IND vs SL ODI: वापसी के लिए कप्तान की कड़ी मेहनत, Rohit Sharma ने जिम से शेयर किया Workout Video
IND vs SL ODI 2023: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से रोहित शर्मा वापसी कर रहे हैं। उन्होंने टी20 से ब्रेक लिया…

IND vs SL ODI 2023: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से रोहित शर्मा वापसी कर रहे हैं। उन्होंने टी20 से ब्रेक लिया हुआ था. वापसी की तैयारी करते हुए वह जिम में भी काफी मेहनत कर रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने जिम में कसरत का वीडियो (Rohit Sharma Workout Video) शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने वर्कआउट चार्ट (Workout Chart for Cricketers) को भी रिवील किया।
बांग्लादेश दौरे पर रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे। दूसरे टी20 में उनके अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह वह बीच में दौरा छोड़कर मुंबई लौट आए थे। इसके बाद वह बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से भी बाहर हो गए थे। श्रीलंका के खिलाफ टी20 से ब्रेक लेने वाले रोहित शर्मा ओडीआई स्क्वॉड में वापसी कर रहे हैं। इस सीरीज के साथ रोहित का मिषन वर्ल्डकप भी शुरू होगा। इस वर्ष वर्ल्डकप तक रोहित का फोकस 50 ओवरों के क्रिकेट पर ही होगा। रोहित ने तैयारी शुरू भी कर दी है।
Rohit Sharma Workout Video: रोहित शर्मा ने शेयर किया वर्कआउट का वीडियो
रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर जिम में कसरत का वीडियो शेयर किया, इसमें उन्होंने अपने फिटनेस एक्सरसाइज के चार्ट को भी शेयर किया। उस पर फ्रंट स्क्वाट्स, पुश प्रेस, डेडलिफ्ट, स्टेप्स अप्स, बेंच प्रेस आदि कसरत के नाम लिखे हुए हैं।
View this post on Instagram
INDIA vs SRI LANKA ODI 2023, Workout for Cricketers
IND vs SL ODI 2023 Squad: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय ओडीआई स्क्वॉड
रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, लोकेश राहुल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप सिंह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Cricket News, Sports News, Breaking Cricket Updates, India vs Sri Lanka 2023) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।