिसके बाद ब्रुक्स ने टैप आउट कर दिया। लेकिन ब्रुक्स के टैप आउट करने के बाद भी वीर ने उन्हें नहीं छोड़ा जिसके बाद ऑफिशियल्स को बीच में आकर ब्रुक्स को वीर से छुड़ाना पड़ा।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
Looks like #WWERaw Women's Champion @BiancaBelairWWE was fined for putting her hands on @SonyaDevilleWWE!
— WWE (@WWE) April 19, 2022
One. Dollar. pic.twitter.com/Avpo12PEyZ
बैकस्टेज सोन्या डेविल बियांका की इस हरकत से बिल्कुल भी खुश नजर आईं और उन्होंने एडम पीयर्स को बियांका पर जुर्माना लगाने के लिए कहा। जिस पर पीयर्स ने बियांका के ऊपर एक डॉलर का जुर्माना लगाया।
WWE Raw Results Highlights: Kevin Owens Show
"I have one question for everybody here tonight in Buffalo … 𝑾𝒉𝒐 𝒘𝒂𝒏𝒕𝒔 𝒕𝒐 𝑯𝑬𝑨𝑹 𝒁𝑬𝑲𝑬 𝑺𝑷𝑬𝑨𝑲?"#WWERaw pic.twitter.com/M7wXn93hxu
— WWE (@WWE) April 19, 2022
केविन ओवंस आज का शो काफी खास था। क्योंकि आज केओ शो में इजेक्यूल का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया गया। जिसे चाड गेबल के द्वारा किया जा रहा था।
SHOOOOSH!@WWEGable #WWERaw pic.twitter.com/GORyEYvYyr
— WWE (@WWE) April 19, 2022
लेकिन इस केविन इस बात को साबित करने में पूरी तरह से असफल रहे कि इजेक्यूल ही इलायस हैं। जिसके बाद केविन गुस्से में रिंग छोड़कर चले गए और फिर गेबल ने पीछे से इजेक्यूल पर हमला कर दिया।
WWE Raw Results Highlights: Ezekiel vs. Chad Gable
Narrowly avoided!@WWEGable #WWERaw pic.twitter.com/eYqNShNGOL
— WWE (@WWE) April 19, 2022
आज रात इजेक्यूल ने अपने डेब्यू मैच में चाड गेबल का सामना किया। इस मैच की शुरुआत में ही इजेक्यूल गेबल पर हावी हो गए। लेकिन जल्द ही गेबल ने मैच में वापसी करते हुए इजेक्यूल को परेशानी में डाल दिया।
Who wants to #SpeakwithZeke? 🗣#WWERaw pic.twitter.com/i9ee17vocD
— WWE (@WWE) April 19, 2022
इस बीच गेबल ने इजेक्यूल को मूनसॉल्ट लगाने की कोशिश की। लेकिन इजेक्यूल इससे बच गए। इसके बाद इजेक्यूल ने गेबल को स्पाइनबस्टर लगाकर अपने सबमिशन मूव में पकड़ लिया। लेकिन ओटिस ने इजेक्यूल पर अटैक कर दिया और इजेक्यूल डिस्क्वालिफिकेशन से यह मैच जीत गए।
WWE Raw Results Highlights: RK-Bro vs. The Street Profits
That #RKBro teamwork!@RandyOrton @SuperKingofBros #WWERaw pic.twitter.com/ndkROMkMBJ
— WWE (@WWE) April 19, 2022
स्ट्रीट प्रॉफिट्स और आरके-ब्रो के बीच आज रात रॉ में एक शानदार मैच देखने को मिला। इस मैच में दोनों ही टीमों ने अपने जबरदस्त मूव्स का इस्तेमाल किया। लेकिन इस मैच के दौरान एक समय पर आरके-ब्रो का पूरा कंट्रोल था। जहां आरके-ब्रो को एक साथ स्ट्रीट प्रॉफिट्स पर डीडीटी भी लगाते हुए देखा गया।
It's @WWEUsos!#WWERaw pic.twitter.com/Y250HFwFmP
— WWE (@WWE) April 19, 2022
इसके बाद आरके-ब्रो स्ट्रीट प्रॉफिट्स पर आरकेओ की तैयारी करने लगे। लेकिन तब ही स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने द उसोस का म्यूजिक प्ले कराया। जिससे आरके-ब्रो का ध्यान भटक गया और फिर स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने रिडल को पिन करते हुए इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
Beware.@EdgeRatedR @ArcherofInfamy#WWERaw pic.twitter.com/tvBjal6NMH
— WWE (@WWE) April 19, 2022
बैकस्टेज एज को प्रोमो कट करते हुए देखा गया। जहां उनके साथ डेमियन प्रीस्ट भी थे। इस प्रोमो में एज ने अपने नए रूप को धारण करने का कारण बताआ और सात ही एजे स्टाइल्स को रेसलमेनिया बैकलैश के लिए चैलेंज भी किया।
The lights just went out on #WWERaw!
— WWE (@WWE) April 19, 2022
It's revealed to be @EdgeRatedR and @ArcherofInfamy!!! pic.twitter.com/Y2d45ddWor
इसके बाद एजे स्टाइल्स बैकस्टेज इंटरव्यू लिया जाता है। जहां एजे एज का चैलेंज स्वीकार कर लेते हैं और तब ही एज और प्रीस्ट वहां आकर एजे पर अटैक कर देते हैं।
WWE Raw Results Highlights: Finn Balor vs. Theory – United States Championship
Is this Theory's time?!#WWERaw pic.twitter.com/TKI9m1MScB
— WWE (@WWE) April 19, 2022
यूएस चैंपियशनिप के लिए आज रात थ्योरी ने फिन बैलर का सामना किया। यह एक बहुत ही शानदार मैच था। जिसमें दोनों ही सुपरस्टार्स का जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली। इसके साथ ही दोनों सुपस्टार्स के कई शानदार मूव्स भी इस मैच में देखने को मिले। इस मैच में दोनों ही सुपरस्टार्स ने एक दूसरे को कई बार पिन करने का प्रयास किया।
It's a THEORY CELEBRATION on #WWERaw! pic.twitter.com/cv0ugGXCZd
— WWE (@WWE) April 19, 2022
IT'S FINALLY HAPPENING!!!
— WWE (@WWE) April 19, 2022
The NEW #USChampion @austintheory1 has earned his selfie with Mr. McMahon on #WWERaw. 📱📸 pic.twitter.com/kIzvDYbKkw
मैच के दौरान बैलर थ्योरी को कू डी ग्रा देने के काफी करीब पहुंच गए थे। लेकिन थ्योरी ने खुद को इससे बचाते हुए उन्हें एटीएटल लगा दिया और इस मैच में जीत हासिल करके नए यूएस चैंपियन बन गए। इस मैच के बाद रिंग में कई सुपरस्टार्स रिंग में दिखाई दिए। जिन्होंने थ्योरी को अपने कंधों पर उठा लिया। इसके बाद विंस मैकमोहन की भी एंट्री हुई। जिसके बाद थ्योरी ने मैकमोहन के साथ सेल्फी भी ली।
WWE Raw Results Highlights: Double Wedding Ceremony
What's up? A Double Commitment Ceremony right now on #WWERaw with @RonKillings! pic.twitter.com/69bctXlW3S
— WWE (@WWE) April 19, 2022
It's a #TeamBAD reunion!!!
— WWE (@WWE) April 19, 2022
It's so beautiful. 😭😭😭@TaminaSnuka @SashaBanksWWE @NaomiWWE #WWERaw pic.twitter.com/p4yxTfnAgE
आर-ट्रुथ डबल वेडिंग सेरेमनी को अंजाम देने के लिए रिंग में आते हैं। जहां रेगी की शादी डाना ब्रुक और अकीरा टोजावा की शादी टमिना से होने जा रही है। इस शादी के मेहमानो में निक्की ए.एस.एच. और लॉस लोथारियोस शामिल थे। इसके बाद आर-ट्रुथ सभी को याद दिलाते हैं कि समारोह के दौरान 24/7 चैंपियनशिप ऑफ-लिमिट है।
Amazing.@SashaBanksWWE @NaomiWWE #WWERaw pic.twitter.com/BbfI0Vfrmb
— WWE (@WWE) April 19, 2022
इसके बाद ट्रूथ डैना ब्रुक और टमिना को बुलाते हैं। जहां साशा बैंक्स और नाओमी टमिना की ड्रेस को उठाते हुए नजर आती हैं। इसके बाद ट्रूथ दोनों जोड़ियों को विवाह की शपथ लेने के लिए कहते हैं और फिर डैना और रेगी एक- दूसरे के लिए कुछ बाते कहते हैं। वहीं टमिना और टोजावा कहते हैं “हाँ, वही।”
Woah woah woah…#WWERaw pic.twitter.com/VvuR9TpEyt
— WWE (@WWE) April 19, 2022
इसके बाद ट्रूथ पूछते हैं कि किसी को इस शादी से कोई अपत्ति तो नहीं है। जिसके जवाब में टमिना कहती हैं कि हां उन्हें है। इसके बाद पहले वह टोजावा को रेगी के साथ बदल देती हैं और फिर टोजावा को रेगी के साथ खड़ा करके खुद डैना के साथ खड़ी हो जाती हैं और फिर टोजावा को अपने साथ और रेगी को डैना के साथ खड़ा कर देती हैं। जिसे देखकर सभी हैरान हो जाते हैं।
It's so beautiful!!!#WWERaw pic.twitter.com/lKXxaGVT5D
— WWE (@WWE) April 19, 2022
GIF reactions to the Double Commitment Ceremony on #WWERaw ⤵️ pic.twitter.com/WENwiBILun
— WWE (@WWE) April 19, 2022
इसके बाद दोनों जोड़े औपचारिक रूप से विवाहित होने के बाद एक-दूसरे को किस करते हैं। जहां रेगी डैना को किस करते हुए पिन कर देते हैं। वहीं टमिना रेगी को सुपरकिक लगाकर पिन कर देती हैं और टोजावा टमिना को रोलअप करके पिन करते हैं। इसके बाद डैना टोजावा पर क्रॉसबॉडी लगाकर उन्हें कर देती हैं। जिसके बाद 24/7 डैना ट्रूथ की पीठ पर बैठकर भाग जाती हैं।
WWE Raw Results Highlights: Bobby Lashley Backstage Interview
बॉबी लैश्ले को एमवीपी का एक वीडियो मैसेज दिखाया जाता है, जहां वह कहते हैं कि लैश्ले उनके बिना कुछ नहीं है और अब वह ओमोस को वह सब सीखा रहे हैं, जो कभी उन्होंने लैश्ले को सिखाया था। इसके बाद वह ओमोस अगले हफ्ते लैश्ले को आर्म-रेसलिंग मैच के लिए चुनौती देते हैं।
"I accept! – @fightbobby has accepted Omos' arm wrestling match for next week on RAW! 💪#WWERAW pic.twitter.com/o1mGDv66C9
— WWE on BT Sport (@btsportwwe) April 19, 2022
जिसके जवाब में लैश्ले कहते हैं कि वह एमवीपी तक पहुंचने के लिए ओमोस से गुजरेंगे। वह चुनौती को स्वीकार करते हैं और कहते हैं कि वह एमवीपी को दिखाएंगे कि उन्हें अभी भी द ऑल-माइटी क्यों कहा जाता है।
WWE Raw Results Highlights: Cody Rhodes vs. Kevin Owens
BROMANCE GOALS.@FightOwensFight @WWERollins #WWERaw pic.twitter.com/oYNqOyMUG2
— WWE (@WWE) April 19, 2022
इस मैच में कोडी रोड्स एक अनजान प्रतिद्वंदी का सामना करने वाले हैं। कोडी के रिंग में आने के बाद सैथ रॉलिंस का म्यूजिक हिट होता है। जहां वह कोडी के अनजान प्रतिद्वंदी का खुलासा करते हैं। जो कोई और नहीं बल्कि केविन ओवंस होते हैं। इसके बाद केविन रिंग में जाते हैं। जहां यह मैच क्लासिक लॉक के साथ शुरू होता है।
Here comes KO!@FightOwensFight #WWERaw pic.twitter.com/TUOOTtlznE
— WWE (@WWE) April 19, 2022
लेकिन जल्द ही केविन रोड्स पर हावी हो जाते हैं। इसके बाद रोड्स केविन को रिंग के बाहर निकाल देते हैं और फिर उन पर एक सुसाइड डाइव लगाने की कोशिश करते हैं। जिसे केविन रोक लेते हैं और फिर रोड्स को बैरिकेड्स पर पटक देते हैं। इसके बाद यह एक्शन रिंग में जाता है। जहां रोड्स को मैच में वापसी करते हुए देखा जाता है। लेकिन केविन सेंटान लगाते हुए कोडी की गति को रोक देते हैं और फिर से रोड्स पर नियंत्रण प्राप्त कर लेते हैं।
Are you okay, @FightOwensFight?@CodyRhodes #WWERaw pic.twitter.com/u3qHL3ZnlG
— WWE (@WWE) April 19, 2022
इसके बाद रोड्स केविन पर एल्बो शॉट्स लगाते हुए वापसी करने की कोशिश करते हैं। लेकिन केविन ने एक सुपलेक्स लगाते हुए रोड्स को पिन करने की कोशिश की।लेकिन रोड्स ने किक आउट कर दिया। इसके बाद रोड्स को ओवंस पर वर्टिकल सुपलेक्स लगाते हुए देखा गया और फिर रोड्स ने ओवंस पर क्रॉस रोड्स लगाने की कोशिश की। जिससे ओवंस बच गए।
Speaking of ADRENALINE…@CodyRhodes#WWERaw pic.twitter.com/JHsYTVsHEz
— WWE (@WWE) April 19, 2022
इसके बाद ओवंस ने टॉप रोप से रोड्स पर एक स्वांटन लगाने की कोशिश की। लेकिन कोडी अपने घुटने ऊपर उठा दिए। जिसके बाद दोनों सुपरस्टार रिंग के बाहर चले गए। जहां रोड्स ने केविन को अनाउंस टेबल के पीछे फेंक दिया। इसके बाद सैथ रॉलिंस का म्यूजिक हिट हुआ और वह एट्रेंस एरिया पर दिखाई दिए।
इसके बाद रोड्स और ओवंस दोनों ही टॉप टर्नबकल पर नजर आए । जहां ओवंस ने हैड बट लगाते हुए रोड्स को नीचे गिरा दिया और फिर ओवंस ने रोड्स पर एक फ्रॉग स्पलैश लगाकर उन्हें पिन करने की कोशिश की। लेकिन रोड्स ने किकआउट कर दिया। लेकिन इसके बाद रोड्स ने एक हरिकेन राना और फिर एक सुपरकिक लगाते हुए मैच में वापसी करने की कोशिश की।
लेकिन इसके बाद ओवंस ने एक पॉपअप पावरबॉम्ब लगाकर रोड्स को पिन करने की कोशिश की। लेकिन रोड्स ने किकआउट कर दिया। इसके बाद ओवंस फिर से टॉप टर्नबकल पर चढ़ गए। जहां ओवंस ने रोड्स को एक सुपलेक्स लगाया और फिर से रोड्स को पिन करने की कोशिश की। लेकिन रोड्स ने अपना पैर निचली रस्सियों पर रख गिया।
What did @WWERollins just say to @FightOwensFight?!
— WWE (@WWE) April 19, 2022
KO just walked out on the match with @CodyRhodes and accepts the count-out loss on #WWERaw! pic.twitter.com/RFfLZnAg2E
इसके बाद रोड्स और ओवंस एप्रन पर गए। जहां रोड्स ने ओवंस को उठाकर फेंक दिया। जिसके बाद ओवंस और सैथ में रिंग के बाहर बहस होती हुई दिखाई दी और वहीं रेफरी 10 काउंट करने लगे।जिसके बाद रोड्स इस मैच को काउंट आउट से जीत गए। लेकिन इस मैच के बाद रॉलिंस ने रोड्स पर पीछे से अटैक करते हुए उन्हें रिंग से बाहर गिरा दिया।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें