Cricket
CSK vs PBKS IPL 2021: क्या आईपीएल से संन्यास ले रहे हैं Chennai Super Kings के कप्तान MS Dhoni? अपने बयान से किया हैरान

CSK vs PBKS IPL 2021: क्या आईपीएल से संन्यास ले रहे हैं Chennai Super Kings के कप्तान MS Dhoni? अपने बयान से किया हैरान

CSK vs PBKS IPL 2021- Chennai Super Kings: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने बयानों से सबको हमेशा हैरान कर देते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास भी अचानक लिया था। इससे क्रिकेट फैंस हैरान हो गए थे। अब उनके हालिया बयानों से लग रहा है कि वे आईपीएल […]

CSK vs PBKS IPL 2021- Chennai Super Kings: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने बयानों से सबको हमेशा हैरान कर देते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास भी अचानक लिया था। इससे क्रिकेट फैंस हैरान हो गए थे। अब उनके हालिया बयानों से लग रहा है कि वे आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के 53वें मैच में टॉस के दौरान कहा कि अगले साल वे चेन्नई के लिए खेलेंगे या नहीं यह उन्हें नहीं मालूम है।

CSK vs PBKS IPL 2021- Chennai Super Kings: जब टॉस के दौरान उनसे अगले साल आईपीएल में खेलने को लेकर पूछा गया तो माही (MS Dhoni) ने कहा, “आप मुझे पीले रंग की जर्सी में देखेंगे, लेकिन क्या मैं सीएसके के लिए खेलूंगा, यह मुझे पता नहीं। अभी बहुत सारी अनिश्चितताएं हैं। हम इसके होने का इंतजार करेंगे क्योंकि इसमें (आईपीएल) दो नई टीमें जोड़ी जाएंगी। नई रोटेशन पॉलिसी लागू होगी। हमें नहीं पता है कि कितने विदेशी और कितने भारतीय खिलाड़ी रीटेन होंगे। मनी कैप क्या होगा। इसलिए अभी बहुत सारी अनिश्चितताएं हैं। जब तक नियम सामने नहीं आ जाते आप फैसला नहीं ले सकते। इसलिए हम इसका इंतजार करेंगे। उम्मीद है यह सबके लिए अच्छा होगा।”

ये भी पढ़ें- CSK vs PBKS IPL 2021: MS Dhoni ने फैंस को किया कंफ्यूज, क्या अगले साल Chennai Super Kings के मेंटर बनेंगे माही?

CSK vs PBKS IPL 2021- Chennai Super Kings: टॉस के दौरान न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी MS Dhoni) से फिटनेस को लेकर सवाल किया। इस पर धोनी ने कहा, “फिटनेस को बनाए रखना मुश्किल है। हमें पता था कि हमारे पास लगातार कई मैच हैं। हमारे पास 5 दिनों में तीन मैच थे। टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। यहां गर्मी एक फैक्टर जरूर है। विकेट अच्छा लग रहा है।”

CSK vs PBKS IPL 2021, Chennai Super Kings, Chennai Super Kings captain, MS Dhoni, ms dhoni retirement, IPL 2022

MS Dhoni on IPL 2022: धोनी ने हाल ही में इंडिया सीमेंट के कार्यक्रम में कहा था, “आप अभी भी मुझे फेयरवेल गेम खेलते हुए देखने आ सकते हो। आपको मुझे फेयरवेल देने का वो अवसर मिलेगा। उम्मीद करते हैं कि चेन्नई में आएंगे और अपना आखिरी मैच वहीं खेलेंगे और अपने फैंस से भी मिलेंगे।”

Also Read: IPL 2021: MS Dhoni leaves fans confused, says ‘You will see me in yellow, don’t know whether as a CSK player’

MS Dhoni on IPL 2022: इसके बाद इंडिया सीमेंट के एक पदाधिकारी ने कहा था, बिल्कुल, हम उन्हें रीटेन करेंगे। वे अगले साल आईपीएल में होंगे। कौन जानता है कि आगे भी रहें। कुछ भी तय नहीं हुआ है और उन्होंने केवल इतना कहा कि प्रशंसक चेन्नई में उनका विदाई मैच देख सकते हैं। यह निष्कर्ष निकालने का कोई तरीका नहीं है कि यह अगले साल ही होगा।”

Editors pick