Cricket
IPL 2021 in UAE: दूसरे चरण के वो 10 नियम, जिसके बारे में हर क्रिकेट फैन को पता होना चाहिए

IPL 2021 in UAE: दूसरे चरण के वो 10 नियम, जिसके बारे में हर क्रिकेट फैन को पता होना चाहिए

IPL 2021 in UAE : आईपीएल के दूसरे चरण के वो 10 नियम, जो आपको पता होना चाहिए
IPL 2021 in UAE: दूसरे चरण के वो 10 नियम, जिसके बारे में हर क्रिकेट फैन को पता होना चाहिए: आईपीएल 2021 के दूसरे चरण को लेकर BCCI ने लगभग अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा के कारण आईपीएल 2021 के नियमों (IPL 2021 New Rules in Hindi) में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। […]

IPL 2021 in UAE: दूसरे चरण के वो 10 नियम, जिसके बारे में हर क्रिकेट फैन को पता होना चाहिए: आईपीएल 2021 के दूसरे चरण को लेकर BCCI ने लगभग अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा के कारण आईपीएल 2021 के नियमों (IPL 2021 New Rules in Hindi) में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आईपीएल 2021 के लिए BCCI ने हेल्थ एडवाइजरी जारी (BCCI New Rules Ror IPL 2021) की जा चुकी है, इसका उद्देश्य आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को सफलतापूर्वक कराना है। क्रिकेट की सबसे महंगी लीगों में शुमार इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। चलिए आपको उन 10 बड़े नियमों के बारे में बताते हैं, जो आईपीएल 2021 के दौरान देखने को मिलेंगे। IPL 2021 Phase 2, IPL 2021 New Rules and Regulations, BCCI New Rules For IPL 2021

IPL 2021 in UAE: आईपीएल 2021 के 10 बड़े नियम

IPL 2021 in UAE: नियम 1

आईपीएल 2021 मैचों के लिए यूएई में बीसीसीआई 14 बायो बबल तैयार करेगा। इसमें 8 आईपीएल फ्रेंचाइज के लिए होगा, 3 बायो बबल मैच ऑफिशियल और अन्य मैनेजमेंट और ब्रॉडकास्ट स्टाफ और कमेंटेटर्स के लिए तैयार होंगे।

IPL 2021 in UAE: नियम 2

सभी टीम के सदस्यों के पास यूएई रवाना होने से 72 घंटे पहले Covid 19 RT PCR Test की नेगेटिव रिपोर्ट होना चाहिए।

IPL 2021 in UAE: नियम 3

आईपीएल 2021 में ये नया नियम है, जिसने सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल गेंद अगर स्टैंड्स में जाती है तो नई गेंद से खेल शुरू किया जाएगा, जबकि उस गेंद को सेनेटाइज के लिए भेजा जाएगा। इस नियम का उपयोग इस वजह से किया जाएगा क्योंकि आईपीएल 2021 मैचों के दौरान फैंस को स्टेडियम में आने की अनुमति पर विचार हो रहा है।

यह भी पढ़ें – Hardik Pandya और Krunal Pandya ने मुंबई में खरीदा नया आशियाना; कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान, Tiger Shroff और Disha Patani होंगे पड़ोसी

IPL 2021 in UAE: नियम 4

आईपीएल 2021 में खेलने वाले सभी प्लेयर्स अपनी टीम के साथ जुड़कर तैयार करेंगे। उससे पहले सभी को होटल में 6 दिन का अनिवार्य क्वारंटाइन पूरा करना होगा।

IPL 2021 in UAE: नियम 5

खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए लार (Saliva) का प्रयोग नहीं कर सकते। अंपायर को यह अधिकार होगा कि वह ऐसा करने पर 5 रनों की पेनल्टी लगा सकता है।

BCCI New Rules For IPL 2021: वो 10 नियम, जिसके बारे में हर क्रिकेट फैन को पता होना चाहिए

IPL 2021 in UAE: नियम 6

बहुत ज्यादा जरुरी होने पर टीम का सदस्य या प्लयेर बायो बबल से बाहर हो सकता है। सदस्य को टीम में वापिस शामिल होने के लिए 6 दिन का क्वारंटाइन पूरा करना होगा। इस अवधि में दूसरे, चौथे और अंतिम दिन कोरोना जांच की जाएगी, इसमें नेगेटिव रिपोर्ट के बाद सदस्य अपनी टीम के बायो बबल में दोबारा शामिल हो सकता है।

IPL 2021 in UAE: नियम 7

अगर किसी खिलाड़ी/सदस्य आदि को मेडिकल इमरजेंसी के लिए हॉस्पिटल जाना पड़ता है, तो इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। ऐसा इसलिए ताकि उस स्थिति में भी सदस्य या प्लेयर किसी बाहरी सदस्य के सम्पर्क में नहीं आए।

यह भी पढ़ें – IPL 2021 in UAE: न्यूजीलैंड प्लेयर्स के IPL खेलने पर भड़के इंजमाम उल हक, कहा- पाकिस्तान को उठाना चाहिए ये कदम; देखें Video

IPL 2021 in UAE: नियम 8

आमजन के साथ मीडियाकर्मी को बायो बबल में जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ वह स्टेडियम में कोई गतिविधि भी नहीं कर सकते।

IPL 2021 in UAE: नियम 9

प्लेयर्स और स्टाफ सदस्य अगर किस लीग या इंटरनेशनल मैचों में शामिल होंगे तो वह उस बायो बबल से शिफ्ट होकर सीधा आईपीएल टीम के बायो बबल में शामिल हो जाएंगे। उदाहरण के लिए समझिए जैसे – इस समय भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज चल रही है, सभी प्लेयर्स बायो बबल में ही है। इस स्थिति में भारत और इंग्लैंड के प्लेयर्स आईपीएल में अपनी टीमों के बायो बबल में सीधा एंटर कर जाएंगे।

IPL 2021 in UAE: नियम 10

बीसीआईआई कोई लापरवाही नहीं करना चाहता, और इसी वजह से नियम बना है। टीम बस ड्राइवर के साथ गाड़ियों की भी नियमित चेकिंग होगी। बस बायो बबल में ही खड़ी होगी।

आईपीएल 2021 से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Editors pick