Cricket
T20 World Cup 2022: ‘पाकिस्तानी एक्ट्रेस का ऐलान, ज़िम्बाब्वे क्रिकेटर से करूंगी शादी अगर भारत को हराए- Check Out

T20 World Cup 2022: ‘पाकिस्तानी एक्ट्रेस का ऐलान, ज़िम्बाब्वे क्रिकेटर से करूंगी शादी अगर भारत को हराए- Check Out

T20 World Cup 2022: ‘अगर जिम्बाब्वे ने भारत को हराया तो वहां के शख्स से शादी कर लूंगी’, पाक एक्ट्रेस का बड़ा बयान- Check Out
T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup 2022) में पाकिस्तान (Pakistan) की शुरूआत काफी खराब रही है। पाक टीम अपने शुरूआती दोनों मैच गवा दिए थे। वहीं पाकिस्तान टीम की जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद काफी आलोचनाएं हुई थी। बाबर (Babar Azam) एंड कंपनी अपने खराब प्रदर्शन से काफी निराश हो […]

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup 2022) में पाकिस्तान (Pakistan) की शुरूआत काफी खराब रही है। पाक टीम अपने शुरूआती दोनों मैच गवा दिए थे। वहीं पाकिस्तान टीम की जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद काफी आलोचनाएं हुई थी। बाबर (Babar Azam) एंड कंपनी अपने खराब प्रदर्शन से काफी निराश हो रही है। वहीं पाक टीम अपना चौथा मैच अफ्रीका (PAK vs SA) के खिलाफ खेल रही है। इसी बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी (Sehar Shinwari) ने भारत और जिम्बाब्वे (T20 WC IND vs ZIM) के बीच मुकाबले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शिनवारी ने सोशल मीडिया के ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक नोट लिखा है। चलिए जानते है कि उन्होंने क्या लिखा है। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

आपको बता दें कि पाक एक्ट्रेस भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबले से पहले ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि अगर जिम्बाब्वे टीम अपने अगले मैच में भारत को हरा देती है तो मैं वहां के किसी लड़के से शादी कर लूंगी। एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर फैंस काफी प्रतिक्रिया दे रहे है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शिनवारी लगातार भारत के खिलाफ ट्वीट कर रही है। इसके साथ ही क्रिकेट फैंस उनके इस ट्वीट को लेकर ट्रोल कर रहे है।

पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम से चार विकेट से मैच तो गवा दिया था। इसके बाद टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी रन से शर्मनाक हार का मिली थी। हालांकि टीम ने अपना तीसरा मैच नीदरलैंड के खिलाफ 6 विकेट से जीत लिया था। इसके साथ ही टीम अपना चौथा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल रही है। इस मैच के दौरान कप्तान बाबर आज़म और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान का बल्ला एक बार फिर शांत रहा है। दोनों खिलाड़ी 6 और 4 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए है।

टी20 वर्ल्कप 2022 की पाइंट्स टेबल की बात करे तो भारतीय टीम 6 अंको के साथ शीर्ष पर है। वहीं अफ्रीका 5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके साथ ही पाकिस्तान टीम 2 अंको के साथ लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। टीम के लिए अफ्रीका के खिलाफ जीत बेहद जरूरी है। टीम अगर अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले जीत जाते है तो सेमी फाइनल में अपनी जगह बना सकते है। इसके अलावा टीम को दूसरे मैचों के नतीजे पर भी निर्भर करेंगा।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick