Cricket
SA vs SL Live: दक्षिण अफ्रीका के Tabraiz Shamsi ने रचा इतिहास, Andrew Tye का तीन साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

SA vs SL Live: दक्षिण अफ्रीका के Tabraiz Shamsi ने रचा इतिहास, Andrew Tye का तीन साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

SA vs SL Live: दक्षिण अफ्रीका के Tabriaz Shamsi ने रचा इतिहास, Andrew Tye का तीन साल पुराना रिकॉर्ड टूटा- South Africa vs Sri Lanka, T20 World Cup 2021
SA vs SL Live (South Africa vs Sri Lanka)-T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप में शनिवार (30 अक्टूबर) को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी के बावजूद श्रीलंका ने 20 ओवरों में 142 रन ही बना पाया। श्रीलंका के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक […]

SA vs SL Live (South Africa vs Sri Lanka)-T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप में शनिवार (30 अक्टूबर) को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी के बावजूद श्रीलंका ने 20 ओवरों में 142 रन ही बना पाया। श्रीलंका के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। इनमें निसांका ने 58 गेंदों पर 72 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। बाएं हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी (Tabraiz Shamsi) ने 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शम्सी ने इस मैच में इतिहास भी रच दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय का तीन साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

SA vs SL Live-T20 World Cup 2021: टी20 इंटरनेशनल में शम्सी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने 2021 कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। शम्सी (Tabraiz Shamsi) ने इस दौरान 32 लिए हैं। उन्होंने आज के मैच में भानुका राजपक्षे, अविष्का फर्नांडो और वनिंदु हसरंगा को आउट किया। एक कैलेंडर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इससे पहले एंड्रयू टाय के नाम था। उन्होंने 2018 में 31 विकेट लिए थे।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (टी20 इंटरनेशनल)
तबरेज शम्सी-दक्षिण अफ्रीका: 32 विकेट (2021)
एंड्रयू टाय-ऑस्ट्रेलिया: 31 विकेट (2018)
दिनेश नाकर्णी- उगांडा: 31 विकेट (2021)
वसीम अब्बास-माल्टा: 29 विकेट (2021)

South Africa vs Sri Lanka: श्रीलंकाई पारी की बात करें तो निसांका ने धीमी पिच पर अपने फुटवर्क का अच्छा इस्तेमाल किया। उन्होंने 19वें ओवर में आउट होने से पहले तेज और स्पिन गेंदबाजों के सामने सहजता से रन बटोरे। उनके अलावा चरित असलंका (14 गेंदों पर 21) और कप्तान दासुन शनाका (11) ही दोहरे अंक में पहुंचे। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिये उतरे श्रीलंका को उसके सलामी बल्लेबाज फिर से अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए। चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिये आए एनरिक नॉर्खिया ने अनुभवी कुसाल परेरा (सात) का मिडिल स्टंप उखाड़कर श्रीलंका को पहला झटका दिया।

ये भी पढ़ें- India vs New Zealand: Mohammed Shami को ट्रोल करने वालों को Virat Kohli ने बताया कायर, कहा- धर्म को लेकर किसी पर हमला गलत, हमारा भाईचारा बरकरार

SA vs SL Live-T20 World Cup 2021: दूसरे सलामी बल्लेबाज निसांका हालांकि अधिक प्रतिबद्ध दिखे जबकि श्रीलंकाई बल्लेबाजी की नई सनसनी असलंका ने सकारात्मक शुरुआत की। उनके नोर्किया पर लगाए गए दो चौके और केशव महाराज पर लगाया गया छक्का दर्शनीय था। असलंका के रन आउट होने के बाद शम्सी ने गेंद संभाली जिनके सामने श्रीलंका का मध्यक्रम लड़खड़ा गया।

South Africa vs Sri Lanka: शम्सी (Tabraiz Shamsi) ने अपने बेहतरीन स्पैल की शुरुआत भानुका राजपक्षे (शून्य) के विकेट से की जिन्होंने ‘फ्लाइट’ लेती गेंद पर गेंदबाज को वापस कैच थमाया। इसके बाद उन्होंने अविष्का फर्नांडो (तीन) का अपनी ही गेंद पर कैच लिया और फिर वनिंदु हसरंगा (चार) को लांग ऑन पर आसान कैच देने के लिये मजबूर किया।

SA vs SL Live-T20 World Cup: निसांका ने इस बीच दूसरा छोर संभाले रखा। उन्होंने महाराज पर दो छक्के लगाकर उनका गेंदबाजी विश्लेषण बिगाड़ा और 46 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन कप्तान शनाका लंबा शॉट खेलने के प्रयास में गेंद हवा में लहरा गए। निसांका ने रबाडा को निशाना बनाकर उन पर छक्का और दो चौके लगाकर अपना कौशल दिखाया लेकिन शनाका को आउट करने वाले प्रिटोरियस ने अगले ओवर में दो विकेट हासिल किये। इनमें निसांका का विकेट भी शामिल था जिन्होंने धीमी गेंद पर सीमा रेखा पर कैच थमाया।

Also Read: Ind vs NZ LIVE: ‘Captain’ Virat Kohli all set to surpass Babar Azam, shatter plethora of records in India vs New Zealand

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

Editors pick