Most Sixes in Over: ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, 6 गेंदों में 7 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने, देखें वीडियो- Check Out
Most Sixes in Over: विजय हजारे ट्रॉफी के महाराष्ट्र बनाम यूपी (MAH vs UP) के बीच खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल (Vijay Hazare…

Most Sixes in Over: विजय हजारे ट्रॉफी के महाराष्ट्र बनाम यूपी (MAH vs UP) के बीच खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल (Vijay Hazare Trophy Quarter Finals) मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने इतिहास रच दिया है। दरअसल उन्होंने महाराष्ट्र (Maharashtra) की तरफ से खेलते हुए 6 गेंदों में 7 छक्के लगाए हैं। जिसके बाद वो ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।
DOUBLE-CENTURY!
Ruturaj Gaikwad finishes with an unbeaten 2⃣2⃣0⃣* off just 159 balls! 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/cIJsS7QVxK#VijayHazareTrophy | #QF2 | #MAHvUP | @mastercardindia pic.twitter.com/pVRYh4duLk
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 28, 2022
इस दौरान उन्होंने कप्तानी पारी खेली। गायकवाड़ ने उप्र के खिलाफ 159 गेंद पर नाबाद 220 रन बनाए। इसमें 10 चौके और 16 छक्के भी मौजूद हैं। एक ही ओवर में 7 छक्के सहित 43 रन बटोरे हैं। इसके साथ ही टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 330 रन का स्कोर खड़ा किया है।
वहीं 25 वर्षीय गायकवाड़ का ये लिस्ट ए करियर का 13वां शतक है। बता दें कि, पारी का 49वां ओवर बाए हाथ के स्पिनर शिवा सिंह डाल रहे थे। जिसपर पर गायकवाड़ ने 5वीं गेंद नोबॉल डाली, इस तरह से उन्होंने ओवर में 7 छक्के और नोबॉल सहित कुल 43 रन बटोरे। इसके साथ ही वे लिस्ट एर फर्स्ट क्लास या टी20 क्रिकेट में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बन गए हैं। टॉस जीतकर पहले गेंदबाज का फैसला किया। हालांकि, महाराष्ट्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही, टीम ने महज 41 रन पर 2 विकेट खो दिया। फिर गायकवाड़ एक ओर डटे रहे उन्होंने तीसरे विकेट के लिए अंकित बावने के साथ मिलकर अर्धशतकीय पारी झाधेरादी की है। जबकि अंकित ने 54 गेंद पप 37 रन नबाकर आउट हुए हैं।
This aged well! A fine TON! 💯#VijayHazareTrophy #WhistlePodu 🦁💛 https://t.co/mdlNQaeTym
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 28, 2022
वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने 109 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 150 रनों का सफर उन्होंने 138 गेंदों में किया। मतलब 50 रन महज 29 गेंदों में ही बन गए थे। ऋतुराज ने भारत की ओर से एक वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला है। इस मुकाबले से पहले तक उन्होंने लिस्ट ए के 69 मैच में 55 की औसत से 3538 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 16 फिफ्टी बनाई हैं।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।