WWE Draft 2022 Date: डब्ल्यूडब्ल्यूई हर साल ड्राफ्ट के द्वारा सुपरस्टार्स (Superstars) के ब्रांड बदलती है और ऐसा ही कुछ इस साल भी होने जा रहा है। जहां कई सुपरस्टार्स अपना ब्रांड बदलते हुए नजर आएंगे। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल का ड्राफ्ट (Draft) अक्टूबर में नहीं बल्कि सितंबर में होने जा रहा है।
रिंगसाइड न्यूज की एक नई रिपोर्ट के अनुसार डब्ल्यूडब्ल्यूई ड्राफ्ट को सितंबर 2022 के लिए आंतरिक रूप से सूचीबद्ध किया गया है। पिछले साल भी डब्ल्यूडब्ल्यूई ने सितंबर 2021 के लिए ड्राफ्ट की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में डब्ल्यूडब्ल्यूई ने इसकी तारीखों को 1 अक्टूबर और 4 अक्टूबर तक बढ़ा दिया था।
What a night! After an EPIC shake up, #WWEDraft is now COMPLETE, with Monday and Friday turned upside down effective after #WWECrownJewel…
Which match up do you want to see first?! pic.twitter.com/biyxsMbsQm
— WWE UK (@WWEUK) October 5, 2021
WWE Draft 2022 Date: क्या होता है डब्ल्यूडब्ल्यूई ड्राफ्ट में?
डब्ल्यूडब्ल्यूई ड्राफ्ट के दौरान सुपरस्टार्स अपने ब्रांड को बदलते हैं। जिसमें से कई रॉ सुपरस्टार्स स्मैकडाउन में और कई स्मैकडाउन सुपरस्टार्स रॉ में चले जाते हैं। जिसमें कुछ चैंपियन भी होते हैं। पिछले साल भी ऐसा ही कुछ हुआ था।
जहां रॉ विमेंस सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर को स्मैकडाउन में और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बेकी लिंच को रॉ में ड्राफ्ट कर दिया गया था। जिसके बाद इन दोनों सुपस्टार्स ने अपने विमेंस टाइटल की अदला-बदली भी की थी।
लेकिन ऐसा भी कुछ हम इस बार भी देख सकते हैं। जहां कुछ चैंपियन दूसरे ब्रांड का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन इस बार डब्ल्यूडब्ल्यूई के पास सबसे बड़ी समस्या रोमन रैंस को लेकर है। क्योंकि उनके पास डब्ल्यूडब्ल्यूई और यूनिवर्सल चैंपियनशिप दोनों ही हैं।
ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या डब्ल्यूडब्ल्यूई इन दोनों चैंपियनशिप को मिलाकर एक करती है या फिर रोमन इन दोनों ही चैंपियनशिप को अलग-अलग डिफेंड करेंगे और ड्राफ्ट के दोनों ब्रांड्स पर ही नजर आंएंगे।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें