WWE RAW Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के इस हफ्ते के शो का सीधा प्रसारण कनेक्टिकट के हार्टफोर्ड में एक्सएल सेंटर से हुआ था। जो रेसलमेनिया बैकलैश (Wrestlemania Backlash) का फॉलआउट एडिशन था। इस हफ्ते के रॉ की शुरुआत आरके-ब्रो (RK-Bro) के साथ हुई। वहीं आज के शो का अंत असुका और बियांका बिलेयर (Asuka and Bianca Belair) के कंटेंडर मैच के साथ हुआ। लेकिन इन सबके अलावा भी आज मंडे नाइट रॉ में कुछ ऐसी चीजें देखी गईं। जिसे देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान हो गए। इन्हीं हैरान करने वाले पलों को हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं आज के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE RAW Results: आरके-ब्रो ने किए अपने टाइटल्स रिटेन
#RKBro 4/20 says we just smoked your 💥💥💥!@SuperKingofBros @RandyOrton #WWERaw pic.twitter.com/uIJK3yGz16
— WWE (@WWE) May 10, 2022
मंडे नाइट रॉ के आज रात के शो की शुरुआत आरके-ब्रो के साथ हुई। जहां आरके-ब्रो ने रोमन रैंस पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट को इसलिए फाड़ दिया।क्योंकि वह जानते थे कि द उसोस उनसे जीत नहीं पाएंगे। इसके बाद आरके-ब्रो ने कहा कि वह स्मैकडाउन में जाकर द उसोस को चैलेंज करेंगे। लेकिन इसी बीच द स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने उन्हें बाधित किया और टाइटल मैच की मांग की जिसे आरके-ब्रो ने स्वीकार कर लिया।
😲😲😲😲😲
😲😲😲😲😲
😲😲😲😲😲#RKBro outta nowhere!!!@SuperKingofBros #WWERaw pic.twitter.com/sf4rgy9Sh2— WWE (@WWE) May 10, 2022
इसके बाद दोनों टीमों के बीच रॉ टैग-टीम टाइल्स के लिए मैच हुआ। जहां आरके-ब्रो का पूरी तरह से मैच में दबदबा देखने को मिला। लेकिन जल्द ही स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने भी मैच में शानदार तरीके से वापसी। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में जब मोंटेज फोर्ड ने रिडल को फ्रॉग स्पलैश लगाने की कोशिश की तब रिडल ने इसे आरकेओ में बदल दिया और फोर्ड को पिन करते हुए टाइटल्स रिटेन कर लिए।
WWE RAW Results: एलेक्सा ब्लिस ने की रॉ में वापसी
Welcome back to #WWERaw!
A quick win for @AlexaBliss_WWE against former @WWE official @SonyaDevilleWWE. pic.twitter.com/w5ChsTJEKy
— WWE (@WWE) May 10, 2022
रॉ के आज के एपिसोड में एडम पीयर्स ने घोषणा की कि सोन्या डेविल को डब्ल्यूडब्ल्यूई ऑफिशियल कॉन्ट्रैक्ट से हटा से दिया गया है और अब वह सिर्फ मंडे नाइट रॉ में एक परफॉर्मर हैं।
Na na na na…
Na na na na…
Hey hey hey
Goodbye!@SonyaDevilleWWE#WWERaw pic.twitter.com/KtAxCqyS6t— WWE (@WWE) May 10, 2022
इसके बाद एलेक्सा ब्लिस को रॉ में वापसी करते हुए देखा गया। जहां उन्होंने सोन्या डेविल का सामना किया। इस मैच में एलेक्सा पूरी तरह से सोन्या पर हावी रहीं और मैच के अंतिम क्षणों में पहले उन्होंने सोन्या को एक डीडीटी लगाई और फिर ट्विस्टिड ब्लिस लगाकर उन्हें पिन कर दिया और इस मैच को जीत लिया।
WWE RAW Results: बेकी लिंच ने किया असुका और बियांका बिलेयर पर अटैक
💪@BiancaBelairWWE #WWERaw pic.twitter.com/UKGI9ZsRgM
— WWE (@WWE) May 10, 2022
मंडे नाइट रॉ के आज के मेन इवेंट में असुका और बियांका बिलेयर के बीच में एक कंटेंडर मैच हुआ। जिसे देखने के लिए बेकी लिंच भी कमेंट्री टेबल पर मौजूद थीं। इस मैच में दोनों ही विमेंस सुपरस्टार्स की परफॉर्मेंस काफी शानदार रही। दोनों ने ही विमेंस सुपरस्टार्स ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर अपने-अपने मूव्स लगाए।
.@BeckyLynchWWE just left a lasting impression on @WWEAsuka & #WWERaw Women's Champion @BiancaBelairWWE! pic.twitter.com/5U1mhu6FNB
— WWE (@WWE) May 10, 2022
इस मैच के दौरान एक समय तो ऐसा भी आया, जब असुका ने बियांका को अपने सबमिशन मूव में फंसा लिया। लेकिन बियांका इससे निकलने में कामयाब रहीं। लेकिन तब ही बेकी ने रिंग के बाहर से बियांक पर अटैक कर दिया और उन्हें स्टील स्टेप्स पर दे मारा। इसके बाद बेकी ने असुका पर हमला करते हुए उन पर मैनहैंडल स्लैम लगाया।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें