Virat Kohli – T20 World Cup 2021: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा है कि केएल राहुल (KL Rahul) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की सलामी जोड़ी के आगे देखना मुश्किल है इसलिए वो टी20 वर्ल्ड कप में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आएंगे।
कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के पांचवे और आखिरी टी20 मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ भारत के लिए ओपनिंग की थी। हालांकि कप्तान ने ये पुष्टी कर दी है कि रोहित और राहुल (KL Rahul) ही टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करेंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले वॉर्म अप मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, “आईपीएल से पहले चीजों कुछ अलग थी, और अब केएल राहुल के आगे देखना मुश्किल होगा। वो कमाल का खेल रहे हैं। मैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करुंगा। फिलहाल के लिए मैं ये ही कह सकता हुं।”
Virat Kohli – T20 World Cup 2021: भारत ने सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अगला वॉर्म अप मैच खेलेगी, जिसके बाद भारत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से टी 20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद ग्रुप 2 में भारतीय टीम न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान का सामना करेगी। इसके अलावा ग्रुप B की विजेता टीम और ग्रुप A के रनर अप से भी भारत का मुकाबला होगा।
वहीं, दूसरी ओर इंग्लैंड बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अगला वॉर्म अप मैच खेलेगी।
T20 World Cup India Schedule
Match | Date | Time | Venue |
IND vs PAK | Oct-24 | 7:30 PM IST | Dubai |
IND vs NZ | Oct-31 | 7:30 PM IST | Dubai |
IND vs AFG | Nov-03 | 7:30 PM IST | Abu Dhabi |
India vs B1 | Nov-05 | 7:30 PM IST | Dubai |
India vs A2 | Nov-08 | 7:30 PM IST | Dubai |
Semifinal 1 | Nov-10 | 7:30 PM IST | Abu Dhabi |
Semifinal 2 | Nov-10 | 7:30 PM IST | Dubai |
Final | Nov-14 | 7:30 PM IST | Dubai |
ये भी पढ़ें – T20 World Cup 2021: Hardik Pandya का बड़ा दावा, टी20 वर्ल्ड कप में वो निभाएंगे MS Dhoni की फिनिशर वाली भूमिका