Cricket
Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी के रिश्ते में आई दरार! धनश्री ने इंस्टा से हटाया पति का सरनेम-Check OUT

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी के रिश्ते में आई दरार! धनश्री ने इंस्टा से हटाया पति का सरनेम-Check OUT

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma: टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) मैदान पर जीतना अपने खेल के लिए जाने जाते हैं, उतना ही सोशल मीडिया पर भी वह छाए रहते हैं। चहल और उनकी पत्नी धनश्री (Dhanashree Verma) की जोड़ी को सोशल मीडिया पर लाखों फैंस पसंद करते हैं। यह कपल अपने वीडियो […]

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma: टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) मैदान पर जीतना अपने खेल के लिए जाने जाते हैं, उतना ही सोशल मीडिया पर भी वह छाए रहते हैं। चहल और उनकी पत्नी धनश्री (Dhanashree Verma) की जोड़ी को सोशल मीडिया पर लाखों फैंस पसंद करते हैं। यह कपल अपने वीडियो और तस्वीरों से सबका ध्यान खींचता है। आजकल यह जोड़ी कुछ अलग कारणों को लेकर चर्चा में है। दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों की गतिविधियों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस कपल के बीच अब सब कुछ सही नहीं चल रहा है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in 

22 दिसंबर 2020 को युजवेंद्र चहल और धनश्री ने शादी रचाई थी। इन दोनों की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब लाइक और शेयर किया जाता रहा है। लेकिन कुछ समय पहले धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम यूज़रनेम से चहल का नाम हटाया था, दरअसल उनके नाम के साथ युजवेंद्र चहल का नाम जुड़ा था, सरनेम को हटाने के पीछे क्या वजह थी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। लेकिन इसके बाद फैंस के दिमागी में ये सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि क्या इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।

धनश्री ने हटाया चहल सरनेम.
धनश्री ने हटाया चहल सरनेम.

धनश्री के बाद युजवेंद्र चहल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज पोस्ट डाली, जिसने सवाल खड़े कर दिए। उनकी इस स्ट्रोय में लिखा था ‘नई जिंदगी शुरू हो रही है’, इस स्टोरी को देखने के बाद इनके फैंस ने भी ये मान लिया है कि जरूर इनके बीच कुछ दिक्कत है। हालांकि अभी तक इन दोनों के द्वारा इस खबर को लेकर कोई पुष्टिकरण नहीं आया है। लेकिन जल्द ही इन दोनों के बीच क्या कुछ चल रहा है, इसको लेकर बात जरूर साफ़ हो जाएगी।

आपको बता दें की हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें वह अपनी पत्नी, श्रेयस अय्यर और धनाश्री के साथ नज़र आ रहे थे। इस तस्वीर के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में उन्होंने लिखा था, ‘चहल हमने तुम्हें याद नहीं किया’। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया गया था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick