WWE Raw Results Highlights: चाड गेबल और ओटिस बने नए रॉ टैग-टीम चैंपियंस, रॉयल रंबल पीपीवी में बेकी लिंच करेंगी डौड्रॉप के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड
WWE Raw Results Highlights- चाड गेबल और ओटिस बने नए रॉ टैग-टीम चैंपियंस, रॉयल रंबल पीपीवी में बेकी लिंच करेंगी डौड्रॉप के…

WWE Raw Results Highlights- चाड गेबल और ओटिस बने नए रॉ टैग-टीम चैंपियंस, रॉयल रंबल पीपीवी में बेकी लिंच करेंगी डौड्रॉप के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड:मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) का इस हफ्ते का शो फिलाडेल्फिया से लाइव हुआ। जिसकी शुरुआत पॉल हेमैन और ब्रॉक लेसनर (Paul Heyman and Brock Lesnar) ने की। लेकिन पॉल और ब्रॉक के इस सेगमेंट को बाद में एमवीपी और बॉबी लैश्ले (MVP and Bobby Lashley) के द्वारा बाधित कर दिया गया और वहीं आज रात के शो का अंत एक ट्रिपल-थ्रेट मैच से हुआ। जहां डौड्रॉप, लिव मॉर्गन और बियांका बेलेयर ने रॉ विमेंस चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर के लिए एक-दूसरे का सामना किया। इसके अलावा और क्या हुआ रॉ में आज रात आइए जानते हैं…
WWE Raw Results Highlights: Brock Lesnar Segment
PHILA FRICKIN' DELPHIA! WOOOOO!#WWEChampion @BrockLesnar is in the zone.@HeymanHustle #WWERaw pic.twitter.com/U5RXXnsWMo
— WWE (@WWE) January 11, 2022
आज रात के शो की शुरुआत पॉल हेमैन और ब्रॉक लेसनर ने की। पॉल ने लेसनर को निर्विवाद डब्ल्यूडब्ल्यूई हैवीवेट चैंपियन के रूप में पेश किया। इसके बाद ब्रॉक ने हेमैन से माइक लिया और कहा कि वह फिलाडेल्फिया में रहकर बहुत खुश हैं। लेकिन जैसे ही वह बात कर रहे थे तब ही एमवीपी और ऑल-माइटी बॉबी लैश्ले ने उन्हें बाधित किया।
"For twenty years, YOU have been ducking and running from me!"@fightbobby pulls no punches with @BrockLesnar on #WWERaw. pic.twitter.com/GoIN0pBrnX
— WWE (@WWE) January 11, 2022
इसके बाद एमवीपी और लैश्ले सीधे रिंग में आकर ब्रॉक लेसनर के सामने खड़े हो गए। जहां लैश्ले ने यह कहते हुए शुरुआत की कि वह लेसनर का सम्मान करते हैं और इस तथ्य का भी सम्मान करते हैं कि वह उनके आमने-आमने आकर खड़े हैं और उनके साथ स्पॉटलाइट सांझा कर रहे हैं। वह इस बात का भी सम्मान करते हैं कि ब्रॉक ने 20 सालों तक उन्हें डक किया और उनसे भाग रहे हैं क्योंकि वह कभी भी उनका सामना नहीं करना चाहते थे।
"It's impossible to beat @BrockLesnar and it's even more impossible to bear Brock Lesnar when you're a Brock Lesnar wannabe!"
— WWE (@WWE) January 11, 2022
*mic drop*@fightbobby #WWERaw@HeymanHustle pic.twitter.com/JV6FeJj9XS
इसके बाद ब्रॉक और लैश्ले के बीच कुछ शब्दों का आदान-प्रदान हुआ और फिर लेसनर ने रिंग छोड़ दी। लेकिन लेसनर के रिंग छोड़ने के बाद ही लैश्ले पर हर्ट बिजनेस (सेड्रिक अलेक्जेंडर और शेल्टन बेंजामिन) ने हमला कर दिया। जिनके बारे में लैश्ले ने आज की शुरुआत पर बताया था कि उनके और हर्ट बिजनेस के बीच सबकुछ खत्म हो गया है और अब वह अकेले चलेंगे।
Looks like @Sheltyb803 & @CedricAlexander didn't take that news too well…#WWERaw pic.twitter.com/G4Bxl5isT7
— WWE (@WWE) January 11, 2022
लेकिन सेड्रिक और शेल्टन दोनों का यह हमला उन्हीं पर उलटा पड़ गया। लैश्ले ने पहले दोनों को रिंग के बाहर भेजा और फिर उन्हें अपने कंधों पर उठाकर रिंग पोस्ट में दे मारा।
WWE Raw Results Highlights: Raw tag-team championship: Randy Orton & Riddle vs. The Alpha Academy
🆙@SuperKingofBros#WWERaw pic.twitter.com/Q9VdA4nqrd
— WWE (@WWE) January 11, 2022
गेबल और रिडल ने इस रॉ टैग-टीम चैंपियनशिप मैच की शुरुआत की। जहां जल्द ही गेबल को रिडल पर साइड हेडलॉक लगाते हुए देखा गया। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच रिंग में कुछ जबरदस्त मूव्स देखे गए। लेकिन इसके कुछ देर के बाद रिडल को गेबल पर हावी होता हुआ देखा गया। जहां पहले उन्होंने गेबल की छाती पर किक लगाई और फिर उन्हें रिंग के बाहर भेज दिया। इसके बाद उन्होंने गेबल पर रैंप से एक रिवर्स मूनसॉल्ट लगाया।
🐍🛴@RandyOrton @SuperKingofBros#WWERaw pic.twitter.com/gQ3olWDt7O
— WWE (@WWE) January 11, 2022
इसके बाद दोनों सुपरस्टार्स को रिंग में देखा गया। जहां गेबल रिडल पर हावी होते हुए नजर आए। इसके बाद गेबल ने ओटिस को टैग दे दिया। जिन्होंने रिडल पर अपना काम जारी रखा। लेकिन इसके कुछ देर के बाद रिडल रैंडी को टैग देने में कामयाब हो गए। वहीं ओटिस ने भी गेबल को टैग दे दिया।
Like father.
— WWE (@WWE) January 11, 2022
Like son.@RandyOrton #WWERaw pic.twitter.com/aeqmQ7eqB7
जिसके बाद रैंडी रिंग में आए और उन्होंने गेबल पर अपना दबदबा बनान शुरू कर दिया। उन्होंने टॉप टर्नबकल से गेबल को एक सुपरप्लेक्स भी लगाया। इसके बाद रैंडी को कॉर्नर में खड़े ओटिस पर भी अटैक करते हुए देखा गया। लेकिन जब गेबल रैंडी को एक क्लॉथलाइन लगाने जा रहे थे तो रैंडी इससे बच गए और गेबल ओटिस से टकरा गए। जिसे रेफरी ने एक टैग का संकेत दिया। जिसका पता रैंडी को नहीं चला।
WE HAVE NEW #WWERaw TAG TEAM CHAMPIONS!!!@WWEGable @otiswwe pic.twitter.com/tAYwlFWVK0
— WWE (@WWE) January 11, 2022
इसके बाद रैंडी ने गेबल को एक आरकेओ लगाने की कोशिश की। जिन्हें गेबल ने ओटिस की तरफ धक्का दे दिया। जिन्होंने रैंडी को एक बिग स्लैम लगाकर पिन कर दिया और नए टैग टीम चैंपियंस बन गए।
WWE Raw Results Highlights: Damian Priest & Street Profits vs. Dolph Ziggler, Robert Roode & Apollo Crews
You good, @HEELZiggler?#WWERaw pic.twitter.com/ES7HRtZNfr
— WWE (@WWE) January 11, 2022
फोर्ड और क्रूस ने इस 6-मैन टैग-टीम मैच की शुरुआत की। जहां फोर्ड को क्रूस पर एक ड्रॉपकिक लगाते हुए देखा गया और इसके उन्होंने तुरंत ही डॉल्फ जिगलर को टैग दे दिया। इसके बाद जिगलर ने फोर्ड पर काम करना शुरू कर दिया। लेकिन जल्द ही फोर्ड भी डेमियन प्रीस्ट को टैग देने में कामयाब हो गए।
How long could @WWEApollo keep @MontezFordWWE up there? 🤔#WWERaw pic.twitter.com/oAJDQxQrcP
— WWE (@WWE) January 11, 2022
प्रीस्ट जिगलर के चारों ओर घूम रहे थे और यह सोच रहे थे कि वेटरन एक पल के लिए आराम करें।इसके बाद सभी सुपरस्टार्स रिंग में आ गए। जहां फोर्ड, डॉकिंस और प्रीस्ट ने जिगलर,रूड और क्रूस को रिंग से बाहर निकाल दिया। इसके बाद क्रूस और फोर्ड को रिंग में मुकाबला करते हुए देखा गया। जहां क्रूस ने फोर्ड को एक ड्रॉपडाउन लगाया।
"CAN." 👨🚀@MontezFordWWE#WWERaw pic.twitter.com/jwVS0CMaSW
— WWE (@WWE) January 11, 2022
इसके बाद क्रूस ने जिगलर को टैग दिया। जिन्होंने फोर्ड पर एक ड्रॉपकिक लगाई और कवर के लिए चले गए। लेकिन फोर्ड ने 2 पर ही किक आउट कर दिया।इसके बाद जिगलर फोर्ड के उठने का इंतजार करने लगे। लेकिन इसी बीच उन्होंने एप्रन पर खड़े प्रीस्ट को सुपरकिक लगा दी।
Where should this group go in Philly to celebrate after a HUGE win on #WWERaw?@HEELZiggler @RealRobertRoode @WWEApollo @CommanderAzeez pic.twitter.com/PYeF55zJSk
— WWE (@WWE) January 11, 2022
इसके बाद जिगलर को फोर्ड पर हमला करने का समय मिला, लेकिन फोर्ड ने उनके इस कदम का विरोध किया और डॉकिन्स को टैग करने के लिए अपने कोने में चले गए। जिसके बाद डॉकिन्स रिंग में आए और रिंग को साफ करने लगे। मैच के अंतिम क्षणों में रूड और क्रूस रिंग के बाहर प्रीस्ट और फोर्ड के साथ उलझ रहे थे और वहीं जिगलर ने डॉकिंस को जिग-जैग लगाते हुए पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE Raw Results Highlights: Seth Rollins Segment
"DEATH. TAXES. @WWERollins beats @WWERomanReigns EVERY SINGLE TIME!"#WWERaw pic.twitter.com/SlrPBT1gXh
— WWE (@WWE) January 11, 2022
इस सेगमेंट में सैथ रॉलिंस ने रिंग में आकर कहा कि वह रॉयल रंबल के लिए बहुत खुश हैं। लेकिन वह ब्रॉक लेसनर और बॉबी लैश्ले के मैच को लेकर खुश नहीं है। सैथ ने इसके आगे कहा कि वह अगले यूनिवर्सल चैंपियन बनने वाले हैं।
"I have officially entered my name in this year's #RoyalRumble Match!"
— WWE (@WWE) January 11, 2022
👏 @WWEBigE#WWERaw pic.twitter.com/mmCrSjdSoc
लेकिन जैसे ही सैथ अपनी बात कह रहे थे तब ही बिग ई ने उन्हें बाधित कर दिया और कहा कि वह भी रॉयल रंबल मैच का हिस्सा होने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने कहा वह रॉलिंस को रेसलमेनिया में हराकर एक बार फिर से चैंपियन बनगें। इसके बाद बिग ई ने सैथ को एक मैच के लिए चुनौती दी। जिसे सैथ ने स्वीकार कर लिया।
WWE Raw Results Highlights: Seth Rollins vs. Big E
We're doing this RIGHT NOW on #WWERaw!@WWEBigE vs. @WWERollins
— WWE (@WWE) January 11, 2022
Who ya got? pic.twitter.com/l2coKXLTPH
इस मैच की शुरुआत में ही सैथ और बिग ई ने एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश की। दोनों के बीच यह मैच काफी शानदार रहा। जहां दोनों ही सुपरस्टार्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली। मैच के दौरान बिग ई ने सैथ को बिग एडिंग भी लगाने की कोशिश की। लेकिन सैथ इससे बचने में कामयाब रहे और उन्होंने बिग ई के पैर पर हमला करना शुरू कर दिया।
🚫👀 KNEE@WWERollins#WWERaw pic.twitter.com/BEq89wG0vw
— WWE (@WWE) January 11, 2022
रॉलिंस ने अपना यह हमला जारी रखा। जिससे बिग ई काफी परेशानी में नजर आए। इस मैच में दोनों ने कई बार एक-दूसरे को पिन करने की कोशिश की। लेकिन कोई भी कामयाब नहीं हो पाया। मैच के अंतिम क्षणों में सैथ ने बिग ई को स्टॉम्प लगाने की कोशिश की। लेकिन बिग ई ने इसे पावरबॉम्ब में बदल दिया।
🔒@WWEBigE#WWERaw pic.twitter.com/oKp1og35ze
— WWE (@WWE) January 11, 2022
इसके बाद सैथ ने बिग ई को पेडिग्री लगाने की कोशिश की पर वह इससे चूक गए। लेकिन अंत में सैथ ने बिग ई को एक परफेक्ट कर्ब स्टॉम्प लगाकर पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE Raw Results Highlights: Rhea Ripley & Nikki A.S.H Segment
So @WWENikkiASH wants another opportunity at the @WWE #WomensTagTitles but @RheaRipley_WWE wants to go their separate ways…
— WWE (@WWE) January 11, 2022
Who do you side with here?#WWERaw pic.twitter.com/IlKk9c86lc
रिया रिप्ले और निक्की ए.एस.एच रिंग में आते हैं जहां सारा श्राइबर द्वारा दोनों का इंटरव्यू लिया जाता है। जहां दोनों अपनी टैग टीम के अगले चरण के बारे में बात करने के लिए रिंग में थीं। रिया इस टैग-टीम को अच्छी तरह से खत्म करना चाहती थीं लेकिन निक्की नहीं चाहती थी कि यह खत्म हो।
WHY NIKKI WHY??????@WWENikkiASH just betrayed tag team partner @RheaRipley_WWE!#WWERaw pic.twitter.com/aNNeMlZW29
— WWE (@WWE) January 11, 2022
निक्की इस बारे में बात कर रही थी कि वे एक साथ कैसी हो सकती हैं और टैग-टीम टाइटल हासिल करने के लिए फिस से आगे बढ़ सकती हैं, लेकिन रिया ने कहा कि वह उनका सम्मान करती है और हमेशा उनकी दोस्त रहेंगी। रिया ने यह भी कहा कि वह उन पर विश्वास करती हैं और उनके द्वारा सांझा की गई दोस्ती और बंधन को जारी रखना चाहेंगी।
"Almost Superheroes don't need any friends."
— WWE (@WWE) January 11, 2022
Did @WWENikkiASH make the right call?@RheaRipley_WWE #WWERaw pic.twitter.com/J3pfR2agHH
रिया की बात को सुनकर निक्की अपना आपा खो रही थी, लेकिन अंत में वह उनकी दोस्त बनने के लिए तैयार हो जाती हैं। जिसका वह नाटक कर रही थीं और इस सेगमेंट के खत्म होने से पहले वह रिया पर अटैक कर देती हैं।
WWE Raw Results Highlights: 24/7 title chase
Who throws a cheesesteak, honestly?!
— WWE (@WWE) January 11, 2022
And on @TaminaSnuka's birthday too! 😞
Way to go, @TozawaAkira & @RonKillings…#WWERaw pic.twitter.com/BxwaoiLd3s
आर-ट्रुथ, अकीरा टोजावा और टमिना को 24/7 चैंपियन डाना ब्रुक का पीछा करते हुए देखा गया। रेजी डाना ब्रुक को भागने में मदद कर रहे थे।
.@TheGiantOmos issues a warning for @WWE_Reggie…#WWERaw pic.twitter.com/XIElRLhuIP
— WWE (@WWE) January 11, 2022
लेकिन इस प्रक्रिया में वह ओमोस से टकरा जाते हैं और फिर उन्हें दोनों हाथों से पकड़ कर दीवार से सटा देते हैं।इसके बाद ओमोस रेजी से कहते हैं कि वह उन्हें अगले हफ्ते बाहर निकाल देंगे।
WWE Raw Results Highlights: Omos vs. A local competitor
😲😲😲@TheGiantOmos#WWERaw pic.twitter.com/ysz8pvoHT4
— WWE (@WWE) January 11, 2022
ओमोस ने अपने से आधे से भी कम आकार के आदमी के खिलाफ फाइट की और यह ओमोस की अमानवीय ताकत को प्रदर्शित करने के लिए एक मैच के अलावा और कुछ नहीं था। वह स्थानीय प्रतियोगी के साथ खेल रहे थे और फिर उन्होंने अपने खेल को एक आसान जीत के साथ खत्म कर दिया।
WWE Raw Results Highlights: Cutting Edge with Special Guest: Beth Phoenix
𝑬𝒗𝒆𝒓𝒚𝒘𝒉𝒆𝒓𝒆 𝒚𝒐𝒖 𝒍𝒐𝒐𝒌 (𝒆𝒗𝒆𝒓𝒚𝒘𝒉𝒆𝒓𝒆 𝒚𝒐𝒖 𝒈𝒐)
— WWE (@WWE) January 11, 2022
𝑻𝒉𝒆𝒓𝒆'𝒔 𝒂 𝒉𝒆𝒂𝒓𝒕 (𝒕𝒉𝒆𝒓𝒆'𝒔 𝒂 𝒉𝒆𝒂𝒓𝒕)
𝑨 𝒉𝒂𝒏𝒅 𝒕𝒐 𝒉𝒐𝒍𝒅 𝒐𝒏𝒕𝒐. ❤️❤️❤️@EdgeRatedR @TheBethPhoenix#WWERaw pic.twitter.com/985kekW9dz
We ❤️ @TheBethPhoenix!
— WWE (@WWE) January 11, 2022
Hall of Famer
Legend
Glamazon
Trailblazer
Icon#WWERaw pic.twitter.com/eJTbl19GEW
रेटेड-आर सुपरस्टार एज ने पहले फिलाडेल्फिया की ऑडियंस और फिर अपनी पत्नी डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर ग्लैमजोन बेथ फीनिक्स का स्वागत किया। इसके बाद एज ने अपनी पत्नी की प्रशंसा करनी शुरू कर दी और डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स को याद दिलाया कि बेथ एक प्रतियोगी के रूप में क्या करने में सक्षम है और इसके बाद एज ने बेथ को व्रेकिंग मशीन कहा।
"Hello FILTHY – delphia!"
— WWE (@WWE) January 11, 2022
Not cool, @mikethemiz…#WWERaw pic.twitter.com/48azVJuxEZ
इसके बाद एज ने बड़े पर्दे पर एक वीडियो फुटेज को रोल किया, जिसमें बेथ फीनिक्स के कंपनी के साथ पूर्णकालिक कलाकार के रूप में अपने अकल्पनीय करियर को प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद बेथ ने भी इस वीडियो फुटेज के बारे में बात की और कहा कि “रॉयल रंबल में हम अंत में मिज और मरीस का मुंह अच्छे से बंद कर देंगे!” लेकिन तब ही मिज और मरीस ने उन्हें बाधित कर दिया।
Let's hear it for @MaryseMizanin! 👏👏👏#WWERaw pic.twitter.com/vSuHdmIwMN
— WWE (@WWE) January 11, 2022
इसके बाद मिज ने बड़ी स्क्रीन पर अपना खुद का एक वीडियो फुटेज रोल किया। जिसमें डब्ल्यूडब्ल्यूई में उनकी पत्नी की यात्रा और स्टारडम को दिखाया गया। इसके बाद दोनों जोड़ो के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। जहां मिज हमेशा की तरह अपनी बातों को लेकर अति-महत्वकांक्षी नजर आए।
Uh oh.@mikethemiz@MaryseMizanin#WWERaw pic.twitter.com/yHB38u4oIU
— WWE (@WWE) January 11, 2022
Does @mikethemiz fear @TheBethPhoenix? 💪#WWERaw pic.twitter.com/YGXtfwJvZy
— WWE (@WWE) January 11, 2022
उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी बेथ को खत्म करने में सक्षम हैं। इसके बाद उन्होंने मरीस को यह बताने के लिए कहा कि वह बेथ के साथ क्या कर सकती हैं। लेकिन मरीस ने बैकस्टेज जाने का विकल्प चुना और जब मिज ने पीछे मुड़कर देखा तो वहां कोई नही था। इसके बाद बेथ ने मिज से कहा कि अगर मरीस उनसे लड़ने के लिए तैयार नहीं है तो वह मिज के दांत तोड़ने में संकोच नहीं करेंगी।
WWE Raw Results Highlights: Alexa Bliss seen under a Doctor’s guidance
𝑯𝒆𝒍𝒍𝒐 𝒂𝒈𝒂𝒊𝒏
— WWE (@WWE) January 11, 2022
𝑭𝒓𝒊𝒆𝒏𝒅 𝒐𝒇 𝒂 𝒇𝒓𝒊𝒆𝒏𝒅@AlexaBliss_WWE#WWERaw pic.twitter.com/7eO5uLwh12
एलेक्सा ब्लिस वास्तव में मंडे नाइट रॉ पर नहीं लौटी थी, लेकिन उन्हें एक क्लिनिक में दिखाया गया था जहां उन्हें एक मनोवैज्ञानिक डॉक्टर शांत कराने की कोशिश कर रहा था। लेकिन एलेक्सा उसकी एक नहीं सुन रही थी।
"We'll be right back" 🎶@AlexaBliss_WWE#WWERaw pic.twitter.com/uU4nyfxXek
— WWE (@WWE) January 11, 2022
वह काफी गुस्से थीं। लेकिन जब डॉक्टर ने उन्हें शार्लेट के द्वारा उनकी प्यारी गुड़िया को नष्ट करने की एक फुटेज को दिखाया तो वह अपना आपा खो बैठीं।
See you soon, @AlexaBliss_WWE…#WWERaw pic.twitter.com/scWhAgX2tp
— WWE (@WWE) January 11, 2022
इस वीडियो फुटेज ने एलेक्सा को पागल कर दिया और उन्होंने अचानक कमरे में रखे सामान को नष्ट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद डॉक्टर वहां से भाग जाता है और एलेक्सा बुरी तरह चिल्लाने लगती हैं।
WWE Raw Results Highlights: Austin Theory vs. AJ Styles
Name this move.
— WWE (@WWE) January 11, 2022
@austintheory1 #WWERaw pic.twitter.com/TXIkBEo9b6
एजे स्टाइल्स और ऑस्टिन थ्योरी के बीच यह मुकाबला काफी शानदार रहा। दोनों ने अपने जबरदस्त मूव्स का प्रदर्शन किया। मैच में अंतिम क्षणों में एजे ने थ्योरी को स्टाइल्स क्लैस लगाने की कोशिश की। लेकिन थ्योरी इससे बच गए। लेकिन इसके बाद एजे ने शानदार तरीके से वापसी करते हुए थ्योरी को एक फेनोमेनल फोरऑर्म लगाने की कोशिश की।
Just HAD to get that selfie in before @GraysonWWE continues his attack on @AJStylesOrg!
— WWE (@WWE) January 11, 2022
@austintheory1#WWERaw pic.twitter.com/TkRH3WVoUb
लेकिन अचानक से ग्रेसन वॉलर ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद एजे को DQ के माध्यम से इस मैच का विजेता घोषित कर दिया गया। इसके बाद थ्योरी ने रिंग के बाहर पड़े एजे के साथ सेल्फी ली। इसके बाद एज ने भी वॉलर पर हमला किया और फिर वह रिंग से चले गए।
WWE Raw Results Highlights: Doudrop vs. Liv Morgan vs. Bianca Belair
Beck – 𝒀𝒆@BeckyLynchWWE#WWERaw pic.twitter.com/sgmFqEQhpV
— WWE (@WWE) January 11, 2022
इस मैच के लिए जैसी ही घंटी बजी वैसे ही लिव और बियांका दोनों ने डौड्रॉप पर हमला करना शुरू कर दिया। जबकि रॉ विमेंस चैंपियन बेकी लिंच कमेंट्री टेबल पर इस मैच को देख रही थीं। इसके बाद डौड्रॉप ने भी दोनों पर पलटवार किया। लेकिन इसी बीच डौड्रॉप और बियांका दोनों रिंग के बाहर चले गए।
😲😲😲@YaOnlyLivvOnce#WWERaw pic.twitter.com/8FJ09Dl37z
— WWE (@WWE) January 11, 2022
जहां लिव ने दोनों विमेंस सुपरस्टार्स पर टॉप रोप से एक स्पलैश लगाया। इसके बाद लिव बियांका को रिंग में लाई। जहां दोनों को एक-दूसरे पर अटैक करते देखा गया। लेकिन इसी बीच डौड्रॉप भी रिंग में आ गईं और उन्होंने दोनों पर अटैक करना शुरू कर दिया।इसके बाद डौड्रॉप ने बियांका को रिंग के बाहर भेजद दिया और मॉर्गन पर अटैक कर लगी।
👏👏👏@DoudropWWE#WWERaw pic.twitter.com/MniyTUYMQz
— WWE (@WWE) January 11, 2022
इसके बाद डौड्रॉप ने लिव पर रनिंग कैननबॉल लगाने का प्रयास किया। लेकिन लिव रास्ते से हट गईं और डौड्रॉप कोने में जा गिरीं। इसके बाद लिव ने डौड्रॉप की पीठ पर चढ़कर एक जबरदस्त मूव लगाने का प्रयास किया। लेकिन डौड्रॉप ने उन्हें रिंग के बाहर फेंक दिया। जहां उनका चेहरा स्टील स्टेप्स से जा लगा।
LIV FOREVER@YaOnlyLivvOnce#WWERaw pic.twitter.com/qppP21nQyN
— WWE (@WWE) January 11, 2022
इसके बाद बियांका और डौड्रॉप को रिंग में देखा गया। जहां दोनों सुपरस्टार्स कॉर्नर में थी। लेकिन इसी बीच लिव भी रिंग में आ गईं और उन्होंने बियांका को एक टॉप टर्नबकल से एक हैरिकेन राना लगा गिया। जिसके बाद लिव ने डौड्रॉप और बियांका दोनों पर हावी हो गईं।मैच के अंतिम क्षणों में बियांका ने लिव और डौड्रॉप दोनों पर बैक स्प्रिंग मूनसॉल्ट और फिर केओडी लगाई।
😣😣😣@BeckyLynchWWE gets involved and costs @BiancaBelairWWE the match!#WWERaw pic.twitter.com/NquhoO09Bf
— WWE (@WWE) January 11, 2022
जिसके बाद उन्होंने लिव को पिन करने की कोशिश की। लेकिन बेकी ने इसे तोड़ दिया। जिसके बाद बियांका चारो और बेकी का पीछा करने लगी। लेकिन बेकी ने बियांका के पेट पर किक लगाते हुए उन्हें अनाउंस टेबल पर फेंक दिया।
That was a mistake, @BeckyLynchWWE…@DoudropWWE#WWERaw pic.twitter.com/aFpPf2TuCg
— WWE (@WWE) January 11, 2022
इस बीच रिंग में, डौड्रॉप पहले से ही असहाय लिव मॉर्गन को एक बोनजाई स्पलैश लगाने के लिए कॉर्नर पर घसीटती हैं और पिनफॉल के जरिए इस मैच को जीतकर बेकी लिंच की रॉ विमेंस चैंपियनशिप की नंबर 1 कंटेंडर बन जाती हैं।