Cricket
विराट कोहली और मोहम्मद सिराज भी लंदन के लिए रवाना, WTC Final 2023 की शुरू तैयारी

विराट कोहली और मोहम्मद सिराज भी लंदन के लिए रवाना, WTC Final 2023 की शुरू तैयारी

विराट कोहली और मोहम्मद सिराज भी लंदन के लिए रवाना, WTC Final 2023 की शुरू तैयारी
WTC Final 2023: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भी हैदराबाद से लंदन को रवाना हुए। इससे पहले टीम इंडिया का पहला दल मंगलवार को लंदन पहुंच गया। टीम […]

WTC Final 2023: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भी हैदराबाद से लंदन को रवाना हुए। इससे पहले टीम इंडिया का पहला दल मंगलवार को लंदन पहुंच गया। टीम इंडिया जल्द लंदन में अभ्यास शुरू करेगी। बाकी प्लेयर्स को आईपीएल खेल रहे हैं वो बाद में जाएंगे।

शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल समेत सपोर्टिंग स्टाफ के सदस्य मंगलवार को शाम पांच बजे (भारतीय समयनुसार) लंदन पहुंच गए थे। आईपीएल में जिन खिलाड़ियों की टीम बाहर हो गई है, उसमे शामिल वो प्लेयर्स जो डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए टीम का हिस्सा है वो लंदन रवाना हो गए हैं। बाकी प्लेयर्स आईपीएल खत्म होने के बाद लंदन के लिए रवाना होंगे।

विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ गए लंदन

विराट कोहली अपने परिवार के साथ लंदन के लिए रवाना हुए हैं। वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी (Vamika Kohli) के साथ लंदन गए हैं। वहीं मोहम्मद सिराज ने अपने इंस्टाग्राम पर प्लेन के अंदर का फोटो शेयर किया, और जानकारी दी कि वह भी लंदन रवाना हुए।

WTC Final 2023 Team India Squad: भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट

स्टैंडबाई प्लेयर्स : ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का शेड्यूल

World Test Championship Final 2023 Date7 – 11 June 2023
VenueThe Oval, London
TeamsIndia vs Australia
Time3:30 pm IST
WTC Final 2023 Schedule

Editors pick