Cricket
IPL 2021: सोशल मीडिया से दूर रहने वाले MS Dhoni ने Ruturaj Gaikwad पर लगाया यह ‘प्रतिबंध’, कोच ने किया बड़ा खुलासा

IPL 2021: सोशल मीडिया से दूर रहने वाले MS Dhoni ने Ruturaj Gaikwad पर लगाया यह ‘प्रतिबंध’, कोच ने किया बड़ा खुलासा

IPL 2021: सोशल मीडिया से दूर रहने वाले MS Dhoni ने Ruturaj Gaikwad पर लगाया यह ‘प्रतिबंध’- Chennai Super Kings, CSK, social media
IPL 2021- Chennai Super Kings (CSK): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। पिछले कुछ सालों में कम ही मौकों पर उन्हें ट्विटर, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए देखा गया है। अब उन्होंने CSK के ओपनर बल्लेबाज […]

IPL 2021- Chennai Super Kings (CSK): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। पिछले कुछ सालों में कम ही मौकों पर उन्हें ट्विटर, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए देखा गया है। अब उन्होंने CSK के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को भी सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है। हालांकि, उन्होंने गायकवाड़ को इसके लिए आदेश नहीं दिया है, लेकिन कोई उनकी सलाह को न माने ऐसा होना मुश्किल है।

IPL 2021- Chennai Super Kings (CSK): धोनी के इस सलाह के बारे में ऋतुराज के कोच संदीप चाव्हान ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया। उन्होंने कहा, “धोनी हमेशा ऋतुराज को सोशल मीडिया से दूर रहने के लिए कहते हैं। बल्लेबाजी के टिप्स के अलावा, दबाव को कैसे संभालना है और रन रेट को तेज करना है इसके बारे में बताते हैं। धोनी (MS Dhoni)की सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह ऋतुराज के लिए सही रही है। इससे उन्हें फायदा हुआ है। धोनी ऋतुराज (Ruturaj Gaikwad) को भी बताते हैं कि सफलता और विफलता दोनों प्रक्रिया का हिस्सा हैं, इसलिए हमेशा अपने खेल का समर्थन करें, चाहे लोग कुछ भी कहें।”

ये भी पढ़ें- CSK vs PBKS IPL 2021: क्या आईपीएल से संन्यास रहे हैं Chennai Super Kings के कप्तान MS Dhoni? अपने बयान से किया हैरान

IPL 2021- Chennai Super Kings (CSK): चाव्हान ने इसके आगे कहा, “खुलकर रन बनाने का आत्मविश्वास एमएस धोनी द्वारा ऋतुराज में डाला गया है। धोनी के अलावा, सुरेश रैना और अंबाती रायुडू उसकी मदद कर रहे हैं। सारा श्रेय धोनी और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को दिया जाना चाहिए। ऋतुराज ने मुझे धोनी और टीम के बारे में इस बारे में कहा है। उसने मुझसे कहा है कि यदि आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो टीम के साथी आपकी सराहना करेंगे, लेकिन यदि आपका प्रदर्शन खराब होता है तो वे उस समय भी आपके साथ उसी तरह का व्यवहार करते हैं। वे आपको यह महसूस नहीं होने देंगे कि आपने बीच में खराब प्रदर्शन किया है। चेन्नई के बारे में यह सबसे अच्छी बात है।”

IPL 2021, Chennai Super Kings, CSK, Ruturaj Gaikwad, MS Dhoni, social media

  • गायकवाड़ का फॉर्म इस आईपीएल में जबरदस्त रहा है। ऋतुराज ऑरेंज कैप जीतने के रेस में बने हुए हैं।
  • उन्होंने 13 मैच में 521 रन बनाए हैं। वे सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।
  • ऋतुराज का औसत 47.36 और स्ट्राइक रेट 138.93 का है।
  • गायकवाड़ के बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं।
  • उनसे ज्यादा रन पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने बनाए हैं।
  • केएल राहुल के नाम 12 मैच में 528 रन हैं।

Also Read: IPL 2021: MS Dhoni leaves fans confused, says ‘You will see me in yellow, don’t know whether as a CSK player’

IPL 2021- Chennai Super Kings (CSK): ऋतुराज (Ruturaj Gaikwad) के कोच ने इसके आगे कहा, “ऋतुराज में अपनी गलतियों से सीखने की क्षमता है। वह खेली गई एक पारी से सीखता है और अपनी अगली पारी में उसे लागू करता है। यही वह चीज है जो उसे आगे बढ़ाती है। उसने सीएसके टीम में सुधार किया है। वह इसे एक बड़ा मौका बताता है। धोनी, सुरेश रैना और अंबाती रायुडू के साथ खेलने का मौका। उसे धोनी और रैना से बहुत आत्मविश्वास और स्वतंत्रता मिली है। उन दोनों ने उनकी बल्लेबाजी के विकास में एक बड़ी भूमिका निभाई है।”

Editors pick