Cricket
Tata IPL 2022: आईपीएल के एक मुकाबले में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इन प्लेयर्स के नाम, टॉप 10 में ये तीन भारतीय

Tata IPL 2022: आईपीएल के एक मुकाबले में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इन प्लेयर्स के नाम, टॉप 10 में ये तीन भारतीय

Tata IPL 2022: आईपीएल के एक मुकाबले में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इन प्लेयर्स के नाम, Most runs from boundaries
Tata IPL 2022, Most runs from fours and sixes in an innings, Most runs from boundaries, Chris Gayle, Brendam McCullum: आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार आईपीएल में कई बदलाव देखने को मिलने […]

Tata IPL 2022, Most runs from fours and sixes in an innings, Most runs from boundaries, Chris Gayle, Brendam McCullum: आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार आईपीएल में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। 8 के बजाए 10 टीमें खेलती नजर आएंगी। इससे लीग का रोमांच और भी बढ़ गया है। वहीं हर बार की तरह ही इस बार भी लीग में छक्कों-चौकों की बरसात होगी। इस खबर में हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल में छक्के-चौके जड़कर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

आईपीएल में बाउंड्री से बनाए गए रन

  • क्रिस गेल- 154 रन (13 चौके, 17 छक्के)
  • ब्रैंडम मैकुलम- 118 रन (10 चौके, 13 छक्के)
  • एबी डिविलियर्स- 112 रन (10 चौके, 12 छक्के)
  • क्रिस गेल- 106 रन (7 चौके, 13 छक्के)
  • सनथ जयसूर्या- 102 रन (9 चौके, 11 छक्के)
  • ऋषभ पंत- 102 रन (15 चौके, 7 छक्के)
  • क्रिस गेल- 100 रन (7 चौके, 12 छक्के)
  • एबी डिविलियर्स- 100 रन (19 चौके, 4 छक्के)
  • मुरली विजय- 98 रन (8 चौके, 11 छक्के)
  • केएल राहुल- 98 रन (14 चौके, 7 छक्के)

क्रिस गेल- 154 (13 चौके, 17 छक्के)
Tata IPL 2022: क्रिस गेल ने आईपीएल के 142 मुकाबलों में करीब 40 के औसत और 148.96 के स्ट्राइकरेट से 4965 रन बनाए हैं। क्रिस गेल साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रनों की यह नाबाद पारी खेली थी। इस पारी के में गेल ने 66 गेंदों पर 13 चौकों और 17 छक्के जड़े थे। इस दौरान गेल का स्ट्राइकरेट 265 से अधिक का था।

ये भी पढ़ें: Tata IPL 2022; Most Boundaries In IPL: क्रिस गेल से लेकर शिखर धवन तक, IPL में इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं सर्वाधिक छक्के-चौके

ब्रैंडम मैकुलम- 118 (10 चौके, 13 छक्के)
ब्रैंडम मैकुलम ने आईपीएल के 109 मुकाबलों में 27.69 के औसत और 131.74 के स्ट्राइक रेट से 2880 रन बनाए हैं। मैकुलम ने 2008 में रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 73 गेंदों में 10 चौकों और 13 छक्कों की मदद से नाबाद 158 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत कोलकाता ने बेंगलुरु को 140 रन से हराया था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick