WWE Raw Results Highlights: वीर महान ने रॉ पर अपना इन-रिंग डेब्यू करते हुए डोमिनक मिस्टीरियो को भेजा अस्पताल, द उसोस ने रैंडी ऑर्टन को सुपरकिक लगाते हुए किया शो का अंत
WWE Raw Results Highlights & Live Streaming: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) का आज का शो मिशिगन,डेट्रॉइट के लिटिल कैसर एरिना…

WWE Raw Results Highlights & Live Streaming: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) का आज का शो मिशिगन,डेट्रॉइट के लिटिल कैसर एरिना से लाइव हुआ। जिसकी शुरुआत मिज टीवी से हुई। वहीं आज के शो का अंत द उसोस और स्ट्रीट प्रॉफिट्स (The Usos and The Street Profits) के मैच से हुआ। लेकिन इसके अलावा और क्या हुआ आज रात रॉ पर आइए जानते हैं…
WWE Raw Results Highlights: The Miz Segment
"What I NEED to do is win the Undisputed WWE Universal Championship!" – @CodyRhodes #WWERaw pic.twitter.com/sSFJS6SpZr
— WWE (@WWE) April 12, 2022
मंडे नाइट रॉ के आज रात के शो की शुरुआत मिज टीवी से हुई। जहां द मिज के स्पेशल गेस्ट कोई और नहीं बल्कि उन्हीं के चैलेंजर कोड्स थे। द मिज ने अपने इस सेगमेंट में कोडी पर निशाना साधते हुए उनकी बेज्जती की। लेकिन कोडी ने उनसे कहा कि वो अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बनना चाहते हैं। लेकिन मिज ने उनसे कहा कि सैथ रॉलिंस कोडी से अपना रीमैच चाहते हैं और इस बार रोड्स उन्हें चौंका नहीं सकते।
Make 'em chant Cody!@CodyRhodes #WWERaw pic.twitter.com/7rbQ0bdMxZ
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इसके बाद मिज ने खुद की तारीफ करते हुए अपनी रेसलमेनिया की जीत के बारे में बात की। कोडी ने मिज की जवाब देते हुए कहा कि वह उन्हें सैथ को रीमैच देने में कोई परेशानी नहीं है और साथ ही उन्होंने मिज पर अपनी जीत का दावा भी किया। इसी बीच मिज ने कोडी पर अटैक करने की कोशिश की। लेकिन कोडी ने मिज को रिंग से बाहर भेज दिया।
WWE Raw Results Highlights: Veer Mahaan vs. Dominik Mysterio
MILLION DOLLAR ARM@VeerMahaan #WWERaw pic.twitter.com/cZThYBnwE6
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इस मैच के लिए पहले रे मिस्टीरियो को बुक किया गया था। लेकिन रे आज रॉ पर दिखाई नहीं दिए। जिसकी वजह से डोमिनिक ने वीर महान का सामना किया। इस मैच की शुरुआत में वीर ने डोमिनिक पर अटैक करने की कोशिश की।लेकिन डोमिनिक ने खुद को वीर से बचा लिया। लेकिन डोमिनिक ज्यादा देर तक खुद को वीर से नहीं बचा सके।
No one can stop @VeerMahaan!#WWERaw pic.twitter.com/Fb2VYwEmH2
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इस मैच के दौरान डोमिनिक ने एक बार वीर को रिंग के बाहर भी भेज दिया। जहां उन्होंने वीर पर क्रॉस बॉडी लगाने की कोशिश की। लेकिन वीर ने डोमिनिक को उठाकर बैरिकेड पर पटक दिया और और पहले रिंग के बाहर और फिर रिंग के अंदर एक मिलियन डॉलर मैन हिट लगाया। इसके बाद वीर ने डोमिनिक को सर्विकल क्लच में पकड़ लिया। जिसके बाद डोमिनिक ने सबमिट कर दिया और वीर इस मैच को जीत गए।
Unfortunately for @DomMysterio35, @VeerMahaan has arrived on #WWERaw. pic.twitter.com/hScyALy4t9
— WWE (@WWE) April 12, 2022
लेकिन इस मैच के बाद भी वीर का डोमिनिक पर अटैक जारी रहा और वह डोमिनिक सर्विकल क्लच में पकड़े रहे। जिसके बाद ऑफिशियल्स डोमिनिक को छुड़ाने के लिए रिंग में आए। जिसके बाद वीर ने डोमिनिक को छोड़ा। इसके बाद डोमिनिक को स्ट्रेचर पर एंबुलेस मे ले जाया गया।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
A furious @AJStylesOrg ambushed @ArcherofInfamy backstage on #WWERaw! pic.twitter.com/WpjetNw0Wu
— WWE (@WWE) April 12, 2022
बैकस्टेड एजे स्टाइल्स को डेमियन प्रीस्ट पर अटैक करते हुए देखा। जहां ऑफिशियल्स ने आकर दोनों को अलग किया।
WWE Raw Results Highlights: Aj Styles vs. Damian Priest
The Phenomenal @AJStylesOrg is on a roll against @ArcherofInfamy!#WWERaw pic.twitter.com/oH0OxHWs9v
— WWE (@WWE) April 12, 2022
एजे स्टाइल्स ने इस मैच के शुरुआत में ही डेमियन प्रीस्ट पर अटैक करना शुरू कर दिया। लेकिन प्रीस्ट ने भी जल्द ही मैच में वापसी कर ली। इसके बाद एजे ने एक क्लॉथलाइन लगाते हुए प्रीस्ट को रिंग से बाहर कर दिया। इसके बाद एजे ने प्रीस्ट पर एक नी लगाई। जिससे प्रीस्ट का सिर रिंग पोस्ट से टकरा गया।
👀👀@AJStylesOrg #WWERaw pic.twitter.com/ktu5vkhOiX
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इसके बाद एजे ने प्रीस्ट को बैरिकेड्स के पीछे भेज दिया और फिर उनका सिर पहले कमेंट्री टेबल और फिर एप्रन पर पटका इसके बाद एजे ने रिंग के अंदर से बाहर खड़े प्रीस्ट पर फेनोमेनल फोरऑर्म लगाया। इसके बाद यह एक्शन रिंग के अंदर गया। जहां पहले प्रीस्ट एजे पर और फिर एजे प्रीस्ट पर हावी होते हुए नजर आए।
What the?!@ArcherofInfamy #WWERaw pic.twitter.com/ppodM9aa2i
— WWE (@WWE) April 12, 2022
😱@ArcherofInfamy #WWERaw pic.twitter.com/4vq6jx27Wx
— WWE (@WWE) April 12, 2022
लेकिन इसके बाद प्रीस्ट ने भी जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए एजे को परेशानी में डाल दिया और फिर एजे पर रेकेनिंग लगाने की कोशिश की। लेकिन एजे ने पेले किक से इसका मुकाबला किया। इसके बाद एजे ने प्रीस्ट पर फेनोमेनल फोरऑर्म लगाने की कोशिश की। लेकिन प्रीस्ट ने उन्हें किक लगा दी। जिसकी वजह से वह रिंग से बाहर गिर गए और तब ही पर्पल रंग स्पॉटलाइन प्रीस्ट पर आकर गिरती है। जिसके बाद इस मैच का अंत हो जाता है।
WWE Raw Results Highlights: Cody Rhodes vs. The Miz
Who has the better antics … @WWERollins or @CodyRhodes?#WWERaw pic.twitter.com/HH9lyEGm7r
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इस मैच को देखने के लिए सैथ रॉलिंस भी कमेंट्री टेबल पर मौजूद थे। इस मैच की शुरुआत में कोडी मिज पर हावी होते हुए नजर आए। जहां उन्हें मिज पर बॉडीस्लैम और ड्रॉपकिक भी लगाते हुए देखा गया। इसके बाद कोडी ने फ्रंट सुपलेक्स लगाते हुए मिज को पिन करने की कोशिश की। लेकिन मिज ने किकआउट कर दिया।
CODY CUTTER!@CodyRhodes #WWERaw pic.twitter.com/Jb3fgNYuZq
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इसके बाद मिज ने वापसी करते हुए कोडी पर अपने जबरदस्त मूव्स लगाए। लेकिन इसके बाद दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर अपने सबमिशन मूव भी लगाए। मैच के अंतिम क्षणों में कोडी ने मिज पर पहले कोडी कटर और फिर क्रॉस रोड्स लगाते हुए उन्हें पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
Sneaky sneaky…@WWERollins @CodyRhodes #WWERaw pic.twitter.com/mxydSVDb8d
— WWE (@WWE) April 12, 2022
मैच के बाद सैथ रॉलिंस रिंग के अंदर आए और उन्होंने रोड्स को रीमैच के लिए चैलेंज किया। जिसे रोड्स ने स्वीकार कर लिया।
WWE Raw Results Highlights: Naomi vs. Liv Morgan
AMAZING@NaomiWWE #WWERaw pic.twitter.com/kTQcncUBAl
— WWE (@WWE) April 12, 2022
रॉ पर आज रात रिया रिप्ले और लिव मॉर्गन विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए साशा बैंक्स और नाओमी का सामना करने वाली थीं। लेकिन बाद में प्लान में बदलाव करते हुए इस मैच को एक सिंग्लस मैच में बदल दिया गया। जहां लिव का सामना नाओमी से हुआ। जहां नाओमी शुरूआत में ही लिव पर हावी रहीं।
That's some @TheRock level ring slide! 😲@NaomiWWE#WWERaw pic.twitter.com/3j3yhDUcMc
— WWE (@WWE) April 12, 2022
लेकिन लिव ने भी जबरदस्त वापसी करते हुए नाओमी पर अपने मूव्स लगाए। मैच के अंतिम क्षणों में दोनों विमेंस सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे को पिन करने की कोशिश की। जिसमें नाओमी को जीत हासिल हुई और उन्होंने इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली।
WWE Raw Results Highlights: MVP Segment
Welcome to the #VIPLounge with … @fightbobby?!#WWERaw pic.twitter.com/DxWhfoIWu3
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इस सेगमेंट में बॉबी लैश्ले ने रिंग में आकर कहा कि वह इस लॉन्ज का हिस्सा नहीं थे। लेकिन पिछले हफ्ते के बाद अब वह इसमें शामिल हो गए हैं। इसके बाद बॉबी ने एमवीपी को बाहर बुलाया। जिसके बाद एमवीपी ओमोस के साथ बाहर आए। इसके बाद एमवीपी ने कहा कि उन्होंने लैश्ले को बनाया है।
This is reality.@The305MVP @TheGiantOmos #WWERaw pic.twitter.com/uosOROGUSB
— WWE (@WWE) April 12, 2022
THIS is what @fightbobby thinks of the #VIPLounge!#WWERaw pic.twitter.com/78M832BPeT
— WWE (@WWE) April 12, 2022
लेकिन लैश्ले ने एमवीपी पर पलटवार करते हुए कहा कि एमवीपी को ही उनकी मदद की जरूरत थी। इसके बाद एमवीपी ने लैश्ले को अतीत और ओमोस को भविष्य बताया। जिसके बाद लैश्ले ने कहा कि ओमोस को हराने के बाद उनकी नजर एमवीपी पर ही होगी।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
"Actually … you can just call me THEORY."
— WWE (@WWE) April 12, 2022
@austintheory1 sets the record straight on #WWERaw. pic.twitter.com/tSca5Td2Gb
बैकस्टेज एडम पीयर्स और सोन्या डेविल इस बात का ऐलान करते हैं कि अगले हफ्ते थ्योरी को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच मिलेगा।
NEXT WEEK on #WWERaw@FightOwensFight will put Ezekiel through a lie detector test! pic.twitter.com/GSs1gObGbo
— WWE (@WWE) April 12, 2022
वहीं इसके अलावा अगले हफ्ते केविन ओवंस ने पीयर्स और डेविल से इजेक्यूल का लाई डिटेक्टर टेस्ट करने की मांग की। जिसे सोन्या ने स्वीकार कर लिया और साथ ही सोन्या ने पीयर्स से कहा कि वह बियांका बिलेयर की अगली प्रतिद्वंद्वी के बारे में कुछ सोच रही हैं।
WWE Raw Results Highlights: Bianca Belair vs. Queen Zelina
#WWERaw Women's Champion @BiancaBelairWWE vs. Queen @ZelinaVegaWWE right now!
— WWE (@WWE) April 12, 2022
Who do you roll with? pic.twitter.com/WM5KzsSRLd
इस मैच की शुरुआत में ही क्वीन जेलिना ने बियांका बिलेयर को एक रोलअप करने की कोशिश की। लेकिन बियांका इससे बच गईं। इसके बाद जेलिना ने बियांका को एक बेक स्टेपर लगाकर बियांका को पिन करने की कोशिश की। लेकिन बियांका ने इसे भी ब्रेक कर दिया।
E! S! T!@BiancaBelairWWE #WWERaw pic.twitter.com/majdxRnMTs
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इसके बाद जेलिना ने बियांका को सबमिशन में डाल दिया। जिससे बचकर बियांका ने अपनी जबरदस्त ताकत का इस्तेमाल करते हुए जेलिना को कई बेहतरीन मूव्स लगाए और फिर अंत में एक केओडी लगाते हुए जेलिना को पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
HEY NOW!@SonyaDevilleWWE#WWERaw pic.twitter.com/89yNinIkPj
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इस मैच के बाद सोन्या डेविल बाहर आती हैं। जहां वह बियांका बिलेयर की पहली चैलेंजर के नाम का खुलासा करने वाली हैं। इसके बाद सोन्या ने बियांका को रॉ विमेंस चैंपियन बनने पर बधाई दी और कहा कि बियांका के अगले चैलेंजर को ढूंढने की जिम्मेदारी उन पर हैं। उन्होंने इस बीच रॉ विमेंस की डिवीजन की कई सुपरस्टार्स का नाम लिया जो बियांका से लड़ सकती हैं।
"Your next opponent … is ME!"@SonyaDevilleWWE just signed the open contract to challenge @BiancaBelairWWE for the #WWERaw #WomensTitle! 😲😲😲 pic.twitter.com/H0XZSnNQvS
— WWE (@WWE) April 12, 2022
लेकिन बियांका ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन कदम आगे बढ़ाता है। इसके बाद बियांका एक ओपन कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर देती हैं। जिसके अनुसार कोई भी उन्हें चुनौती दे सकता है।इसके बाद सोन्या रिंग में बियांका के चैलेंजर के बुलाती हैं और फिर सभी रैंप की और देखने लगते हैं। लेकिन तब ही सोन्या बियांका पर अटैक कर देती हैं और खुद को उनके अगले चैलेंजर के रूप में घोषित करती है।
WWE Raw Results Highlights: Dana Brooke and Tamina Bachelor Party
Is this area pager friendly?#WWERaw@DanaBrookeWWE @TaminaSnuka pic.twitter.com/5a20u1195b
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इस सेगमेंट में डाना ब्रकु और टमीना को अपनी बैचलर पार्टी का मजा लेते हुए देखा गया। जहां लोस लोथारियस भी पहुंचे। वहीं इसी बीच निक्की ए.एस.एच ने लगभग डाना को पिन करके 24*7 चैंपियनशिप को जीत लिया था। जिसके बाद पार्टी में बवाल मच गया। लेकिन तब ही आर ट्रूथ ने घोषणा की कि वह अगले हफ्ते दोनों शादियों को ऑफिशिएट करेंगे।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
— Adam Pearce (@ScrapDaddyAP) April 12, 2022
बैकस्टेज एडम पीयर्स सोन्या डेविल से पूछते है कि वह क्या सोचती हैं कि वह कौन है। जिसके जवाब में सोन्या कहती हैं कि वह इस ओपन चैलेंज का जवाब देने वाली वह पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई अधिकारी हैं। सोन्या पीयर्स से कहती हैं कि वह उनसे ईर्ष्या न करें क्योंकि वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
WWE Raw Results Highlights: RK-Bro vs. Alpha Academy
.@WWEGable has NOT forgotten about @GableSteveson at #WrestleMania…#WWERaw pic.twitter.com/215FNMkTgG
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इस मैच से पहले चाड गेबल ऑडियंस की बेज्जती करते हैं और कहते हैं कि रेसलमेनिया में गेबल स्टीवसन ने उनकी स्पोटलाइट छिन ली। इसके बाद यह मैच शुरू होता है। जिसकी शुरुआत रिडल और चाड गेबल करते हैं। जहां रिडल शुरू में ही गेबल पर हावी हो जाते हैं। इसके बाद वह रैंडी को टैग देते हैं और रैंडी गेबल पर अपना काम जारी रखते हैं और फिर रिडल को टैग दे देते हैं।
#RKBro teamwork!@SuperKingofBros @RandyOrton #WWERaw pic.twitter.com/06paFel8vF
— WWE (@WWE) April 12, 2022
लेकिन इसी बीच ओटिस भी गेबल से टैग ले लेते हैं और फिर गेबल और ओटिस रिडल पर डबल टीम का इस्तेमाल करते हैं। जिससे रिडल मुश्किल में नजर आते हैं और रिंग के बाहर चले जाते हैं। लेकिन जब वह रिंग में आते हैं तब ओटिस उन्हें एक क्लॉथलाइन लगा देते हैं।
LOOK AT THIS RKO!@RandyOrton @WWEGable #WWERaw pic.twitter.com/v4GVuPQZvk
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इसके बाद ओटिस ने गेबल को टैग दिया। जहां ओटिस और गेबल ने डबल टीम अटैक करने की कोशिश की। लेकिन रिडल इससे बच गए और उन्होंने रैंडी को टैग दे दिया। जिसके बाद रैंडी ने रिंग में आकर पूरे मैच का रूख बदल दिया। उन्होंने गेबल को मीडिल रोप से डीडीटी लगाई और फिर आरकेओ की तैयारी करने लगे। लेकिन इसी बीच गेबल ने रैंडी को रोलअप कर दिया, पर रैंडी ने खुद को इससे बचा लिया और फिर गेबल को आरकेओ लगाते हुए पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
Ahhhh here we go!#SmackDown Tag Team Champions @WWEUsos are here on #WWERaw!! pic.twitter.com/SOVThzHWH0
— WWE (@WWE) April 12, 2022
लेकिन इस मैच के बाद बड़ी स्क्रीन पर से एक गाड़ी में द उसोस बाहर निकलते हुए नजर आते हैं। इसके बाद द उसोस रिंग में आते हैं। जहां रैंडी कहते रोमन का नाम लेते हुए उसोस पर तंज कसते हैं। इसके बाद जिमी उसो आरके-ब्रो को चैंपियनशिप यूनिफिकेशन मैच के लिए चुनौती देते हैं। जहां रिडल इसकी तुलना एवेंजर्स के थानोस से करते हैं।
#SmackDown Tag Team Champions @WWEUsos want a championship unification match with #RKBro!#WWERaw pic.twitter.com/wH7QPixfcW
— WWE (@WWE) April 12, 2022
लेकिन तब ही स्ट्रीट प्रॉफिट्स द उसोस और आरके-ब्रो को बाधित कर देते हैं। जहां वह टैग टीम टाइटल शॉट का दावा करते हैं और द उसोस को लाइन से पीछे से जाने के लिए कहते हैं। लेकिन जिमी और जे दावा है करते हैं कि सिर्फ द बल्डलाइन ही लाइन पर हैं।
UP NEXT on #WWERaw@MontezFordWWE & @AngeloDawkins vs. #SmackDown Tag Team Champions @WWEUsos! pic.twitter.com/BXWYMd6s82
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इसके बाद मोंटेज फोर्ड कहते हैं कि उन्हें और एंजेलो डॉकिन्स को रॉ टैग टीम टाइटल के लिए आरके-ब्रो का सामना करना चाहिए और फिर टैग टाइटल को एकजुट करने के लिए द उसोस का सामना करना चाहिए। लेकिन रैंडी ऑर्टन अभी के लिए स्ट्रीट प्रॉफिट और उसोस के बीच एक मैच की घोषणा कर देते हैं।
WWE Raw Results Highlights: The Usos vs. The Street Profits
Can we get these two some popcorn? 🍿@RandyOrton @SuperKingofBros #WWERaw pic.twitter.com/Wcf7jvmBM9
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इस मैच की शुरुआत मोंटेज फोर्ड और जिमी उसो करते हैं। जहां रैंडी और रिडल भी इस मैच को अनाउंस टेबल पर बैठकर देख रहे होते हैं। इस मैच की शुरुआत में फोर्ड जिमी पर हावी होते हुए एंजेलो डॉकिंस को टैग दे देते हैं। जहां एंजेलो जिमी पर अपना काम जारी रखते हैं। लेकिन जिमी जे को टैग देने में कामयाब हो जाते हैं। लेकिन डॉकिंस जे को उन पर नियंत्रण प्राप्त नहीं करने देते।
𝑾𝒆'𝒍𝒍 𝒃𝒆 𝒓𝒊𝒈𝒉𝒕 𝒃𝒂𝒄𝒌.@WWEUsos @SuperKingofBros @RandyOrton @MontezFordWWE #WWERaw pic.twitter.com/YpojA8NA2r
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इसी बीच जिमी जे से टैग ले लेते हैं। जिसका पता डॉकिंस को नहीं चलता और फिर जिमी और जे डॉकिंस पर अटैक करते हुए उन पर हावी हो जाते हैं। इसके बाद जे फिर से जिमी से टैग ले लेते हैं। जहां दोनों डबल टीम का फिर से इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद फिर से जिमी रिंग में आते हैं। जहां डॉकिंस उसोस के कॉर्नर पर जाकर दोनों पर अटैक करते हैं। लेकिन इसी बीच जिमी एंज्यगिरी लगाकर फिर से मैच में वापसी कर लेते हैं।
😲😲😲#WWERaw pic.twitter.com/TBGH0aiDCi
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इसके बाद यह मैच रिंग के बाहर चला जाता है। जहां डॉकिंस पर जिमी और जे दोनों अटैक करते हैं और इसी बीच डॉकिंस को जे रैंडी पर फेंक देते हैं। जिससे रैंडी गुस्से में खड़े हो जाते हैं और तब ही फोर्ड पीछे से आकर जे पर अटैक कर देते हैं और रैंडी को चिढ़ाने लगते हैं। इसके बाद जिमी और डॉकिंस रिंग में नजर आते हैं। जहां जिमी अपने हाथों को डॉकिंस के गले में लपेटे हुए नजर आते हैं।
लेकिन डॉकिंस जिमी को डीडीटी लगाते हुए खुद को इससे बचा लेते हैं और फोर्ड को टैग दे देते हैं। जहां फोर्ड रिंग के अंदर जिमी और जे दोनों पर हमला कर देते हैं। इसी बीच वह जे को पिन करने की भी कोशिश करते हैं। लेकिन जे किकआउट कर दते हैं। इसके बाद जे फोर्ड को नेक ब्रेकर लगा देते हैं और फिर जिमी को टैग देते हैं।
10-STAR FROG SPLASH!@MontezFordWWE #WWERaw pic.twitter.com/FtPAc3HItw
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इसके बाद स्ट्रीट प्रॉफिट्स डबल टीम का इस्तेमाल करते हुए जिमी पर अटैक कर देते हैं और फिर जिमी को पिन करने की कोशिश करते हैं। लेकिन जिमी किकआउट कर देते हैं। इसके बाद द उसोस और स्ट्रीट प्रॉफिट्स दोनों ही अपने-अपने डबल टीम मूव्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को पिन नही कर पाते।
Which tag team will win it all?#SmackDown Tag Team Champions @WWEUsos have their sights set on @RandyOrton & @SuperKingofBros and those #WWERaw Tag Team Titles! pic.twitter.com/LuBbsfPy8P
— WWE (@WWE) April 12, 2022
लेकिन अंत में जिमी और जे फोर्ड को 1 डी लगाने में कामयाब हो जाते हैं और उन्हें पिन करते हुए इस मैच में जीत हासिल कर लेते हैं। इसके बाद आरके-ब्रो रिंग में आते हैं। लेकिन द उसोस रिंग से बाहर चले जाते हैं।
One more RKO for the road!@RandyOrton #WWERaw pic.twitter.com/9px6qhW4Bt
— WWE (@WWE) April 12, 2022
Randy gets rocked by @WWEUsos!@RandyOrton #WWERaw pic.twitter.com/Bh90lyumpT
— WWE (@WWE) April 12, 2022
इसके बाद डॉकिंस रिडल पर पीछे से हमला करते हुए उन्हें रिंग से बाहर गिरा देते हैं और फिर रैंडी फोर्ड को रिंग के अंदर आरकेओ लगा देते हैं। लेकिन इसके बाद द उसोस रिंग में आकर रैंडी को सुपरकिक लगा देते हैं और दोनों टाइटल्स ऊपर उठाकर रिंग में खड़े हो जाते हैं।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें